ONE Friday Fights 63 में योडफुपा की दमदार जीत, चार्टपयाक का पहले राउंड में बेहतरीन नॉकआउट

Yodphupa Wimanair Soner Sen ONE Friday Fights 63 48

शुक्रवार, 17 मई को ONE Championship की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एक बेहतरीन फाइट कार्ड के साथ वापसी हुई।

ONE Friday Fights 63 में 11 मार्शल आर्ट्स मुकाबले शामिल थे, जिसमें ग्लोबल फैंस को हाइलाइट रील फिनिश और तीन राउंड के दमदार मैच देखने को मिले।

अगर आपने एक्शन को मिस कर दिया है तो आइए एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए इस इवेंट के मैचों के नतीजों पर नजर डालते हैं।

योडफुपा ने सेन को बहुमत निर्णय से पराजित किया

योडफुपा विमानायर के लिए बेंटमवेट मॉय थाई मैच बहुत अहम था क्योंकि वो पिछले कई मुकाबलों को हार गए थे, लेकिन उन्होंने सोनेर “गोल्डन बॉय” सेन के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया।

थाई स्टार ने करीब रहकर पंच और बॉडी किक्स का इस्तेमाल किया। उन्होंने दूसरे राउंड के अंत में टर्किश स्टार को लेफ्ट हुक-स्ट्रेट राइट कॉम्बिनेशन लगाकर नॉकडाउन किया।

Payakphudin टीम के स्टार ने तीसरे राउंड में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। अंत में उन्हें बहुमत निर्णय से जीत मिली और उनका करियर रिकॉर्ड अब 65-12 हो गया।

सैनपेट ने नुएनगुबोन को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया

https://www.instagram.com/p/C7E1U-Py9P2

सैनपेट सोर सलाचीप को ONE में अपना पहला फिनिश हासिल हुआ, जब उन्होंने 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में नुएनगुबोन वानखोंगोम एमबीके को मात दी।

24 वर्षीय स्टार ने अपने लंबे विरोधी को किक्स से वार किए। Sor Salacheep टीम के प्रतिनिधि ने दूसरे राउंड में अपनी रेंज पाई और लगातार स्ट्राइक्स लगाकर 2:14 मिनट पर मैच जीता।

नॉकआउट से आई जीत ने उनके ONE रिकॉर्ड को 2-0 और करियर रिकॉर्ड को 87-30-7 कर दिया।

चैटपिचिट ने दिलचस्प मुकाबले में सागेंगार्म को हराया

चैटपिचिट सोरसोरटोइपाड्रियू ने 113-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में सागेंगार्म जित्मुआंगनोन पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

सागेंगार्म शुरु से आक्रामक थे और उन्होंने पहले राउंड में हेवी पंच जड़े। लेकिन चैटपिचिट ने शांत रहकर पंच और एल्बोज़ से वार किए और लेफ्ट हुक के दम पर विरोधी को कैनवास पर गिराया। तीसरे राउंड में भी दोनों की तरफ से वार-पलटवार हुए और राइट एल्बो से चैटपिचिट ने दूसरा नॉकडाउन अर्जित किया।

इससे SorSorToipadriew टीम के स्टार का रिकॉर्ड 58-15-5 हो गया। 

पनसैक ने तीन राउंड के मुकाबले में पोर्नसनाए के खिलाफ प्रभावी खेल दिखाया

पनसैक वोर वांटावी ने अपनी पहली प्रमोशनल जीत हासिल की, जब उन्होंने 127-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में पोर्नसनाए सोर फुमपैट को शिकस्त दी।

24 वर्षीय फाइटर ने Sor Phumipat के प्रतिनिधि पर पंचों और एल्बोज़ से पहले राउंड में वार किए। दूसरे राउंड में उन्होंने अपने किकिंग गेम को शामिल किया। तीसरे राउंड में पोर्नसनाए ने नीज़ और एल्बोज़ से अटैक किया।

अंत में तीनों जजों ने Wor Wantawee टीम के स्टार के पक्ष में फैसला सुनाया और उन्हें करियर की 43वीं जीत हासिल हुई।

पटाकाके ने टुआंगसैप को एल्बो मारकर किया ढेर

पटाकाके सिंबीमॉयथाई ने 128-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में टुआंगसैप सोर सलाचीप को नॉकआउट से ढेर किया।

26 वर्षीय स्टार ने शुरुआत से ही लो किक्स और हाई लूपिंग पंच आजमाए। पहले राउंड में डिफेंसिव होने के बाद टुआंगसैप ने दूसरे राउंड में आक्रामक होना चाहा, लेकिन पटाकाके ने एक घातक एल्बो जड़कर दूसरे राउंड में 1:11 मिनट पर अपने विरोधी को नॉकआउट कर दिया।

