ONE Friday Fights 7 – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

Rambolek Chor Ajalaboon Theeradet Chor Hapayak ONE Friday Fights 7

ONE Championship ने थाईलैैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एक्शन से भरपूर मार्च महीने की शुरुआत बेहतरीन अंदाज में की है।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा एशियाई प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 7 का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें फैंस को 12 मॉय थाई और MMA बाउट्स देखने को मिली।

मेन इवेंट में उभरते हुए थाई फाइटर्स थीराडेट चोर हापयाक और रैम्बोलैक चोर अजालाबून 4-औंस के ग्लव्स पहनकर रिंग में आमने-सामने आए और फैंस को एक जबरदस्त मैच देखने को मिला।

को-मेन इवेंट में दो 20 वर्षीय स्ट्रॉवेट मॉय थाई फाइटर्स कोंगचाई चानेडोनमुएंग और चालमखाओ पीके साइन्चाई ने एक दूसरे के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगा दिया।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


142.9 LBS मॉय थाई
रैम्बोलैक चोर अजालाबून ने थीराडेट चोर हापयाक को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:10 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
कोंगचाई चानेडोनमुएंग ने चालमखाओ पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
117.9 LBS मॉय थाई
रिटनाका ओर बोर जोर नाखोनपनोम ने रिट्टीडेट कियटसोंग्रिट को विभाजित निर्णय से हराया
112.9 LBS मॉय थाई
पेटबनराई सिंघा माविन ने सागेंगार्म जित्मुआंगनोन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
यूली “कलय” अल्वेस ने क्वानजाई सोर तवानरंग को विभाजित निर्णय से हराया
131.8 LBS मॉय थाई
सामिंगडम चोर अजालाबून ने रिट्टीडेट सोर सोमाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:25 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
योडफुपा पेटकियटपेट ने इलयास मुसाएव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
हेवीवेट MMA
लॉरेंस फिलिप्स ने बेन पार्कर को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:18 मिनट में
मिडलवेट MMA
अराश मर्दानी ने मामुर्जोन खामिदोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
109.8 LBS मॉय थाई
लीसा ब्रियरली ने रंगनापा पोर मुआंगपेट को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:09 मिनट में
एटमवेट MMA
सो युल किम ने सौरिस मनफ्रेडी को सबमिशन (गिलोटीन चोक) से हराया - पहले राउंड के 4:12 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
सामिंगडम लुकसुआन ने शाख्रियोर जुरायेव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)