ONE Friday Fights 49 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Nakrob Pettonglor 1920X1280

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship की मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Friday Fights 49 के लिए वापसी हुई।

शुक्रवार, 26 जनवरी को एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए शो में 12 धमाकेदार मॉय थाई और MMA मुकाबले देखने को मिले।

मेन इवेंट में थाई नॉकआउट आर्टिस्ट नाकरोब फेयरटेक्स 4 औंस के ग्लव्स पहनकर पेटटोंगलोर सिटलुआंगपीनमफोन के खिलाफ उतरे और जीत हासिल की।

इसके अलावा कार्ड में 8 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन राफी बोहिच, 22 वर्षीय Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगचाई चानेडोनमुएंग और लेबनानी सनसनी अब्दुल्ला ओन्दाश शामिल हैं। वहीं 2-स्पोर्ट किंग जोनाथन हैगर्टी के छोटे भाई फ्रेडी हैगर्टी ने अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
नाकरोब फेयरटेक्स ने पेटटोंगलोर सिटलुआंगपीनमफोन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
127 LBS मॉय थाई
कोंगचाई चानेडोनमुएंग ने ज़ेवियर गोंज़ालेज़ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
अब्दल्लाह ओन्दाश ने पार्नपेट सोर जोर लैकमुआंगनोन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:12 मिनट में
136 LBS मॉय थाई
खुनपोनोई सोर सोमाई ने अमिल “द प्रॉब्लम” शाहमारज़ादे को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:44 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
योडनमचाई फेयरटेक्स ने चोकडी मैक्सजंडी को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:39 मिनट में
123 LBS मॉय थाई
काइमूखाओ वानखोंगोम एमबीके ने सिटीचाई सोर डेचापैन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:09 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री ने राफी बोहिच को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
फ्रेडी हैगर्टी ने दांकालोंग सोर डेचापैन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:14 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव ने सेवकेत “टर्किश असासिन” सेरकेज़ को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:39 मिनट में
123.6 LBS मॉय थाई
रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश ने यैंगडम जित्मुआंगनोन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:20 मिनट में
वेल्टरवेट MMA
नमो “सैफ” फाज़िल ने जे “वन पंच” वूंग यूं को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट MMA
अनीता “द आर्म कलेक्टर” करीम ने एड्रियाना “द हरिकेन” फुसिनी को सबमिशन (अमेरिकाना) से हराया - पहले राउंड के 2:20 मिनट में

न्यूज़ में और

Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
Aslamjon Ortikov Jordan Estupinan ONE Fight Night 43 14 scaled
Allycia Hellen Rodrigues defends her title for the fifth time against Phetjeeja Lukjaoporongtom
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled