ONE 169: Malykhin Vs. Reug Reug – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

AnatolyMalykhin ReugReugOumarKane Faceoff 1920X1280

शनिवार, 9 नवंबर को ONE Championship की यूएस प्राइमटाइम इवेंट के साथ वापसी होने जा रही है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसे तीन वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन करेंगे।

मेन इवेंट में अपराजित तीन-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन अपने ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को सेनेगली रेसलिंग चैंपियन “रग रग” ओमार केन के खिलाफ बचाते नजर आएंगे।

वहीं पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन की टक्कर खतरनाक ब्रिटिश फाइटर जैकब स्मिथ से 2022 के रीमैच में होगी। अगर स्मिथ इस मुकाबले को जीत गए तो वो वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम कर लेंगे। रोडटंग को हाल ही में वेट मिस करने और हाइड्रेशन टेस्ट में फेल होने की वजह से अपना खिताब गंवाना पड़ा था।

इसके अलावा महान पाउंड-फोर-पाउंड विमेंस स्ट्राइकर अनीसा मेक्सेन और जैकी बुंटान पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में आमने-सामने होंगी और कई सारे बेहतरीन मुकाबले शो का हिस्सा हैं।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
“रग रग” ओमार केन ने एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने जैकब स्मिथ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
जैकी बुंटान ने अनीसा “C18” मेक्सेन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस ने डैनी “द किंग” किंगड को सबमिशन (गिलोटीन चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 4:14 मिनट में
139.2 LBS मॉय थाई
कोंगथोरानी सोर सोमाई ने “सामिंगप्री” तगीर खलीलोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
केड रुओटोलो ने अहमद “वुल्वरिन” मुजतबा को सबमिशन (डार्स चोक) से हराया - पहले राउंड के 1:04 मिनट में
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
सैम-ए गैयानघादाओ ने “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
हेवीवेट MMA
मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा ने अमीर अलीअकबरी को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 3:15 मिनट में
फेदरवेट मॉय थाई
मोहम्मद “द ईगल” यूनेस रबाह ने एडी “सिल्की स्मूथ” अबासोलो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट MMA
अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा ने माकारेना अरागोन को सबमिशन (स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना) से हराया - पहले राउंड के 2:20 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
अलिफ सोर डेचापैन ने वॉल्टर “आयरन हैंड्स” गोंसाल्वेस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800