नोंग-ओ इस कारण से सैमापेच से ज्यादा ताकतवर साबित होंगे

ONE Bantamweight World Champion Nong-O Gaiyanghadao from Thailand

इस शुक्रवार यानी 22 नवंबर के दिन ONE: EDGE OF GREATNESS में नोंग-ओ ग्यांगडाओ और सैमापेच फेयरटेक्स के बीच एक ऐतिहासिक मुकाबला लड़ा जाएगा। ये दोनों ही एक-दूसरे के लिए कड़ी चुनौती पेश करने वाले हैं।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले में नोंग-ओ के सामने सैमापेच के रूप में कड़ी चुनौती है इसलिए यहाँ हमें एक नया चैंपियन भी देखने को मिल सकता है।

हालांकि मार्शल आर्ट्स के इतिहास में इससे पहले भी कई बेहतरीन मैच हो चुके हैं लेकिन यहाँ एक बेहद टैलेंटेड एथलीट को अपने आइडल की चुनौती से पार पाना होगा और यही चीज इस बाउट को सबसे दिलचस्प बना रही है।

नोंग-ओ ने अपने करियर में ढ़ेरों बाउट जीती हैं लेकिन उन्होंने ONE में अभी तक अपने किसी हमवतन योद्धा का सामना नहीं किया है।

फेयरटेक्स के साथ फाइट को लेकर मौजूदा चैंपियन ने कहा है कि, “मैं जब भी फाइट करता हूँ तो हमेशा यह मेरे लिए किसी नए एहसास की तरह होता है। मेरा काम ही फाइट करना है फिर चाहे वो थाईलैंड का फाइटर हो या कोई विदेशी। हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना ही मेरा पहला लक्ष्य होता है। सच कहूँ तो मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूँ क्योंकि जितना ज्यादा मैं इस फाइट के बारे में सोचूँगा, परेशानी मुझ पर उतनी ही हावी होती चली जाएगी।”

खास बात यह है कि इस 33 वर्षीय फाइटर को सिंगापुर के फैंस का ज्यादा सपोर्ट मिलने वाला है क्योंकि कुछ साल पहले जब उन्होंने Evolve जॉइन किया था तो वो सिंगापुर ही शिफ्ट हो गए थे। यानी एक तरह से नोंग-ओ अपने घरेलू फैंस के सामने फाइट करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: ONE: AGE OF DRAGONS के विजेताओं का अब किन एथलीट्स से होगा सामना

इस महान योद्धा ने कहा है कि, “यह पहली बार है जब मैं सिंगापुर में फाइट करने वाला हूँ, इसलिए मैं बेहद उत्साहित महसूस कर रहा हूँ। लगातार कड़ी ट्रेनिंग कर रहा हूँ और आशा करता हूँ कि मुझे ही जीत मिलेगी।”

इस चैंपियन एथलीट को अपनी स्किल्स पर कोई संदेह नहीं है लेकिन उन्होंने संन्यास से वापसी के बाद कभी सैमापेच जैसे प्रतिद्वंदी का सामना नहीं किया है, जो उनके लिए कड़ी चुनौती साबित होने वाले हैं।

सैमापेच खुद MTGP वर्ल्ड चैंपियन हैं ओर ONE में उनका रिकॉर्ड 3-0 का है, अपने पूरे करियर में उनका रिकॉर्ड 120-15-1 का रहा है। वो लंबे मुकाबले लड़ने में पूरी तरह सक्षम हैं, ताकतवर भी हैं और अपने आदर्श नोंग-ओ की ही तरह कड़ी ट्रेनिंग भी करते हैं।

सैमापेच के बारे में नोंग-ओ ने कहा कि, “वो एक अच्छे फाइटर हैं, बॉक्सिंग स्किल्स भी उनकी काफी अच्छी हैं, ताकतवर हैं और अपने प्रतिद्वंदी के दिमाग से खेलते हैं, यही चीज उन्हें दूसरों से खास बना रही है। अभी तक मैंने उनकी जितनी भी यूट्यूब वीडियो देखी हैं मुझे उनकी कोई कमजोरी दिखाई नहीं पड़ी है। इस चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करने का मैं पूरा प्रयास करूंगा।”

चाहे ग्यांगडाओ अपने प्रतिद्वंदी की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं लेकिन साथ ही साथ उन्होंने टाइटल को डिफेंड करने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात भी कही है।

Evolve टीम ने कुछ चीजों पर गौर किया है जिनसे नोंग-ओ को सैमापेच के खिलाफ लाभ मिल सकता है। जैसे खुद ग्यांगडाओ ने कहा है कि, “जाहिर तौर पर मेरे मूव्स उनसे तेज होने वाले हैं और उम्मीद करता हूँ कि मेरी किक भी सैमापेच से बेहतर है। मैं इस कड़ी चुनौती के लिए तैयार हूँ और फैंस को इस फाइट में वह सब देखने को मिलेगा जो वो देखना चाहते हैं।”

सच कहें तो दोनों ही फाइटरों के मन में कम से कम बाउट के दौरान कोई रिस्पेक्ट नहीं होगी और संभावनाएं अत्यधिक हैं कि बाउट 5 राउंड तक खिंचने वाली है। अंत में चैंपियन ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है इसलिए जीत और हार से पहले हमें ये सोचना चाहिए कि हम दोनों थाईलैंड से आते हैं।

यह भी पढ़ें: 5 धमाकेदार चीजें जो ONE: AGE OF DRAGONS में देखने को मिलीं

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)