ONE Fight Night 30 – सभी फाइट्स के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Alexis Nicolas Regian Eersel ONE Fight Night 25 46

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की शनिवार, 5 अप्रैल को एक और बेहतरीन यूएस प्राइमटाइम फाइट कार्ड के साथ वापसी हो रही है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Fight Night 30: Kryklia vs. Knowles का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें 10 मॉय थाई, किकबॉक्सिंग, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले देखने को मिलेंगे।

मेन इवेंट में दो खेलों के मौजूदा चैंपियन रोमन क्रीकलिआ अपने ONE हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करते हुए लगातार पांचवे नॉकआउट की तलाश में होंगे, जब उनका सामना WBC हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन लिंडन नोल्स से होगा।

को-मेन इवेंट में रेगिअन इरसल और अलेक्सिस निकोलस अपनी प्रतिद्वंदी के तीसरे अध्याय में एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे। अभी ये प्रतिद्वंदी 1-1 से बराबर है, लेकिन यहां सिर्फ निकोलस ही ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीतने के योग्य होंगे क्योंकि इरसल वेट मिस करने की वजह से टाइटल गंवा चुके हैं।

इसके अलावा इवेंट में थाई लैजेंड सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग और स्कॉटिश पावरहाउस निको कैरिलो की टक्कर देखने को मिलेगी।

आप ONE Fight Night 30 के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स आप नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
रोमन क्रीकलिआ ने लिंडन नोल्स को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:10 मिनट में
लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल ने अलेक्सिस “बारबोज़ा” निकोलस को बहुमत निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो ने सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:20 मिनट में
142 LBS मॉय थाई
असा “द अमेरिकन निंजा” टेन पॉ ने सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 0:37 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
सांझार “टोरनेडो” ज़किरोव ने बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट मॉय थाई
जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस ने मोहचिने “द असासिन” चाफी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
हेवीवेट MMA
पॉल “किंग ऑफ द नॉर्थ” इलियट ने रयुगो टाकेऊची को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:00 मिनट में
फेदरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
फैब्रिसियो “होकेज” आंद्रे ने एशले विलियम्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
एलमेहदी “द स्नाइपर” एल जमारी ने थोंगपून पीके साइन्चाई को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:56 मिनट में
एटमवेट MMA
माकारेना अरागोन ने जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
कार्लो “द बुल” बुमिना-अंग ने मॉरो मास्त्रोमरिनी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:45 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145