ONE Friday Fights 7 में रैम्बोलैक, कोंगचाई समेत अन्य स्टार्स ने धमाकेदार अंदाज में जीते मैच

Rambolek Chor Ajalaboon Theeradet Chor Hapayak ONE Friday Fights 7

ONE Championship ने शुक्रवार, 3 मार्च को भी लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपने साप्ताहिक इवेंट का आयोजन कर एक बार फिर फैंस का दिल जीता।

ONE Friday Fights 7 में 3 MMA और 9 मॉय थाई मुकाबले हुए, जिनके धमाकेदार एक्शन ने क्राउड के अंदर जोश भर दिया था।

यहां जानिए ONE Friday Fights सीरीज के इस इवेंट में क्या-क्या हुआ।

रैम्बोलैक ने मेन इवेंट में थीराडेट को चौंकाते हुए नॉकआउट किया

https://www.instagram.com/p/CpVZr9UDPJe/?hl=en

मेन इवेंट में रैम्बोलैक चोर अजालाबून और थीराडेट चोर हापयाक का 143-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच हुआ।

पहले राउंड में कांटेदार टक्कर देखने को मिली, जहां दोनों ओर से पंच और किक्स लगती देखी गईं। मगर दूसरे राउंड में रैम्बोलैक ने अपने विरोधी की पसलियों के हिस्से पर लेफ्ट हुक और उसके बाद ठोड़ी पर राइट हैंड लगाकर उन्हें झकझोर दिया था।

Chor Hapayak टीम के प्रतिनिधि एक बार आगे और फिर पीछे गए। इस बीच रेफरी ने दूसरे राउंड में 10 सेकंड के समय पर मैच को समाप्त घोषित कर दिया।

इस धमाकेदार नॉकआउट जीत से रैम्बोलैक का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 61-12-3 पर पहुंच गया है।

कोंगचाई ने नॉकडाउन स्कोर करते हुए चालमखाओ पर जीत दर्ज की

https://www.instagram.com/p/CpVWybKjrpV/?hl=en

चालमखाओ पीके साइन्चाई ने स्ट्रॉवेट मॉय थाई बाउट के पहले राउंड में कोंगचाई चानेडोनमुएंग के स्टाइल को परखते हुए काउंटर अटैक की कोशिश की, लेकिन ये रणनीति 3 राउंड्स तक कारगर नहीं रहने वाली थी।

हालांकि चालमखाओ ने अपने विरोधी की दमदार लेफ्ट किक्स को काउंटर करने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन कोंगचाई हर बार उनसे बेहतर साबित हो रहे थे।

पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन समय बीतने के साथ बेहतर होते जा रहे थे और अंतिम राउंड में स्कोर किए गए 2 नॉकडाउंस ने उनकी सर्वसम्मत निर्णय से जीत सुनिश्चित की और अब उनका रिकॉर्ड 69-10-3 का हो गया है।

रिटनाका के खतरनाक राइट हैंड ने उन्हें रिट्टीडेट पर जीत दिलाई

https://www.instagram.com/p/CpVTmPJDj_e/?hl=en

रिटनाका ओर बोर जोर नाखोनपनोम ने साबित किया है कि 4-औंस के ग्लव्स में उनके पंच कितने खतरनाक होते हैं।

अंत में इन्हीं पंचों ने उन्हें 118-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में रिट्टीडेट कियटसोंग्रिट पर विभाजित निर्णय से जीत दिलाई है।

21 वर्षीय एथलीट ताकत के साथ स्ट्राइक्स लगा रहे थे। उन्होंने कई बार एकसाथ पंचों की बरसात की और वो स्ट्रेट राइट या ओवरहैंड लगाना नहीं भूल रहे थे।

दूसरी ओर, रिट्टीडेट ने मैच में ज़्यादातर अटैक किक्स के जरिए किए। वो अपने विरोधी के सिर, बॉडी और पैरों पर लेफ्ट किक्स लगा रहे थे।

अब पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पर जीत के बाद रिटनाका ने अपने स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड को 61-10-1 पर पहुंचा दिया है।

