फेटजीजा को लगता है कि जेनेट टॉड को हराकर ‘दुनिया की सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड विमेंस स्ट्राइकर’ बन जाएंगी

Phetjeeja Anissa Meksen ONE Friday Fights 46 98 scaled

जिन फैंस ने “द क्वीन” फेटजीजा को 2023 में ONE Friday Fights इवेंट सीरीज के दौरान मुकाबले करते देखा, वो उनकी स्किल्स से पूरी तरह से परिचित हैं और पिछले साल दिसंबर में अपने यूएस प्राइमटाइम डेब्यू के दौरान खुद को अलग स्तर पर लेकर गईं।

तब 22 वर्षीय युवा सनसनी ने दिग्गज स्ट्राइकर अनीसा “C18” मेक्सेन को हराकर ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता था और फिर ONE Fight Night 20: Todd vs. Phetjeeja में मौजूदा चैंपियन जेनेट “JT” टॉड के खिलाफ मैच हासिल किया।

अब ये दोनों स्टार्स शनिवार, 9 मार्च को होने वाले इवेंट में उतरेंगी और फेटजीजा आश्वस्त हैं कि वो अपने करियर के सबसे बड़े मैच में जीत हासिल कर सकती हैं।

ONE Friday Fights 46 में मेक्सेन के खिलाफ जीवन बदल देने वाली जीत को याद करते हुए उन्होंने कहा:

“अनीसा डिविजन की टॉप कंटेंडर्स में से एक हैं। वो इससे पहले ONE में किसी से भी नहीं हारी थीं। इस बात से शुरुआत में मुझे थोड़ी चिंता हुई क्योंकि वो बहुत अच्छी स्ट्राइकर हैं। कुछ लोगों का कहना था कि उनके सामने मेरा कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन मैं उन्हें हराने में कामयाब रही, जिससे मुझे लगता है कि मैं अपने करियर में अगले स्तर पर जा सकती हूं।

“ये मेरी पहली किकबॉक्सिंग बाउट भी थी और मैंने पहली ही बार में बेल्ट जीती। मैं खुद से खुश और गर्व कर रही हूं क्योंकि मुझे मेरी मेहनत का फल मिला।”

मेक्सेन को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता है और फेटजीजा जानती थीं कि उनके खिलाफ एक जीत उन्हें सर्वश्रेष्ठ की सूची में ला देगी।

करियर में 207-6 का रिकॉर्ड और अनडिस्प्यूटेड ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने के मौके के लिए “द क्वीन” मानती हैं कि इस कारण वो टॉप पर पहुंच जाएंगी।

उन्होंने कहा:

“मैं जानती थी कि अगर मैंने अनीसा को हराया तो मेरी फाइट जेनेट के साथ होगी। ये काफी जल्दी हुआ, लेकिन जब मौका मिला तो मुझे वो लेना ही था।

“इस फाइट को जीतने के बाद मैं खुद को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड विमेंस स्ट्राइकर कहने में कामयाब रहूंगी।”

फेटजीजा को जेनेट टॉड के खिलाफ 50-50 मैच की आशा

फेटजीजा अच्छी तरह से जानती हैं कि 9 मार्च को अनडिस्प्यूटेड ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए जेनेट टॉड का सामना करना आसान नहीं होगा।

युवा स्ट्राइकर ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है और वो जानती हैं कि 38 वर्षीय अमेरिकी स्टार के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है।

“द क्वीन” ने कहा:

“मैंने देखा है कि उनका जैब और लो किक अच्छी हैं। वो अपनी लो किक्स की वजह से किसी को भी गिरा सकती हैं। और मैं उनकी हाई किक्स को भी नजरअंदाज नहीं कर सकती। वो लंबी हैं। उनके पास मॉय थाई का अच्छा स्टांस है।

“मुझे अभी तक उनकी कोई कमजोरी नहीं मिल पाई है। लेकिन मुझे लगता है कि उनके गार्ड में काफी गैप होता है। मैं एक पूर्व बॉक्सर हूं तो जानती हूं कि गार्ड में गैप कम हो तो पंच तेजी से लगाए जा सकते हैं।

“मेरा मानना है कि मैं बॉक्सिंग में उनसे बेहतर हूं। मैं अपने पंचों की ताकत और सटीकता पर काम कर रही हूं।”

फेटजीजा ने ONE Friday Fights में तकनीकी नॉकआउट से चार जीत हासिल कर संगठन के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था, लेकिन उन्हें नहीं लगता है कि टॉड जैसी एथलीट के खिलाफ नॉकआउट आएगा।

इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कैलिफोर्निया निवासी एथलीट ने डिविजन की टॉप स्टार्स का सामना करते हुए ONE में 7-2 का रिकॉर्ड बनाया है।

“JT” की स्किल्स को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा:

“जेनेट टॉड बहुत ही मजबूत होंगी। मुझे लगता है कि ये फाइट अंत तक जाएगी। लेकिन ये निर्भर करता है कि रिंग में क्या होता है। उनके खिलाफ बढ़ना मुश्किल होता है। वो अपनी विरोधियों को करीब आने से रोकने के लिए जैब का इस्तेमाल करती हैं।

“मेरे अंदर उनके साथ पांच राउंड तक फाइट करने का स्टैमिना होना चाहिए। लेकिन मैं फाइट के दौरान अच्छे शॉट लेने के मौके तलाशूंगी। उन्हें नॉकआउट करना मुश्किल है, मगर नामुमकिन नहीं है। वो मुझे भी नॉकआउट कर सकती हैं। ये 50-50 है।”

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34