ONE Friday Fights 50 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

YodphupaWimanair KomawutFAGroup 1920X1280 scaled

दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन अपने वीकली शो ONE Friday Fights के 50वें संस्करण के आयोजन के लिए लौटा।

2 फरवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से ONE Friday Fights 50 का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें 12 मॉय थाई और MMA मुकाबले देखने को मिले।

मेन इवेंट में कोमावट एफए ग्रुप का सामना Road To ONE: Thailand विजेता योडफुपा विमानायर से हुआ, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई।

इसके अलावा कार्ड में Team Lakay के अपराजित स्टार कार्लो बुमिना-अंग, अर्जेंटीना के नॉकआउट आर्टिस्ट रिकार्डो ब्रावो और 17 वर्षीय विमेंस स्ट्राइकर चाबाकेउ सोर कनजनचाई शामिल रहीं।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


147.2 LBS मॉय थाई
कोमावट एफए ग्रुप ने योडफुपा पेटकियटपेट को विभाजित निर्णय से हराया
140 LBS मॉय थाई
पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी ने कोंगक्लाई सोर सोमाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 0:55 मिनट में
134 LBS मॉय थाई
पेटसाइन्चाई एम यू डेन खोनमाइबाओवी ने पेटडम पेटकियटपेट को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:31 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
चोकप्रीचा पीके साइन्चाई ने सुएसत मनोप जिम को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
127 LBS मॉय थाई
विन सिटयानिम ने मोगली चोर अजालाबून को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:15 मिनट में
128 LBS मॉय थाई
लैमसिंग सोर डेचापैन ने माविन सूनकेलाहुआइटॉम को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
161 LBS मॉय थाई
रिकार्डो ब्रावो ने केनन बायरामोव को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:30 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
परहम घेराती ने पीमाई पोर कोबकुएआ को विभाजित निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
चाबाकेउ सोर कनजनचाई ने रैबेका “ला मैरिपोसा” वॉटफोर्ड को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
132 LBS मॉय थाई
पेटपलांगचाई पोर जारोनपैट ने शोगो कुरियाकी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
कार्लो “द बुल” बुमिना-अंग ने शी झिपेंग को सबमिशन (आर्म-ट्रायंगल चोक) से हराया - पहले राउंड के 1:29 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
अवाज़बेक “निंज्‍या” खोलमिर्ज़ाएव ने लिएंड्रो “द मशीन जूनियर” गोमेस को सबमिशन (गिलोटीन चोक) से हराया - पहले राउंड के 4:40 मिनट में

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)