ONE Friday Fights 141 मेन इवेंट रिजल्ट: सामिंगडम ने जबरदस्त मुकाबले में कोमावट को शिकस्त दी

NL 3247

6 फरवरी को हुए ONE Friday Fights 141 में सामिंगडम एनएफ लुकसुआन और कोमावट एफए ग्रुप ने मेन इवेंट मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

तीन राउंड की करीबी फ्लाइवेट मॉय थाई फाइट में सामिंगडम ने करीबी अंतर से जीत हासिल की और एशिया प्राइमटाइम पर बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए मैच में विरोधी को विभाजित निर्णय से हराया।

कोमावट ने लगातार चार फाइट में मिली हार के सूखे को समाप्त करने के लिए तेज शुरुआत की। FA Group टीम के स्टार में तगड़े जैब और लो किक्स लगाईं।

EK 0077

NF Looksuan टीम के स्टार ने अपना सारा ध्यान सिर्फ काउंटर स्ट्राइकिंग पर लगाया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी की बॉडी पर लेफ्ट हुक्स जड़े और शानदार राइट हैंड के साथ राउंड का अंत किया।

कोमावट को पता था कि वो पीछे चल रहे हैं और फिर उन्होंने अगले राउंड में ताबड़तोड़ अटैक का प्रयास करते हुए एल्बोज़ और नीज़ लगाईं।

सामिंगडम ने विरोधी को पीछे हटाकर राइट हुक्स जड़े, लेकिन कोमावट पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थे।

आखिरी राउंड में फाइट का नतीजा किसी भी ओर जा सकता था और यहां सामिंगडम ने जबरदस्त लय पकड़ी। 23 वर्षीय स्टार ने अपने विरोधी की लय बिगाड़ी और बदले में बॉडी किक्स लगाईं।

उन्होंने फायदा उठाते हुए कोमावट को अपरकट के जरिए नाक पर चोट पहुंचाई। विरोधी को ढीला पड़ते देख NF Looksuan टीम के स्टार ने जबरदस्त पंच और जम्पिंग नी से वार शुरु कर दिए।

सामिंगडम का अंतिम समय पर शानदार अटैक और तीनों राउंड में जोरदार प्रदर्शन उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाने में सफल रहा। अब ग्लोबल स्टेज पर लगातार चौथी जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 46-9 हो गया।

EK 0427

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34