ONE Fight Night 21: Eersel Vs. Nicolas – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

DC 0823 1

शुक्रवार, 5 अप्रैल को एशियाई प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 58: Superbon vs. Grigorian II के आयोजन के बाद ONE Championship की डबलहेडर के दूसरे इवेंट के साथ वापसी हुई।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE Fight Night 21: Eersel vs. Nicolas का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें मॉय थाई, MMA, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल रहे।

मेन इवेंट की बात करें तो 2-स्पोर्ट चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल अपनी ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप को डिफेंड करने के लिए अपराजित सनसनी अलेक्सिस “बारबोज़ा” निकोलस के खिलाफ उतरे, लेकिन फ्रेंच स्टार ने उन्हें मात देकर खिताब अपने नाम किया।

इसके अतिरिक्त BJJ सनसनी टाय रुओटोलो पहली बार अपने ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने में कामयाब रहे। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई स्टार आइज़ैक मिशेल को सबमिशन से मात दी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
अलेक्सिस “बारबोज़ा” निकोलस ने रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
टाय रुओटोलो ने आइज़ैक मिशेल को सबमिशन (मॉडिफाइड रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 4:43 मिनट में
146.5 LBS मॉय थाई
सुआब्लैक टोर प्रान49 ने व्लादिमीर कुज़मिन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
हेवीवेट MMA
बेन “वनीला थंडर” टायनन और ड्यूक “द ड्यूक ऑफ कैनबरा” डिडिएर के बीच मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ
फ्लाइवेट मॉय थाई
डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच ने जैकब स्मिथ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
180 LBS सबमिशन ग्रैपलिंग
केड रुओटोलो ने फ्रांसिस्को लो को सबमिशन (मॉडिफाइड रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 4:48 मिनट में
136 LBS किकबॉक्सिंग
डेडुआंगलैक टीडेड99 ने टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
वेल्टरवेट MMA
हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका ने वालमीर “जूनियर” डा सिल्वा को सबमिशन (नॉर्थ-साउथ चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 3:34 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट ने निकोलस लीते सिल्वा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव ने “लिटल वर्लविंड” वांग शुओ को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 2:07 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage