ONE Friday Fights 95 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Yodlekpet Jaosuayai Faceoff 1920X1280

दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन साल 2025 के पहले महीने का बेहतरीन अंदाज में समापन करने के लिए तैयार है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Friday Fights 95 में इस बार मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग के 11 शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसमें शामिल अधिकतर स्टार्स एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

मेन इवेंट मैच में दो थाई फाइटर्स योडलैकपेट ओर अटचारिया और जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में आमने-सामने होंगे।

अपने करियर में 90 मुकाबलों को जीत चुके योडलैकपेट तीन अंकों के जादुई नंबर तक पहुंचने के लिए जाओसुयाई को हराना चाहेंगे, लेकिन ये इतना आसान नहीं होगा क्योंकि जाओसुयाई अभी तक शानदार लय में दिखे हैं। इसके अतिरिक्त #4 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर कियामरन नबाती का सामना थाईलैंड के उभरते हुए स्टार फरारी फेयरटेक्स से होगा।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी ने योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:35 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
चलामडम सोर बूनमीरिट ने पाटकनिन सिंबीमॉयथाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:24 मिनट में
137 LBS मॉय थाई
सामिंगडम लुकसुआन ने मो हेट आंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
140 LBS मॉय थाई
सुपर “द सुपर वन” ये चैन ने डंक लुकपोरफरायासुआ को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:46 मिनट में
122 LBS मॉय थाई
पडेजसुक लुकसुआन ने डेनिला वैसिलीखिन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:10 मिनट में
117 LBS मॉय थाई
जारोएनपोर्न टाइकुबोन ने फहजारत सोर डेचापैन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:48 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
कियामरन नबाती और फरारी फेयरटेक्स के बीच मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ
लाइटवेट मॉय थाई
मुस्तफा अल तकरीती ने एडुअर्ड सैक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
138 LBS मॉय थाई
ईह मवी ने मुगा सेटो को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:41 मिनट में
एटमवेट किकबॉक्सिंग
काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो ने मोआ “द एक्स-गार्ड” कार्लसन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
रॉबसन “द मंकी किंग” डी ओलिवियरा ने कोहेई वाकाबयाशी को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 3:27 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts