ONE Friday Fights 89 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

144

नवंबर महीने के आखिरी ONE Friday Fights इवेंट के लिए दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी होने जा रही है।

एशिया प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले ONE Friday Fights 89 में 22 स्टार्स MMA, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई मैचों में मुकाबला कर 1 लाख यूएस डॉलर्स का ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट के बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में दो उभरते हुए फाइटर्स आमने-सामने होंगे, जहां थाईलैंड के अनुभवी योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री की टक्कर खतरनाक रूसी स्ट्राइकर किरिल खोमुतोव से होगी।

योड-आईक्यू का लक्ष्य अपने करियर की 122वीं जीत पर होगा तो वहीं खोमुतोव चाहेंगे कि वो संगठन में अपनी चौथी जीत दर्ज करें। वहीं शो की फीचर फाइट में खुनसुएक सुपरबोन ट्रेनिंग कैंप का सामना मोहम्मद सियासरानी से होगा।

इसके अलावा इवेंट में MMA और किकबॉक्सिंग फाइट्स भी देखने को मिलेंगी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई
योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री ने किरिल खोमुतोव को विभाजित निर्णय से हराया
122 LBS मॉय थाई
पाटकनिन सिंबीमॉयथाई ने पेटनमखोंग मोंग्कोलपेट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
119 LBS मॉय थाई
टोंगलैमपून एफए ग्रुप ने मुंगकोर्न बूमदेक्सेन को विभाजित निर्णय से हराया
118 LBS मॉय थाई
डियोनेथा सेंटोस टोबायस ने महाहिन नकबिनालाइयोन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:50 मिनट में
128 LBS मॉय थाई
लोथोंग क्रुआयनाइमुआनजिम ने सोंगपैंडिन चोर केउविसेट को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:22 मिनट में
126 LBS मॉय थाई
पोल पास्कल ने पेटकिरी पोंगसेवनफार्म को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:55 मिनट में
फेदरवेट मॉय थाई
खुनसुएक सुपरबोन ट्रेनिंग कैंप ने मोहम्मद सियासरानी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
138 LBS मॉय थाई
रुस्तम “टोमाहॉक” यूनुसोव ने तौफीक “हरिकेन” छबीबी को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:58 मिनट में
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
उज़ैर इस्मोइलजोनोव ने रिकीटो को विभाजित निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
टैंगटैंग सुआनसुनंधाजिम ने वकाना सूजी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
मार्विन “ग्रीन गॉबलिन” क्विरांटे ने मूसा मूसाज़ादे को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 4:03 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)