छोटी बहन की शादी में शामिल नहीं हो पाईं ऋतु फोगाट, सोशल मीडिया पर दी बधाई

Ritu phogat Sangeeta phogat bajrang punia

ONE Championship की भारतीय सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट की छोटी बहन संगीता फोगाट देश के जाने-माने रेसलर बजरंग पूनिया के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।

दोनों ही स्टार्स ने 25 नवंबर को आठ फेरे लिए, दरअसल आठवां फेरा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को समर्पित रहा। शादी समारोह में COVID-19 महामारी की पाबंदियों के चलते परिवार के लोग ही शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 नवंबर को रिसेप्शन होगा, जिसमें परिवार के लोगों के अलावा जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद होंगी।

सिंगापुर के Evolve MMA में ट्रेनिंग कर रहीं “द इंडियन टाइग्रेस” कोरोना महामारी की वजह से अपनी बहन की शादी में हिस्सा नहीं ले पाईं। इसके अलावा, उन्हें 4 दिसंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले लाइव इवेंट ONE: BIG BANG में फिलीपींस की जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” टोरेस के खिलाफ मैच में शिरकत करनी है।

फोगाट ने नए दंपत्ति की सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए दोनों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने लिखा, “आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई। हम दोनों ने साथ मिलकर बहुत सारी यादें बनाई हैं। कभी तुमने गलती की तो मैंने साथ दिया, कभी मैंने गलती की तो तुमने उन गलतियों को सही किया। मैं उस समय को बहुत मिस करती हूं। आपको ढेर सारा प्यार और बहुत याद कर रही हूं।”

https://www.instagram.com/p/CIDLtNPh3FT/

शादी समारोह से पहले हुई प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/CH9ZkXDBx30/

ONE Championship परिवार की ओर से संगीता फोगाट और बजरंग पूनिया को ढेर सारी शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें: मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू का 1 साल पूरा होने पर ऋतु फोगाट ने सभी को शुक्रिया कहा

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.