जोनाथन डी बैला का ONE Fight Night 36 के रीमैच में प्राजनचाई पर दबदबा बनाने का प्लान – ‘करीबी फाइट नहीं बनने दूंगा’

jonathan di bella vs sam a post fight interview

ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन डी बैला के मन में बदले की आग धधक रही है, जब वो ONE Fight Night 36 के मेन इवेंट में होने वाले बहुप्रतीक्षित रीमैच के लिए वापसी करेंगे।

4 अक्टूबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में डी बैला का सामना दो खेलों के ONE वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई से ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में होगा।

कनाडाई-इटालियन सुपरस्टार ने बीते मार्च में हुए ONE 172 में मॉय थाई दिग्गज सैम-ए गैयानघादाओ को हराकर अंतरिम गोल्ड बेल्ट जीती।

अब वो उसी एरीना में वापसी कर रहे हैं, जहां उनका अपराजित रिकॉर्ड ध्वस्त हुआ था। 29 वर्षीय स्टार पिछले मैच की यादों को भुलाकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनना चाहेंगे।

उन्होंने प्राजनचाई के साथ हुए पिछले मैच को याद करते हुए कहा:

“मुझे लगता है कि मैं वो फाइट जीता था। आखिरी घंटी बजने के बाद लगा कि जीत मेरी होगी। मैं जानता हूं कि मैंने ज्यादा नुकसान पहुंचाया था। लेकिन मुझे पता है कि उन्होंने मुझे चोट नहीं पहुंचाई।

“मुझे लगता है कि पहले दो राउंड मेरे पक्ष में गए। मैं मानता हूं कि पहले दो और आखिरी दो राउंड मैंने जीते। लेकिन वो एक शानदार फाइट और अनुभव था।”

इस बार जीत सुनिश्चित करने के लिए डी बैला अपने पिता, पूर्व किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन एंजेलो डी बैला, की देखरेख में कनाडा के मॉन्ट्रियाल में कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त उन्होंने ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल के साथ भी ट्रेनिंग की है:

“ये ट्रेनिंग कैंप काफी कठिन रहा है। मेरे पिता मुझे काफी कठिन ट्रेनिंग करवा रहे हैं। वो मेरे लिए कुछ शानदार स्पारिंग पार्टनर ला रहे हैं, जिसमें रेगिअन इरसल और कई दूसरे बड़े प्रो बॉक्सर्स शामिल हैं।

“मैंने किकबॉक्सर्स और बॉक्सर्स के साथ न्यूयॉर्क और मॉन्ट्रियाल में ट्रेनिंग की। ये काफी कठिन ट्रेनिंग कैंप रहा है। रनिंग, कार्डियो और फिटनेस भी अलग स्तर पर आ गई है।”

डी बैला किसी भी हाल में इस बार थाई सुपरस्टार के खिलाफ जीत हासिल करना चाहते हैं।

चाहे फाइट किसी भी तरह आगे बढ़े, कनाडाई-इटालियन ने अपना एकमात्र लक्ष्य मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को हराने का बनाया है।

उन्होंने बताया:

“ये फाइट किसी भी क्षण खत्म हो सकती है या पांच राउंड जा सकती है। मैं जानता हूं कि जीत मेरी होगी क्योंकि मैं इस बार करीबी फाइट नहीं बनने दूंगा।”

डी बैला ने प्राजनचाई की ताकत और भविष्य में तीसरे मुकाबले पर चर्चा की

जोनाथन डी बैला ने पिछले साल ONE Friday Fights 68 में प्राजनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ आई हार के बाद बहुत समय तक उस फाइट का अध्ययन किया।

गहन अध्ययन के बाद उन्होंने पता लगाया है कि क्या चीज दो खेलों के वर्ल्ड चैंपियन को खास बनाती है।

उन्होंने कहा:

“उनकी रिंग में आईक्यू (सूझबूझ) काफी तगड़ी है। वो पॉइंट्स स्कोर करना और पेस को बनाकर रखना जानते हैं। वो बहुत शातिर हैं, लेकिन सबसे मजबूत फाइटर नहीं हैं।

“उनका दिमाग सबसे ताकतवर हथियार है। उनके हाथ और किक्स बहुत तेज होते हैं। मुझे इन सबके लिए तैयार रहना होगा।”

डी बैला का खास स्टाइल और तकनीकी महारथ उनके लिए दूसरे मैच की नींव बन रहा है। 29 वर्षीय स्ट्राइकर को पूरा भरोसा है कि वो एक बार फिर से अनडिस्प्यूटेड ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे।

हालांकि, Team Di Bella Kickboxing के प्रतिनिधि को लगता है कि अभी ये प्रतिद्वंदिता खत्म नहीं हो वाली और उनकी तीसरी भिड़ंत भी हो सकती है।

डी बैला ने PK Saenchai Muaythaigym के एथलीट से भविष्य के मॉय थाई मैच के बारे कहा:

“मेरी मॉय थाई में दिलचस्पी है। मैं वाकई ये करना चाहता हूं। मैं सही तरीके से करना चाहता हूं, अगर वो चाहें तो।

“लेकिन अभी के लिए मेरा ध्यान किकबॉक्सिंग बेल्ट जीतने पर लगा है और उसके बाद हम मॉय थाई की बात करेंगे।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty