जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल डिफेंस को लेकर उत्साहित हैं माइकी मुसुमेची – ‘उन्हें किसी भी समय फिनिश कर सकता हूं’

Mikey Musumeci Osamah Almarwai ONE Fight Night 10 47

मौजूदा ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची को ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian में स्ट्रॉवेट MMA किंग जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है। इस मैच में अगर मुसुमेची फिनिश हासिल नहीं कर पाए तो वो अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं होंगे।

BJJ स्टार का ये मैच 5 अगस्त को बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से यूएस प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

मुसुमेची ने 3 महीने पहले ONE में अपना सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियन ओसामा अलमारवाई पर सबमिशन से जीत हासिल की थी।

उनका वो शानदार टाइटल डिफेंस ONE के अमेरिका में पहले इवेंट में आया और “डार्थ रिगाटोनी” उस अनुभव से अभी भी गदगद हैं।

उन्होंने कहा:

“डेनवर में फाइट करना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा। वो ONE Championship का अमेरिका में डेब्यू इवेंट रहा, इसलिए मुझपर बहुत दबाव था। अमेरिकी फैंस को इवेंट बहुत पसंद आया। मैं अमेरिका से हूं, ये मेरा देश है और उस कार्ड का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात थी।”

मुसुमेची को अलमारवाई के खिलाफ मैच में किसी तरह की कोई चोट नहीं आई इसलिए उन्होंने ब्रूक्स की चुनौती को स्वीकार करने का फैसला लिया था।

“डार्थ रिगाटोनी” ने माना कि उन्होंने ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ ग्रैपलिंग मैच के बारे में विचार नहीं किया था, लेकिन जब “द मंकी गॉड” ने उन्हें ललकारा तो वो ना नहीं कह पाए।

मुसुमेची ने बताया:

“मैं एक दिन इंस्टाग्राम चला रहा था। तभी मुझे एक वीडियो में टैग किए जाने का नोटिफिकेशन आया और वो मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जैरेड ब्रूक्स थे। उन्होंने कहा कि वो मेरे साथ ग्रैपलिंग मैच चाहते हैं। मैंने उस वीडियो को देखा और कहा, ‘मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी।’ इस तरह से इस मैच को बुक किए जाने की नींव रखी गई थी।”

जैरेड ब्रूक्स को एक अनोखा चैलेंज मान रहे हैं माइकी मुसुमेची

5 बार के IBJJF वर्ल्ड चैंपियन और अमेरिका में जन्मे बेस्ट जिउ-जित्सु फाइटर कहे जाने वाले माइकी मुसुमेची को बिना कोई संदेह इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार माना जाएगा।

मगर पिज्ज़ा और पास्ता पसंद करने वाले “डार्थ रिगाटोनी” का मानना है कि ब्रूक्स का MMA स्टाइल उनके लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है क्योंकि वो अभी तक ऐसे फाइटर्स का सामना करते आए हैं जो पूर्ण रूप से ग्रैपलर रहे।

मुसुमेची ने कहा:

“मुझे लगता है कि ब्रूक्स का गेम एक सामान्य ग्रैपलिंग मुकाबले से काफी अलग होगा। मेरी नजर में MMA एक ऐसा खेल है जहां उन्हें फिनिशर बनना ही पड़ता है और वो आप पर निरंतर सबमिशन मूव्स से अटैक करेंगे।”

मुसुमेची को ब्रूक्स की ओर से आक्रामक फाइटिंग की उम्मीद है। अपने 22 फाइट्स के प्रोफेशनल करियर में उन्होंने अपने इसी आक्रामक गेम को बेहतर बनाने का काम किया है।

“डार्थ रिगाटोनी” अपने विरोधी के आक्रामक गेम के खिलाफ खुद को परखने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा:

“मुझे इस मुकाबले के बारे में ये बात अच्छी लगी कि मुझे असहज महसूस करना अच्छा लगता है। जैरेड मुझे अलग नजरों से देखने वाले हैं। ये उससे काफी अलग अनुभव होगा, जैसा मैं अभी तक अन्य जिउ-जित्सु एथलीट्स के साथ प्राप्त करता आया हूं।

“वो एक MMA एथलीट की तरह मुझपर अटैक करेंगे, एक अलग तरह के आक्रामक गेम के साथ रिंग में आएंगे। मैं जानने का इच्छुक हूं कि मेरी उनके गेम के प्रति क्या प्रतिक्रिया रहती है क्योंकि मैं केवल जिउ-जित्सु एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग करता हूं।”

सबमिशन ग्रैपलिंग चैंपियन को ब्रूक्स के खिलाफ मैच में कांटेदार टक्कर की उम्मीद है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया है।

“द मंकी गॉड” चाहे अपने करियर में कभी फिनिश ना हुए हों, लेकिन मुसुमेची 5 अगस्त को उन्हें फिनिश करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा:

“MMA एथलीट्स को फिनिश करना कठिन होता है इसलिए मैंने बहुत विचार किया है कि मैं उन्हें कैसे फिनिश करने वाला हूं। मेरी नजर में मैं उन्हें मैच में किसी भी समय फिनिश कर सकता हूं। उनके पैरों को निशाना बनाना हो, हाथों को या चोक लगाना हो, मैं हर तरह की स्थिति के लिए तैयार हूं। मैं जैरेड का सम्मान करता हूं इसलिए उनके खिलाफ मैच के लिए बहुत मेहनत कर रहा हूं।”

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5