8 दिसंबर को होने वाले ONE Friday Fights 44 का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Kulabdam Sor Jor Piek Uthai Ilyas Musaev ONE Friday Fights 19 9

8 दिसंबर को एशियाई प्राइमटाइम के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रसिद्ध लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में टॉप मार्शल आर्टिस्ट्स से भरे फाइट कार्ड के साथ लौटेगा।

धमाकेदार मैचों से भरे ONE Friday Fights 44 में फैंस को नौ रोमांचक मॉय थाई बाउट्स और तीन MMA मुकाबले देखने को मिलेंगे।

मेन इवेंट में मॉय थाई के दो सबसे प्रतिभाशाली युवा सितारे योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री और इलयास मुसाएव आमने-सामने होंगे और दोनों ही स्टार्स ONE Championship में छह अंकों की राशि वाले कॉन्ट्रैक्ट जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।

महज 21 साल की उम्र में योड-आईक्यू के पास अब तक करियर में 117 जीत हैं, जिसमें से दो सनसनीखेज जीत उन्हें ONE Friday Fights में मिली हैं। अपने हालिया मैच में उन्हें भले ही हार का स्वाद चखना पड़ा हो, लेकिन उन्होंने ये साबित किया है कि उनके पास उच्च स्तर का काउंटर स्ट्राइकिंग और घातक किकिंग खेल मौजूद है।

उनके सामने रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट मुसाएव खड़े होंगे, जिन्होंने अपने पिछले मैच में ओटॉप ओर क्वानमुआंग को पहले ही राउंड में फिनिश किया था और अब वो अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

उससे पहले थाईलैंड के दो सबसे सम्मानित मॉय थाई जिमों के प्रतिनिधियों के बीच एक घमासान देखने को मिलेगा, जहां रिट्टीडेट सोर सोमाई अपनी लगातार दो नॉकआउट जीतों की लय को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जब वो अपने हमवतन एथलीट पोमपेट पीके साइन्चाई का सामना करेंगे।

कार्ड के निचले हिस्से में 19 वर्षीय इटालियन सनसनी लैनी ब्लासी एक्शन में दिखेंगे, जिन्होंने हाल ही में नोंथाकिट टोर मोरश्री को धमाकेदार अंदाज में नॉकआउट किया था। अब शायद उन्हें अपने करियर की सबसे कठिन चुनौती मिलेगी जब वो विस्फोटक टर्किश योद्धा फरज़ान चिचेक से भिड़ेंगे।

दोनों ही बेंटमवेट मॉय थाई फाइटर्स ने अब तक फिनिश करने की गजब की काबिलियत दिखाई है, लेकिन दोनों एथलीट्स को यहां जीत की आवश्यकता है ताकि ये साबित कर पाएं कि वे ग्लोबल स्टेज पर लगातार मुकाबले करने में सक्षम हैं।

एक अहम MMA बाउट में फिलिपींस के उभरते सितारे फ्रिट्ज़ बियागटन वापसी कर प्रोमोशन में डेब्यू कर रहे बाबर अली का सामना करेंगे।

ONE Friday Fights में 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट के साथ 2-0 का रिकॉर्ड कायम कर बियागटन तेजी से फ्लाइवेट डिविजन के उभरते स्टार्स में से एक के रूप में अपना नाम बना रहे हैं।

हालांकि, अली अपने आप में एक शानदार फ़िनिशर हैं और वो अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देकर डिविजन में अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

कार्ड के अन्य मैचों में स्ट्रॉवेट मॉय थाई एथलीट यूली अल्वेस, Team Lakay के MMA प्रतिनिधि कार्लो बुमिना-अंग और स्थानीय हीरो अवतार पीके साइन्चाई की वापसी भी देखने को मिलेगी।

ONE Friday Fights 44 का पूरा बाउट कार्ड

  • योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री vs. इलयास मुसाएव (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • रिट्टीडेट सोर सोमाई vs. पोमपेट पीके साइन्चाई (मॉय थाई – 132 पाउंड कैचवेट)
  • माइसंगकुम सोर यिंगचारोएनकार्नचांग vs. चलार्मडम नायोकटासाला (मॉय थाई – 119 पाउंड कैचवेट)
  • पीमाई पोर कोबकुएआ vs. थाननगर्न एफए ग्रुप (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • गनचाई जित्मुआंगनोन vs. बिनलादेन सांगमोराकोट (मॉय थाई – 124 पाउंड कैचवेट)
  • सुंगप्रब लुकपिचिट vs. पेटमुआंगथाई टीबीएम जिम (मॉय थाई – 112 पाउंड कैचवेट)
  • अवतार पीके साइन्चाई vs. वांग काइफेंग (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • लैनी ब्लासी vs. फरज़ान चिचेक (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • यूली अल्वेस vs. चेलिना चीरिनो (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • फ्रिट्ज़ बियागटन vs. बाबर अली(MMA – फ्लाइवेट)
  • कार्लो बुमिना-अंग vs. इलयास दुरसान (MMA – बेंटमवेट)
  • लिएंड्रो गोमेस vs. मिलाद होसैनी (MMA – फ्लाइवेट)

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.