ओक रे यूं का लक्ष्य अंतरिम वर्ल्ड टाइटल फाइट में अलीबेग रसुलोव को नॉकआउट कर क्रिश्चियन ली के साथ तीसरा मैच अर्जित करना है

Ok Rae Yoon Lowen Tynanes ONE Fight Night 10 68

ONE Fight Night 23 में ओक रे यूं के सामने अलीबेग रसुलोव के रूप में एक कठिन प्रतिद्वंद्वी हैं। लेकिन एक और शख्स है जो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इस मेन इवेंट मुकाबले से पहले उन्हें और प्रेरित कर रहे हैं।

दक्षिण कोरियाई स्ट्राइकर शनिवार, 6 जुलाई को अमेरिकी प्राइमटाइम में ONE अंतरिम लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए रसुलोव का सामना करेंगे और यहां एक जीत उन्हें मौजूदा डिविजनल किंग क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली से दोबारा मुकाबला करने और बेल्ट को यूनिफाई करने का मौका देगी।

ओक ने 2021 में ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीतने के लिए सर्वसम्मत निर्णय के माध्यम से “द वॉरियर” को हराया, लेकिन ली ने 2022 के रीमैच के दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से अपनी बेल्ट वापस ली। हालांकि, पारिवारिक त्रासदी के कारण, सिंगापुर-अमेरिकी एथलीट ने तब से अपने टाइटल का बचाव नहीं किया है।

अपने प्रतिद्वंद्वी की अनुपस्थिति में, ओक ने पिछले मई में ONE Fight Night 10 में लोवेन टायनानेस पर एक कठिन जीत हासिल की, और चूंकि ली की वापसी की अभी भी पुष्टि नहीं हुई है, वो जीत उन्हें थाई राजधानी में अंतरिम गोल्डन बेल्ट के लिए लड़ने के अवसर के लिए पर्याप्त थी।

ओक ने onefc.com से बात की: 

“मैं रिटायर होने से पहले तीसरी बार क्रिश्चियन ली से लड़ना चाहता हूं। मेरा मानना ​​है कि इससे पहले कि मैं सेवा-निवृत्ति लूं, मुझे उनसे लड़ना होगा। हालांकि हमारी आखिरी फाइट मेरे लिए पूरी तरह से हार के साथ समाप्त हुई, फिर भी हम 1-1 से बराबरी पर हैं।

“टायनानेस के खिलाफ फाइट मेरी हार के बाद थी जब मैंने अपना वर्ल्ड टाइटल खो दिया था। तब मैंने सोचा कि अगर मैं हार गया, तो मुझे टॉप कंटेंडर नहीं माना जाएगा।

“मुझे पता था कि वो मैच बहुत महत्वपूर्ण था, और मैंने बहुत कड़ी ट्रेनिंग की। मैंने वो सब कुछ रोक दिया जो मैं कर रहा था और अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया। मैंने इसे टाइटल की ओर वापस लौटने के अपने कदम के रूप में देखा।”

लेकिन ओक, रसुलोव को नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं। टर्किश एथलीट का रिकॉर्ड उन्हें उनके प्रमोशनल डेब्यू में वर्ल्ड टाइटल शॉट दिलाने के लिए पर्याप्त था और दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी इसका सम्मान करते हैं।

उन्होंने कहा: 

“मुझे ये स्वीकार करना होगा कि मैं इस फाइट के जरिए फिर से क्रिश्चियन को चुनौती दे सकता हूं। मैं कभी-कभी अपने आने वाले प्रतिद्वंद्वी से ज्यादा उनके बारे में सोचता हूं। बेशक, मैं पूरी तरह से समझता हूं कि अलीबेग एक शक्तिशाली और दुर्जेय प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन मैं क्रिश्चियन से फिर से लड़ने की अपनी इच्छा के बारे में सोचता हूं।

“ऐसा होने के लिए, मुझे एक अच्छे कारण की आवश्यकता है, और वो अलीबेग के रूप में 14-0 के रिकॉर्ड वाले फाइटर को हराना होगा। मैं अलीबेग का बारीकी से अध्ययन कर रहा हूं और उसके अनुसार तैयारी कर रहा हूं।” 

बैंकॉक में रसुलोव के खिलाफ नॉकआउट फिनिश की योजना बना रहे हैं ओक

बहुत कम एथलीट्स MMA में इतने लंबे समय तक अपराजित रह सकते हैं जितने समय तक अलीबेग रसुलोव रहे हैं। Hyperion Fighters के प्रतिनिधि के पास 10 फिनिश और कुछ अविश्वसनीय प्रदर्शनों के साथ 14-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड है।

रसुलोव जैसे दिग्गज को हराने के लिए ओक अपने ट्रेनिंग कैंप में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा: 

“अलीबेग ने पहले कभी प्रोफेशनल स्तर पर हार का स्वाद नहीं चखा है। उनको हराने के लिए एक गेम प्लान, एक समाधान के साथ आना, यही मुझे उत्साहित करता है। मेरा मानना ​​है कि जिस तरह से मैं इस गेम प्लान को विकसित और लागू करूंगा, उससे फाइट का नतीजा तय होगा।

“वो एक प्रतिभाशाली ग्रैपलर हैं। मैं अपने पैरों पर खड़ा रहना चाहता हूं और अपनी स्ट्राइकिंग से उनपर हमले करना चाहता हूं, ऐसा प्रदर्शन करना चाहता हूं जिसे हर कोई पसंद करेगा। इसलिए, मैं अपने टेकडाउन और ग्रैपलिंग डिफेंस के साथ-साथ अपनी समग्र स्ट्राइकिंग पर भी काम कर रहा हूं।”

ओक ने पहले भी ऐसे गेम प्लान को पूरा करने की अपनी क्षमता दिखाई है, उन्होंने अनुभवी ग्रैपलर्स के टेकडाउन का सामना कर अपने स्ट्राइकिंग नुकसान पहुंचाया है।

ये मैच कैसा होगा, इस पर अपने विचार साझा करते हुए ओक ने कहा:

“मुझे लगता है कि हम दोनों वही करने जा रहे हैं जिसमें हम अच्छे हैं। अलीबेग मुझे गिराने के लिए अपनी दागेस्तानी रेसलिंग लाएंगे। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि ऐसा न होने दूं और उन पर अच्छे शॉट्स लगाऊं।

“ONE में जमीन पर घुटनों से वार की अनुमति है। इसलिए, यदि वो टेकडाउन के लिए आते हैं, तो मैं सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें मेरे घुटनों का सामना करना पड़े। फिर मैं उन्हें अपने शॉट्स मारूंगा और नॉकआउट हासिल करूंगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.