ONE: NO SURRENDER में वर्ल्ड टाइटल पर होगी पेचडम की नजर

Muay Thai fighter Petchdam Petchyindee Academy is ready for his fight

पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी इन दिनों ONE: NO SURRENDER के मेन इवेंट के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं, जहां उन्हें अपने पुराने प्रतिद्वंदी रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का सामना करना है।

दोनों के बीच पिछले 2 मुकाबले थाईलैंड में हुए थे लेकिन इस बार रोडटंग का ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

पेचडम फिलहाल रैंकिंग्स में नंबर 5 पर मौजूद हैं और “द आयरन मैन” के साथ इस तीसरी भिड़ंत से पहले उनका मानना है कि ये उनके करियर का सबसे महत्वपूर्ण मैच साबित होने वाला है। इस बात का जिक्र उन्होंने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में किया है।

इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, “मुझे फ्लाइवेट डिविजन के सबसे खतरनाक एथलीट के खिलाफ फाइट करने का मौका मिल रहा है।”

उन्होंने ये भी कहा कि रोडटंग और वो एक-दूसरे की ताकत और कमजोरियों को अच्छे से जानते हैं क्योंकि इनके बीच पहले भी 2 मैच हो चुके हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं कि जब इन्हें एक-दूसरे की स्किल्स के बारे में इतना पता है तो तीसरी भिड़ंत पहले से भी अधिक धमाकेदार साबित होने वाली है।

पेचडम ने आगे कहा, “मेरा मानना है कि फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। मेरे डांस से अलग आपको संभव ही धमाकेदार चैंपियनशिप बाउट भी देखने को मिलने वाली है।”

आप चाहे दुनिया में कहीं भी मौजूद हों, इस मैच को आप शुक्रवार, 31 जुलाई को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: योडसंकलाई से बाउट में खुद को बेस्ट साबित करना चाहते हैं पेटमोराकोट

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800