ONE Friday Fights 17 में पोमपेट, योडलैक समेत कई फाइटर्स ने किए जबरदस्त नॉकआउट

Yodlekpet Or Atchariya Denis Puric ONE Friday Fights 17 20

लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए ONE Championship के हालिया वीकली इवेंट में शुरू से लेकर अंत तक शानदार एक्शन देखने को मिला।

ONE Friday Fights 17 के 11 मैचों में 8 नॉकआउट फिनिश देखने को मिले और अन्य मुकाबलों ने भी क्राउड के अंदर उत्साह भरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

यहां जानिए ONE Friday Fights 17 के मैचों में क्या-क्या हुआ और उनके परिणाम क्या रहे।

पोमपेट ने डुआंगसोमपोंग को लेफ्ट हुक लगाकर नॉकआउट किया

पोमपेट पीके साइन्चाई के लिए मेन इवेंट में हुआ 133-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच बहुत यादगार रहा, जहां उन्होंने डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन को पहले राउंड में नॉकआउट किया।

24 वर्षीय एथलीट ने बिना पसीना बहाए अपने करियर की सबसे खास जीतों में से एक दर्ज की। शुरुआत में अपने विरोधी के गेम को परखने के बाद पोमपेट ने खतरनाक लेफ्ट हुक लगाया, जिसके प्रभाव से उनके प्रतिद्वंदी मैट पर जा गिरे और मैच 1 मिनट 15 सेकंड के समय पर समाप्त हो गया।

इस शानदार ONE डेब्यू जीत से युवा स्टार का करियर रिकॉर्ड 103-43-5 पर पहुंच गया है।

अवतार ने कोमावट से पुरानी हार का बदला पूरा किया

अवतार पीके साइन्चाई को ONE Friday Fights 11 में कोमावट एफए ग्रुप के खिलाफ हार मिली थी, लेकिन इस बार उन्होंने हार का हिसाब बराबर कर दिया है।

बेंटमवेट मॉय थाई स्टार्स के बीच 3 राउंड्स तक जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, लेकिन इस बार अवतार ने स्ट्राइक्स क्लीन तरीके से लगाते हुए मैच पर अपना कंट्रोल बनाए रखा।

अंत में तीनों जजों ने अवतार को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया। अब उनका रिकॉर्ड 96-42-12 का हो गया है। चूंकि मैच में शुरुआत से जबरदस्त एक्शन देखा गया इसलिए इस मुकाबले को मॉन्स्टर एनर्जी फाइट ऑफ द नाइट घोषित किया गया।

डेनक्रियांगक्राइ ने 3 राउंड्स तक चले करीबी मुकाबले में अपिवट को हराया

Denkriangkrai Singha Mawynn Apiwat Sor Somnuk ONE Friday Fights 17 52

डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन और अपिवट सोर सोमनक के 128-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में राउंड-दर-राउंड गहमागहमी बढ़ती जा रही थी।

पहले राउंड में एक-दूसरे के गेम को परखने के बाद थाई स्टार्स ने दूसरे राउंड में लय प्राप्त की और अंतिम राउंड तक दोनों ओर से बिना रुके अटैक हो रहा था।

एक तरफ अपिवट ने क्लिंच करते हुए राइट हैंड लगाए, वहीं डेनक्रियांगक्राई ने किक्स, नी और एल्बो स्ट्राइक्स लगाते हुए विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की और अब उनका रिकॉर्ड 52-29-1 का हो गया है।

रैक ने महासमट को बॉडी शॉट्स लगाकर बुरा हाल किया

पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रैक इरावन ने 116-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में महासमट नायोकगंगमुआंगपेट पर एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की है।

22 वर्षीय एथलीट ने पहले ही राउंड में राइट हैंड की मदद से नॉकडाउन स्कोर किया।

हालांकि महासमट दूसरे राउंड में भी फाइट को जारी रखने में सफल रहे, लेकिन रैक ने खतरनाक बॉडी शॉट्स लगाते हुए 2 अन्य मौकों पर अपने विरोधी को मैट पर गिराया। इसी के साथ उन्होंने दूसरे राउंड में 1 मिनट 35 सेकंड के समय पर अपनी जीत सुनिश्चित की।

थाई एथलीट का ONE रिकॉर्ड 2-0 और करियर रिकॉर्ड 73-10 पर पहुंच गया है।

रचान ने शानदार वापसी करते हुए तीसरे राउंड में खुनसुक को फिनिश किया 

जब रचान सोर सोमनक और खुनसुक सोर डेचापैन के रूप में 2 थाई स्ट्राइकर्स आमने-सामने आए, तब रचान ने दमदार शॉट्स लगाते हुए मैच का परिणाम अपने पक्ष में लाने में सफलता पाई।

25 वर्षीय एथलीट ने 112-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट के पहले राउंड में अच्छी शुरुआत की, लेकिन जीत उनके हाथों से फिसलती हुई नजर आ रही थी।

मगर तीसरे राउंड में उन्होंने जबरदस्त वापसी की, जहां एक नॉकडाउन स्कोर करने के बाद उन्होंने खतरनाक शॉट्स लगाते हुए 1 मिनट 53 सेकंड के समय पर अपनी जीत सुनिश्चित की।

इस तकनीकी नॉकआउट से आई जीत के बाद रचान का रिकॉर्ड 61-24-6 पर पहुंच गया है और अपने ONE Championship सफर की शुरुआत शानदार अंदाज में की है।

माइसंगकुम ने टोबायस को पहले राउंड में फिनिश किया

माइसंगकुम सोर यिंगचारोएनकार्नचांग और डियोनेथा सेंटोस टोबायस के 120-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले की शुरुआत में दमदार पंच और लो किक्स लगती देखी गईं।

