ONE Friday Fights 119 रिजल्ट्स: सामिंगडम ने सोनराक को शिकस्त दी, खुनपोनोई की जीत का सिलसिला जारी

Samingdam NF Looksuan Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 119 17 scaled

तेज-तर्रार फिनिश, वापसी कर आई जीत और बेहद करीबी मुकाबले, ONE Friday Fights 119 में सब कुछ देखने को मिला।

शुक्रवार, 8 अगस्त को एशिया प्राइमटाइम पर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित हुए इवेंट में दो दर्जन मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA स्टार्स ने एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए फाइट की।

अगर आपने एक्शन को मिस कर दिया तो यहां जानिए कि इस धमाकेदार शो में क्या-क्या हुआ।

तीन राउंड की जोरदार फाइट में सोनराक पर सामिंगडम की जीत

Samingdam NF Looksuan Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 119 3

सामिंगडम एनएफ लुकसुआन ने सोनराक फेयरटेक्स के खिलाफ हुई 140-पाउंड मॉय थाई फाइट से पहले वादा किया था कि वो यादगार प्रदर्शन करेंगे और उन्होंने ऐसा ही किया।

मैच शुरु होते ही उन्होंने सोनराक पर किक्स लगानी शुरु कर दीं। 22 वर्षीय थाई स्टार ने दूसरे राउंड में किक्स व पंचों की झड़ी लगा दी थी। तीसरे राउंड में भी उनका यही कारनामा जारी रहा।

अंत में तीनों जजों ने सामिंगडम के पक्ष में फैसला सुनाया और उनका रिकॉर्ड अब 45-9 हुआ।

खुनपोनोई ने साखराजी को हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

Khunponnoi Sor Sommai Walid Sakhraji ONE Friday Fights 119 3

खुनपोनोई सोर सोमाई ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में वालिद साखराजी को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर अपने करियर रिकॉर्ड को 125-33 किया।

दिग्गज सेकसन ओर क्वानमुआंग के छोटे भाई ने अपने प्रतिद्वंदी पर काउंटर किक्स से हमला किया। दूसरे राउंड में खुनपोनोई ने मोरक्को के स्टार के चेहरे पर पंचों से वार किए।

आखिरी राउंड में थाई स्टार ने फिर से काउंटर किक्स पर भरोसा जताया और साखराजी की पसलियों पर जमकर वार किए। साखराजी वार सहते रहे और अंत में खुनपोनोई को ONE Friday Fights में लगातार पांचवीं जीत मिली।

ONE Friday Fights 119 के नतीजे

  • सामिंगडम लुकसुआन ने सोनराक फेयरटेक्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 140 पाउंड)
  • खुनसुएक सुपरबोन ट्रेनिंग कैंप ने हसन वहदानिराद को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • पेटलमपन मुआदाब्लमपंग ने पाटकनिन सिंबीमॉयथाई को दूसरे राउंड में 1:50 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – 126 पाउंड)
  • सैनपेट सोर सलाचीप ने चाटावी नायोकजॉयप्राजिन को पहले राउंड में 0:47 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – 133 पाउंड)
  • अब्देसैमी रेहनिमी ने पेटविसेट पेटकियटपेट को दूसरे राउंड में 2:30 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • सैनिट लुकथामसुआ ने सेन लोन चॉ को दूसरे राउंड में 1:32 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – 130 पाउंड)
  • खुनपोनोई सोर सोमाई ने वालिद साखराजी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • डेटचावालिट सिल्कमॉयथाई ने माजिद सेदाली को पहले राउंड में 2:12 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (मॉय थाई – 140 पाउंड)
  • युमेटो मिज़ुनो ने लुओ चेंघाओ को विभाजित निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – 117 पाउंड)
  • मासाहिटो ओकुयामा ने चेंगिज़ लाले को तीसरे राउंड में 0:30 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • मिकाइल मैकरुशिन ने रुसलान अर्सलानगिरीव को पहले राउंड में 1:32 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (MMA – वेल्टरवेट)
  • टेलर मैकक्लेची ने यारा सालेह को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 128 पाउंड)

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34