ONE Friday Fights 133 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

1435 scaled

ONE Championship इस साल के सबसे बड़े वीकेंड की शुरुआत एशिया प्राइमटाइम पर होने वाले ONE Friday Fights 133 के साथ कर रहा है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से शुक्रवार, 14 नवंबर को प्रसारित होने वाले इवेंट में दो दर्जन युवा और अनुभवी स्टार्स मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग मैचों में शिरकत करेंगे। इन सभी का प्रयास छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करते हुए मेन रोस्टर में जगह बनाना होगा।

मेन इवेंट में थाई स्टार पोमपेट पीके साइन्चाई का सामना स्कॉटिश नॉकआउट आर्टिस्ट ग्रेगर थोम से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगा।

वहीं फीचर फाइट में चार्टपयाक सकसाटून की टक्कर स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में समंदर हसनोव से होगी

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

इसके बाद आप रविवार, 16 नवंबर को ONE 173: Superbon vs. Noiri देखना न भूलें। इसका लाइव प्रसारण टोक्यो के एरियाके एरीना से किया जाएगा और पांच वर्ल्ड टाइटल मैचों समेत 17 मुकाबलों को पे-पर-व्यू के जरिए live.onefc.com पर देखा जा सकता है।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
पोमपेट पोंगसुफान पीके ने ग्रेगर थोम को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:23 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
वैलेरी स्ट्रंगारी ने सैनिट लुकथामसुआ को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:38 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
रिट्टीडेट कियटसोंग्रिट ने माजिद करीमी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
सैनपेट सोर सलाचीप ने पेटमुआंगश्री वानखोंगोम एमबीके को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
सिरीचोक सोर सोमाई ने क्लारोब नुइकैफेबोरान को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
पयाक सकसाटून ने डेड सोर चोकमिचाई को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:09 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
चार्टपयाक सकसाटून ने समंदर हसनोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
पेटखाओक्राडोंग लुक्जाओमैसाइथोंग ने अयूब एल खाद्राओई को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:53 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
अनुआर सिस्नेरोस ने वालिद साखराजी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट किकबॉक्सिंग
टोमा कुरोदा ने किरिल चिझिक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
मैथ्यू ग्रीको ने एर्देनेबायर “बीस्ट” सोलमोन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:41 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
वियत अंह डो ने रयो हिरायामा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:48 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts
rodtak
Chatpichit Tubtimthong OFF144 1920X1280 scaled
Vero ShirCohen OFF 1920X1280 scaled
Stella
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 40 16 scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 10 scaled
ApiwatSorSomnuk PanpadejNFLooksuan OFF 1920X1280 scaled