लैजेंड को हराने के बाद पीटर बस्ट ने वर्ल्ड चैंपियन को दी चुनौती

Pieter Buist celebrates his win against Eduard Folayang ONE FIRE & FURY

पीटर “द आर्केंजल” बस्ट को चाहे तैयारी के लिए केवल 2 हफ़्तों का समय मिल पाया हो लेकिन ONE: FIRE & FURY में एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग पर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने लाइटवेट डिविजन में खुद को बड़ा कंटेंडर साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

31 जनवरी को मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में उभरते हुए डच एथलीट ने पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन को विभाजित निर्णय से हराया था और इस कठिन डिविजन में एक कदम आगे बढ़ गए हैं।

बस्ट ने कहा, “फोलायंग के साथ मैच होना ही गर्व की बात रही। वो एक लैजेंड हैं, पूर्व चैंपियन हैं और मेरे लिए ये किसी बड़े मौके से कम नहीं था।”

Surging Dutchman Pieter Buist competes against Filipino icon Eduard Folayang

ब्रेडा से आने वाले 31 वर्षीय पीटर ने लाइटवेट डिविजन के सबसे अनुभवी और लैजेंड एथलीट्स में से एक के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।

फोलायंग इस डिविजन में शुरू से ही टॉप-क्लास एथलीट्स में से एक रहे हैं और अभी तक 2 बार चैंपियन भी रह चुके हैं। लेकिन “द आर्केंजल” उनके सबसे कड़े प्रतिद्वंदियों में से एक साबित हुए हैं क्योंकि वो कई बार फोलायंग के खिलाफ मैच को फिनिश करने के करीब आ पहुंचे थे।

हालांकि उनकी कोई भी हेड किक, पावरफुल पंच या सबमिशन फिलीपींस स्टार को रोकने के लिए काफी नहीं थी लेकिन वो इनसे 2 जजों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहे और बताया कि वो भी टॉप-क्लास एथलीट हैं।

बस्ट इस परिणाम से चौंक उठे थे लेकिन परिणाम वही निकलकर आया जिसकी उन्होंने कामना की थी। उन्होंने भविष्यवाणी भी की थी कि वो फोलायंग से हर क्षेत्र में एक कदम आगे हैं जो कि सही भी साबित हुई है।



“द आर्केंजल” ने कहा, “उन्होंने जो भी मूव्स लगाए उनका पहले ही मुझे अंदाजा था। वो ऊंचाई वाले इलाके में रहते हैं इसलिए उनकी कंडिशनिंग हमेशा अच्छी थी, इसलिए ये सबकुछ नया नहीं था लेकिन केवल 2 हफ़्तों के नोटिस पर खुद को तैयार करना लगभग नामुमकिन है।”

“मुझे लगा कि पहले राउंड उनके नाम रहा, दूसरा राउंड मेरे नाम और तीसरे राउंड में मैंने हाई किक लगाई जिससे वो चौंक उठे। मुझे लगा कि मैं हमेशा की तरह एक्टिव फील नहीं कर रहा था इसलिए मुझे घबराहट होने लगी क्योंकि Team Lakay से हम सभी वाकिफ हैं। इस टीम के एथलीट हमेशा शानदार वापसी करने में सक्षम होते हैं इसलिए मुझे स्पिनिंग बैक फिस्ट को देख घबराहट होने लगी थी लेकिन मैंने तकनीक पर ज्यादा ध्यान दिया।

“वो कुछ नी (घुटने) लगाने में सफल रहे लेकिन आखिर में मुझे जीत मिली। विभाजित निर्णय मेरे लिए थोड़ा अजीब था लेकिन मुझे खुशी है कि मैं मुकाबला जीतने में सफल रहा।”

ये ऐसा लगातार दूसरा मौका रहा जब बस्ट को किसी मैच के लिए शॉर्ट नोटिस मिला हो और इस बार उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कुछ ही दिन बाद ये मैच लड़ा था।

उनके बेटे का जन्म 4 जनवरी को हुआ था और ये चीज भी “द आर्केंजल” को अपने प्रतिद्वंदी के होमटाउन में उन्हीं के घरेलू फैंस के सामने उनका मुकाबला करने से नहीं रोक सकी, उनका मानना है कि अब इतनी बड़ी जीत हासिल करने के बाद उन्हें एक ब्रेक की जरूरत है।

Pieter Buist attacks Eduard Folayang with a triangle armbar

उन्होंने हँसते हुए कहा, “मैंने कंपनी की 2 बार मदद की है क्योंकि मेरी एंटोनियो कारुसो के साथ जकार्ता में हुई पिछली फाइट के लिए भी मुझे 3 हफ़्तों का नोटिस दिया गया था लेकिन मुझे ONE से बहुत लगाव है। ये मेरे एक परिवार की तरह है और मैं किसी तरह उनकी मदद करने में सक्षम हूँ तो जरूर करूंगा लेकिन उम्मीद से ज्यादा नहीं।”

“जब उन्होंने मुझे कॉल किया तो मैं अपने बेटे के साथ था। उस समय भी मैं ट्रेनिंग कर रहा था लेकिन ऊंचे दर्जे की ट्रेनिंग नहीं जैसा कि मैं किसी मैच से पहले करता हूँ। अब मुझे ट्रेनिंग कैंप की जरूरत है लेकिन उससे पहले मैं अपने बेटे के साथ थोड़ा समय बिताना चाहता हूँ।”

जब वो एक बार फिर अच्छा फील करने लगेंगे तो बस्ट को उम्मीद है कि उनकी कुछ हासिल करने की चाह जरूर उन्हें अपने सपने को पूरा करने में मदद करेगी। इस सब से अलग पीटर वर्ल्ड टाइटल पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं।

कठिन प्रतिद्वंदियों के खिलाफ अब ONE में उनका रिकॉर्ड 3-0 का हो गया है, उनका मानना है कि वो वर्ल्ड टाइटल शॉट के हक़दार हैं। उनकी स्किल्स और स्टाइल मौजूदा चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

ज्यादा तैयारी के बिना भी इतना धमाकेदार मैच में शामिल होकर “द आर्केंजल” ने क्राउड़ का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता पाई है। उनका मानना है कि वो वर्ल्ड टाइटल के लिए सिंगापुर के स्टार को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

उन्होंने पूछा, “मेरी विनिंग स्ट्रीक फिलहाल 8 मैचों पर जा पहुंची है, प्रोफेशनल रिकॉर्ड 15-4 का है, इससे ज्यादा भला उन्हें क्या चाहिए?”

“पिछला मैच मैंने 3 हफ़्तों के नोटिस पर एक अनडिफेटेड फाइटर के खिलाफ लड़ा था, इस बार एक लैजेंड और पूर्व चैंपियन के साथ 2 हफ़्तों के नोटिस पर, अब मुझे चैलेंज करने का अधिकार है। मैं चैंपियन को चैलेंज करने के मौके की तलाश कर रहा हूँ। फिलहाल इसी चीज की मुझे लालसा है और मैं इसी चीज का हक़दार भी हूँ।”

ये भी पढ़ें: ONE: FIRE AND FURY की टॉप-5 हाइलाइट्स

जकार्ता | 7 फरवरी | ONE: WARRIOR’S CODE | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)