मगर कुछ ही देर बाद माइसंगकुम ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए दमदार बॉडी शॉट्स लगाने शुरू किए। जब उन्होंने अपने विरोधी को मुश्किल में पाया, तब 22 वर्षीय थाई एथलीट ने उनके लिवर के हिस्से पर ज्यादा खतरनाक तरीके से अटैक करना शुरू किया।

माइसंगकुम ने लेफ्ट हुक्स लगाकर पहले राउंड में 1 मिनट 25 सेकंड के समय पर ब्राजीलियाई एथलीट को फिनिश किया। अब उनका ONE रिकॉर्ड 2-0 और करियर रिकॉर्ड 47-15 पर पहुंच गया है।

योडलैकपेट के बॉडी शॉट्स को झेल नहीं पाए पुरिच

कनाडाई-बोस्नियाई नॉकआउट आर्टिस्ट डेनिस पुरिच के खिलाफ 138-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में योडलैकपेट ओर अटचारिया शानदार लय में नजर आए।

साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्टांस में फाइट करते हुए 4 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने पहले 2 राउंड्स में दमदार बॉडी शॉट्स लगाए, जिनके प्रभाव से पुरिच लगातार 3 बार मैट पर जा गिरे। इसी के चलते तीसरे राउंड में 2 मिनट 7 सेकंड के समय पर मैच समाप्त हो गया।

इस शानदार जीत ने 28 वर्षीय स्ट्राइकर के रिकॉर्ड को 87-33-3 पर पहुंचा दिया है और उनका ONE Friday Fights में रिकॉर्ड 3-0 का हो गया है।

ब्लूमेर्ट ने दूसरे राउंड में जबरदस्त वापसी करते हुए ली को फिनिश किया

जेल्टे ब्लूमेर्ट ने अपने ONE डेब्यू को यादगार बनाने का प्लान तैयार किया था। हालांकि उन्हें ली गुओझेन के खिलाफ काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अंत में उनका प्लान कारगर साबित हुआ।

स्ट्रॉवेट मॉय थाई बाउट के पहले राउंड में दोनों ओर से खतरनाक अटैक हुआ, लेकिन अगले राउंड में मैच की दिशा बदलने वाली थी।

कई खतरनाक बॉडी शॉट्स का प्रभाव झेलने के कारण ब्लूमेर्ट के लिए 8-काउंट शुरू किया गया, लेकिन बेल्जियन एथलीट ने इससे उबरते हुए जवाबी हमला किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को बैकफुट पर धकेलते हुए क्लिंच गेम में प्रभावशाली नी स्ट्राइक लगाकर 1 मिनट 49 सेकंड के समय पर फिनिश किया।

ये ONE में 23 वर्षीय एथलीट की पहली जीत रही, जिससे अब उनका रिकॉर्ड 22-9 का हो गया है।

हैनसेन ने शानदार वापसी कर विभाजित निर्णय से जीता मैच

कुछ चीज़ें सिखाई नहीं जा सकतीं। इसका एक हालिया उदाहरण सेलेस्ट हैनसेन ने दिखाया, जहां उन्होंने दिखाया कि वो कितनी निडर हैं।

एटमवेट मॉय थाई मुकाबले में इंग्लिश स्ट्राइकर डैनी फॉल के खतरनाक पंच और एल्बोज़ किसी भी फाइटर को फिनिश कर सकते थे, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई एथलीट ने हार ना मानते हुए सभी शॉट्स के प्रभाव को झेला।

हैनसेन के चेहरे की दशा बिगड़ चुकी थी, लेकिन तीसरे राउंड में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की और अब उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 37-14-1 का हो गया है।

पारशिकोव ने लियानयेंग को फिनिश किया

बेंटमवेट MMA मैच में इवान पारशिकोव ने ONE Friday Fights इवेंट्स में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने लियानयेंग ज़ाया को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से अपना शिकार बनाया।

शुरुआत में स्टैंड-अप स्ट्राइक्स लगाने के बाद 25 वर्षीय एथलीट मौका मिलते ही फाइट को ग्राउंड पर ले आए, जहां उन्होंने चीनी एथलीट पर टॉप कंट्रोल बनाए रखा और ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाकर मैच पर पकड़ मजबूत करते गए।

इस बीच पारशिकोव माउंट पोजिशन में आईं और बिना रुके एल्बोज़ लगानी शुरू कर दीं, जिसके कारण रेफरी ने पहले राउंड में 4 मिनट 15 सेकंड के समय पर मैच समाप्ति की घोषणा कर दी। रूसी एथलीट का रिकॉर्ड 12-3 का हो गया है और डिविजन के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक बन गए हैं।

बाटरखू ने बैकटोल को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया

एंख-ओर्गिल बाटरखू ने रॉकी बैकटोल के खिलाफ बेंटमवेट MMA मुकाबले में शुरुआत से खतरनाक अटैक किया और क्षण भर के लिए पीछे हटने को तैयार नहीं थे।

Road to ONE Mongolia के विजेता ने अपने फिलीपीनो प्रतिद्वंदी को क्लिंच गेम में बॉक्सिंग पंचों का शिकार बनाया। वहीं उन्होंने टेकडाउन करने के बाद अपने प्रतिद्वंदी पर दमदार नी स्ट्राइक्स लगाकर बढ़त बनाई।

बैकटोल मैट पर गिरे हुए थे, वहीं जब बाटरखू को राउंड में 10 सेकंड बाकी रहने की आवाज सुनाई दी, तभी उन्होंने ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक के जरिए पहले राउंड में 4 मिनट 59 सेकंड के समय पर तकनीकी नॉकआउट से अपनी जीत सुनिश्चित की। अब उनका MMA रिकॉर्ड 9-2 का हो गया है।

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35