पेटबनराई ने सागेंगार्म पर बड़ी जीत हासिल की

https://www.instagram.com/p/CpVRLTxjsx6/?hl=en

पेटबनराई सिंघा माविन ने 113-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में सागेंगार्म जित्मुआंगनोन पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की है, लेकिन ये चुनौती उनके लिए आसान नहीं रही।

शुरुआत से दोनों थाई वॉरियर्स ने एक-दूसरे पर खतरनाक पंच लगाए, लेकिन कुछ देर बाद ही पेटबनराई ने एल्बो और नी स्ट्राइक्स की रणनीति अपनाई।

हालांकि सागेंगार्म भी अपने प्रतिद्वंदी को टक्कर दे रहे थे, लेकिन Singha Mawynn टीम के एथलीट ने जजों को प्रभावित करने में सफलता पाई।

इस जीत के बाद पेटबनराई का रिकॉर्ड 60-19-12 का हो गया है।

अल्वेस ने क्वानजाई को विभाजित निर्णय से हराया

Yuly Alves wins at ONE Friday Fights 7

यूली अल्वेस और क्वानजाई सोर तवानरंग के बीच 3 राउंड चला स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच खतरनाक एक्शन से भरपूर रहा।

थाई स्टार क्वानजाई ने दमदार किक्स, पंच और एल्बोज़ लगाकर शुरुआती बढ़त हासिल की, लेकिन उनके प्रतिद्वंदी भी पीछे हटने को तैयार नहीं थे।

अल्वेस ने दूसरे और तीसरे राउंड में अच्छी लय प्राप्त की, जहां उन्होंने अपने बॉक्सिंग गेम की मदद से विभाजित निर्णय से जीत हासिल करने में सफलता पाई। अब उनका रिकॉर्ड 29-6 पर पहुंच गया है।

सामिंगडम ने रिट्टीडेट को दूसरे राउंड में फिनिश किया

https://www.instagram.com/p/CpVOXKPD0zD/?hl=en

सामिंगडम चोर अजालाबून ने 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में रिट्टीडेट सोर सोमाई को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से फिनिश कर अपने ONE डेब्यू को यादगार बनाया।

पहले 3 मिनट में सामिंगडम ने अपने प्रतिद्वंदी पर पकड़ बनाने के बाद उन्होंने दूसरे राउंड में रफ्तार पकड़ते हुए जैब लगाया, जिसके कारण रिट्टीडेट के लिए काउंट भी शुरू करना पड़ा।

वहीं जब फाइट दोबारा शुरू हुई, तब सामिंगडम ने बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस लगाते हुए 25 सेकंड के समय पर रेफरी को मैच समाप्त करने पर मजबूर किया।

इस जीत के बाद थाई एथलीट का रिकॉर्ड 59-31-1 का हो गया है।

योडफुपा ने 3 राउंड तक चले कांटेदार मुकाबले में मुसाएव को हराया

https://www.instagram.com/p/CpVLdg7DZfQ/?hl=en

ONE Friday Fights 7 में योडफुपा विमानायर और इलयास मुसाएव के बीच बेंटमवेट मॉय थाई एक्शन 9 मिनट तक चला और अंत में थाई एथलीट ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

19 वर्षीय एथलीट ने शुरुआत में रूसी एथलीट के डिफेंस को नी और एल्बो स्ट्राइक्स से भेदते हुए बढ़त बनाई।

इस अटैक ने उन्हें स्कोरकार्ड्स में शुरुआती बढ़त दिलाई इसलिए जब अंतिम समय में मुसाएव ने आक्रामक रुख अपनाया तो भी उन्हें स्कोरकार्ड्स में ज्यादा नुकसान नहीं झेलना पड़ा।

इस जीत के साथ योडफुपा का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 61-9-1 पर पहुंच गया है।

फिलिप्स ने पार्कर को नॉकआउट किया

https://www.instagram.com/p/CpVH1thjIYG/?hl=en

लॉरेंस फिलिप्स ने अपने डेब्यू मैच में ही ग्लोबल फैनबेस का दिल जीत लिया है।

उभरते हुए हेवीवेट एथलीट ने MMA बाउट में बेन पार्कर को केवल 18 सेकंड में फिनिश किया।

