ONE Friday Fights 82 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Yod IQOrPimolsri AbdullaDayakaev 1920X1280 Faceoffs OFF82

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Championship की वापसी दो धमाकेदार मार्शल आर्ट्स इवेंट्स के साथ होने जा रही है।

ONE Fight Night 25: Nicolas vs. Eersel II के आयोजन से पहले शुक्रवार की शाम दो दर्जन मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग स्टार्स ONE Friday Fights 82 में अपना दम दिखाने उतरेंगे और उनका लक्ष्य एक लाख यूएस डॉलर्स का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करना होगा।

मेन इवेंट मैच में दो 22 वर्षीय मॉय थाई स्टार्स की टक्कर होगी और दोनों ही बेंटमवेट डिविजन में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

थाई स्टार योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री अपने करियर की 121वीं और प्रमोशन में लगातार चौथी जीत की तलाश में होंगे, लेकिन उनके सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे रूसी के अब्दुल्ला दयाकाएव, जिनका अभी तक प्रमोशन में कमाल का प्रदर्शन रहा है।

इसके अतिरिक्त थाई स्टार विलाचोन पीके साइन्चाई अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू करते हुए नजर आएंगे। वहीं रूसी स्ट्राइकिंग स्टार एडुअर्ड सैक, दागेस्तानी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट गाज़ीमुराद अमीरझानोव और जापानी किकबॉक्सर रुई काकीज़ाकी अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई
योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री ने अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
130 LBS मॉय थाई
डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन ने सैनपेट सोर सलाचीप को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:51 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
डोंकिंग योथारकमॉयथाई ने सेकसन फेयरटेक्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
122 LBS मॉय थाई
पाटकनिन सिंबीमॉयथाई ने तियाई पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
119 LBS मॉय थाई
पेयिम सोर बूनमीरिट ने अपिडेट फिएटपाथुम को विभाजित निर्णय से हराया
147 LBS मॉय थाई
चामा सुपरबोन ट्रेनिंग कैंप ने उज़ैर इस्मोइलजोनोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
150 LBS मॉय थाई
अलेसियो मालाटेस्टा ने विलाचोन पीके साइन्चाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:19 मिनट में
लाइटवेट मॉय थाई
एडुअर्ड सैक ने ओडाई “द किंग” अबोज़राइक को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:27 मिनट में
122 LBS मॉय थाई
प्राकायपेटलैक एमिनेंटएयर ने हिरोयुकी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
स्टेला “ऑल्वेज़ हंग्री” हेमेट्सबर्गर ने चेलिना चीरिनो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
लूकस गेब्रियल ने गाज़ीमुराद “टॉट” अमीरझानोव को सबमिशन (आर्म-ट्रायंगल चोक) से हराया - तीसरे राउंड के 3:54 मिनट में
122 LBS किकबॉक्सिंग
रुई काकीज़ाकी ने लू यिफु को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130