ये Sinbi Muaythai टीम के स्टार की 44वीं जीत रही।

चार्टपयाक ने मोगली को पहले राउंड में चित किया

126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में चार्टपयाक सकसाटून ने मोगली चोर अजालाबून को पहले राउंड में चारों खाने चित कर दिया।

Kiatpet टीम के प्रतिनिधि ने मोगली पर शुरुआत से ही भारी-भरकम पंचों से वार किया। 25 वर्षीय फाइटर अपने विरोधी को रिंग की रस्सियों की तरफ ले गए और एक लेफ्ट हुक ने शुरुआती राउंड में 2:04 मिनट पर उनका काम तमाम कर दिया।

इस मैच को जीतने के बाद चार्टपयाक का रिकॉर्ड 63-15 हुआ।

रैक ने लीते सिल्वा को मात दी

रैक इरावन और निकोलस लीते सिल्वा ने अपने 117.4-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में पूरी ताकत झोंक दी और तीनों राउंड में जोरदार एक्शन देखने को मिला।

तीनों राउंड में दोनों ओर से जमकर वार-पलटवार किए गए। Erawan टीम के एथलीट ने 4-पीस कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल कर नॉकडाउन हासिल किया।

अंत में तीनों जजों ने रैक के पक्ष में सर्वसम्मत निर्णय से फैसला सुनाया और उन्हें ONE Friday Fights में चौथी जीत हासिल हुई और उनका करियर रिकॉर्ड 75-11 हुआ।

सुलेमान ने साटो के खिलाफ अपनी स्ट्राइकिंग का दम दिखाया

Sulaiman Looksuan Tomoki Sato ONE Friday Fights 63 27

सुलेमान लुकसुआन ने अपनी धारदार स्ट्राइकिंग की मदद से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में टोमोकी साटो को हराने में कामयाब पाई।

म्यांमार के एथलीट ने शुरुआत में घातक लेग किक्स बरसाईं और उसके बाद एल्बोज़ और लूपिंग पंचों का सहारा लिया। जापानी स्टार ने दूसरे राउंड में वापसी की प्रयास किया, लेकिन विपक्षी ने लगातार दबाव जारी रखा।

तीसरे राउंड में सुलेमान का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर थे और अंत में सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत ने उनके रिकॉर्ड को 17-6 कर दिया।

अयुमु ने वितेज़ को दो बार नॉकडाउन कर निर्णय से जीत दर्ज की

किमुरा अयुमु ने सिल्वियू वितेज़ को तीन राउंड तक छकाते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करने में सफलता पाई।

इस फ्लाइवेट मॉय थाई मैच की शुरुआत तेज गति के साथ हुई। अयुमु ने जैब और किक्स तो वहीं रोमानिया प्रतिद्वंदी ने हुक्स का इस्तेमाल किया। अटैक के बदले अटैक का सिलसिला तीन राउंड तक जारी रहा। अंत में जापानी स्टार को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली।

थोम ने पहले राउंड में कोंडो को फिनिश कर डेब्यू मैच में जीत दर्ज की

ग्रेगर थोम ने ग्लोबल स्टेज पर शानदार शुरुआत की, जब उन्होंने टाकु कोंडो को 136-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में हराया।

स्कॉटिश एथलीट ने कोंडो को लेफ्ट एल्बो लगाकर नॉकडाउन किया और उसके बाद दूसरा नॉकडाउन आया। फिर थोम ने अपरकट-एल्बो कॉम्बिनेशन से 2:08 मिनट पर तीसरा नॉकडाउन अर्जित कर मैच का अंत किया।

24 वर्षीय स्टार की जीत ने उनके रिकॉर्ड को 13-2-1 कर दिया।

कूक ने दमदार डेब्यू मैच में स्टॉपेज से जीत दर्ज की

डेविड “डीसी” कूक ने कोहेई टाकेगामी के खिलाफ हुए फेदरवेट MMA मैच में जोरदार प्रदर्शन किया।

कूक ने दमदार पंचों के दम पर अपने विरोधी पर वार किया। लेकिन जापानी विपक्षी ने अच्छे से इसका जवाब दिया। हालांकि, इंग्लिश स्टार ने जबड़े पर लेफ्ट हुक लगाकर कैनवास पर गिराया।

कूक ने पहले राउंड में 1:27 मिनट पर ग्राउंड-एंड-पाउंड से जीत हासिल की।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)