दोनों एथलीट्स ने कई स्ट्राइक्स लगाईं, लेकिन इस बीच फिलिप्स ने बॉडी लॉक लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराते हुए अपने MMA करियर की शानदार शुरुआत की।

खामिदोव से बेहतर साबित हुए मर्दानी

Arash Mardan wins at ONE Friday Fights 7

अराश मर्दानी ने अपने टॉप लेवल के ग्रैपलिंग गेम की मदद से मामुर्जोन खामिदोव को मिडलवेट MMA मैच में खूब क्षति पहुंचाई और अंत में सर्वसम्मत निर्णय के परिणाम से मुकाबला अपने नाम किया।

ईरानी एथलीट शुरुआत में फाइट को ग्राउंड पर लाए और इस दौरान अपने प्रतिद्वंदी पर अलग-अलग एंगल से चोक लगाने की कोशिश की।

खामिदोव के पास डिफेंस के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। जब उन्होंने बच निकलने की कोशिश की, तब मर्दानी ने टर्टल पोजिशन में आने पर मजबूर किया। इस बीच उन्होंने कई खतरनाक सबमिशन मूव्स भी लगाने की कोशिश की, जिसके साथ उन्होंने स्ट्राइक्स भी लगानी जारी रखीं।

ब्रियरली ने रंगनापा को 69 सेकंड में फिनिश किया

https://www.instagram.com/p/CpVDV0AjPWs/?hl=en

जब लीसा ब्रियरली की स्ट्राइक्स ठोड़ी पर लैंड होती हैं तो मैचों को तुरंत समाप्त होते देखा गया है।

32 वर्षीय ब्रिटिश स्टार ने 110-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में रंगनापा पोर मुआंगपेट को केवल 69 सेकंड में फिनिश किया। ब्रियरली ने रंगनापा को शॉर्ट राइट हैंड लगाया, जिसके प्रभाव से थाई एथलीट अपनी जगह पर गिर पड़ी थीं।

इस जीत के बाद ब्रियरली का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 24-10-1 का हो गया है।

किम के सामने पहले राउंड में पस्त हुईं मनफ्रेडी

https://www.instagram.com/p/CpVC35vDqjv/?hl=en

दक्षिण कोरियाई स्टार सो युल किम ने इवेंट के पहले MMA मुकाबले में फ्रेंच एथलीट सौरिस मनफ्रेडी को डोमिनेट किया। उन्होंने एटमवेट बाउट के पहले राउंड में चोक लगाकर अपनी विरोधी को लगभग बेहोश कर दिया।

ONE Warrior Series की स्टार ने मनफ्रेडी को शुरुआत में राइट हैंड लगाकर झकझोरा, जिसके बाद उन्होंने टेकडाउन करते हुए टॉप पोजिशन हासिल की।

किम ने मौका मिलते ही फ्रेंच स्ट्राइकर पर गिलोटीन चोक लगाकर 4 मिनट 12 सेकंड के समय पर फिनिश किया और इस जीत से उनका रिकॉर्ड 7-1 का हो गया है।

सामिंगडम ने जुरायेव को मात दी

Samingdam Looksuan earns win over Shakhriyor Jurayev at ONE Friday Fights 7

ONE Championship में इस शुक्रवार सामिंगडम लुकसुआन और शाख्रियोर जुरायेव ने अपना-अपना डेब्यू किया। उनके फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में थाई एथलीट ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

सामिंगडम ने सामने से आ रहे अटैक के खिलाफ भी सब्र से काम लिया और मौका मिलते ही कॉम्बिनेशंस लगाते रहे। उन्होंने 2 बार ओवरहैंड राइट्स भी लगाए, जिनके कारण उज़्बेक एथलीट के लिए 8-काउंट भी शुरू किया गया।

अब इस जीत से Looksuan टीम के प्रतिनिधि का प्रोफेशनल किकबॉक्सिंग और मॉय थाई रिकॉर्ड 38-4 पर पहुंच गया है।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.