ONE Fight Night 36 के लिए प्राजनचाई Vs. जोनाथन डी बैला, फैब्रिसियो आंद्रे Vs. एडुआर्डो ग्रैनज़ोटो मैचों की घोषणा

Prajanchai PK Saenchai Jonathan Di Bella ONE Friday Fights 68 40 scaled

ONE Fight Night 36 के लिए दो बेहद जबरदस्त मैचों का ऐलान किया गया है, जिसका लाइव प्रसारण शनिवार, 4 अक्टूबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

इस इवेंट को बहुप्रतीक्षित ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच हेडलाइन करेगा, जिसमें दो खेलों के चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई का सामना अंतरिम चैंपियन जोनाथन डी बैला से होगा।

इसके अलावा कार्ड में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो “होकेज” आंद्रे अपने दूसरे प्रमोशनल मैच के लिए उतरेंगे और उनकी टक्कर प्रमोशन में डेब्यू करने जा रहे एडुआर्डो ग्रैनज़ोटो से बेंटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग बाउट में होगी।

प्राजनचाई और डी बैला के बीच की प्रतिद्वंदिता की शुरुआत जून 2024 में हुए ONE Friday Fights 68 से शुरु हुई थी। तब थाई सुपरस्टार ने इटालियन-कनाडाई स्ट्राइकर को ना सिर्फ सर्वसम्मत निर्णय से हराकर वेकेंट (रिक्त) ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता बल्कि करियर की पहली हार का स्वाद भी चखाया।

डी बैला ने शुरुआत में अपनी पहुंच, दूरी को मैनेज करते हुए और जबरदस्त फाइट आईक्यू के दम पर बढ़त बनाई। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा प्राजनचाई का खेल निखरकर आता रहा। थाई एथलीट ने स्ट्रेट लेफ्ट पंचों और किक्स के दम पर विरोधी को छकाया।

दोनों ही फाइटर्स ने चैंपियनशिप राउंड्स में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन अंत में प्राजनचाई के अटैक, ताकत और सटीकता ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई।

उस शानदार जीत के दम पर प्राजनचाई ने दो खेलों के ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया।

फिर इस साल फरवरी में हुए ONE Fight Night 28 में उन्होंने अपने ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप का सफलता से बचाव किया।

वहां प्राजनचाई ने ब्रिटिश चैलेंजर “एल जैफे” एलिस बद्र बारबोज़ा को चौथे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से फिनिश किया। इस शानदार फिनिश के लिए उन्हें ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 1 लाख यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस हासिल हुआ।

वहीं डी बैला की बात करें तो वो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

28 वर्षीय ने चैंपियनशिप मैच में हार के बाद वापसी करते हुए पिछले साल दिसंबर में पुर्तगाली स्ट्राइकर रुई बोटेल्हो को शानदार अंदाज में हराया।

उसके बाद मार्च में हुए ONE 172 में डी बैला ने दिग्गज सैम-ए गैयानघादाओ के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन कर ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया और बहुप्रतीक्षित टाइटल यूनिफिकेशन मैच की नींव रखी।

इस चैंपियनशिप फाइट से पहले आंद्रे दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेंगे।

“होकेज” ने अप्रैल में हुए ONE Fight Night 30 में अपनी प्रतिभा और तेज-तर्रार खेल का प्रदर्शन करते हुए एशले विलियम्स को हराया।

उस जीत के बावजूद 25 वर्षीय ब्राजीलियाई स्टार पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं। वो इस बार फाइट को फिनिश करते हुए 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस जीतना चाहेंगे।

हालांकि, ग्रैनज़ोटो अपने हमवतन एथलीट के विजय रथ पर विराम लगाने की ताक में होंगे। 22 वर्षीय CheckMat टीम के प्रतिनिधि ने जून 2023 में मशहूर कोच रिकार्डो विएरा की देखरेख में ब्लैक बेल्ट हासिल की थी।

IBJJF सर्किट पर अपनी छाप छोड़ने के बाद ग्रैनज़ोटो ग्लोबल स्टेज पर दस्तक देंगे और शानदार खेल के नए फैंस बनाना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty