ONE Championship इस साल के सबसे बड़े वीकेंड की शुरुआत एशिया प्राइमटाइम पर होने वाले ONE Friday Fights 133 के साथ कर रहा है।
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से शुक्रवार, 14 नवंबर को प्रसारित होने वाले इवेंट में दो दर्जन युवा और अनुभवी स्टार्स मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग मैचों में शिरकत करेंगे। इन सभी का प्रयास छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करते हुए मेन रोस्टर में जगह बनाना होगा।
मेन इवेंट में थाई स्टार पोमपेट पीके साइन्चाई का सामना स्कॉटिश नॉकआउट आर्टिस्ट ग्रेगर थोम से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगा। पूर्व Channel 7 चैंपियन को अपने जबरदस्त क्लिंच और बॉक्सिंग के लिए जाना जाता है तो वहीं थॉम लगातार चार मैचों को जीतने के बाद इस मुकाबले में कदम रखेंगे।
वहीं फीचर फाइट में चार्टपयाक सकसाटून की टक्कर स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में समंदर हसनोव से होगी। चार्टपयाक अपने घातक लेफ्ट हुक की ताकत दिखाने उतरेंगे, जिन्होंने उन्हें इवेंट सीरीज में इससे सात जीत दिलाई हैं।
भारत में ONE Friday Fights 133 को शाम 6 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।