नीकी होल्ज़कन ने पहले राउंड में इलियट कॉम्पटन को नॉकआउट किया

Nieky Holzken Elliot Compton ONE BIG BANG II 1920X1280 21

इलियट “द ड्रैगन” कॉम्पटन के खिलाफ मैच से कुछ दिन पहले ही महान किकबॉक्सर नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन ने भविष्यवाणी की थी कि वो ऑस्ट्रेलियाई एथलीट को पहले राउंड में फिनिश करेंगे।

उनके वचन एकदम सच साबित हुए हैं।

शुक्रवार, 11 दिसंबर को हुए ONE: BIG BANG II के को-मेन इवेंट में #1 रैंक के लाइटवेट किकबॉक्सर कंटेंडर ने कॉम्पटन को खतरनाक लेफ्ट हुक लगाते हुए केवल 96 सेकंड में फिनिश किया।

Nieky Holzken Elliot Compton ONE BIG BANG II 1920X1280 13.jpg

हालांकि, मैच में शुरुआती बढ़त कॉम्पटन ने हासिल की, जिन्होंने होल्ज़कन को 3-पीस कॉम्बिनेशन और बॉडी किक्स लगाते हुए क्षति पहुंचाई। जब भी होल्ज़कन बढ़त प्राप्त करने की कोशिश करते, तब ऑस्ट्रेलियाई एथलीट जैब के बाद लो किक्स लगाकर खुद को बचाने में सफल हो रहे थे।

“द नेचुरल” ने #5 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर के खिलाफ बढ़त प्राप्त की, लेकिन कॉम्पटन ने 4-5 पंचों का कॉम्बिनेशन लगाते हुए खुद का बचाव किया।

दुर्भाग्यवश, उनका कोई भी पंच सटीक निशाने पर लैंड नहीं हो सका, इसलिए कॉम्पटन ने जम्पिंग नी लगाने की कोशिश की, जिसका जवाब होल्ज़कन ने दमदार लेफ्ट हुक से दिया। “द ड्रैगन” निरंतर होल्ज़कन के चेहरे को लेफ्ट हैंड लगाकर क्षति पहुंचा रहे थे, लेकिन नीदरलैंड निवासी एथलीट भी अब लय प्राप्त कर चुके थे।

Nieky Holzken Elliot Compton ONE BIG BANG II 1920X1280 23.jpg

कॉम्पटन की लो किक्स का प्रभाव अब होल्ज़कन के चेहरे पर नजर आने लगा था। “द नेचुरल” के बाएं पैर को किक्स से काफी क्षति पहुंची, लेकिन अंत में एक ऐसा भी समय आया जब उन्होंने किक्स को ब्लॉक करने में सफलता पाई।

इसके बाद आए 2 दमदार जैब्स ने “द ड्रैगन” को झकझोर कर रख दिया, जो पंच लगाकर बढ़त प्राप्त करना चाहते थे। इस बीच होल्ज़कन ने ओवरहैंड राइट भी लगाया, जो सीधे जाकर कॉम्पटन की चिन (ठोड़ी) पर लैंड हुआ।

कुछ ही सेकंड बाद कॉम्पटन बैकफुट पर रहने की रणनीति अपना चुके थे, उन्होंने खुद को डिफेंड करने के लिए जैब भी लगाया। जैसे ही “द ड्रैगन” ने खुद के बचाव में अपना दायां हाथ ऊपर उठाया, ठीक उसी समय होल्ज़कन ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार को जबरदस्त अंदाज में राइट अपरकट लगाया और उसके बाद आए एक लेफ्ट हुक से कॉम्पटन जैसे अपनी सुध-बुध खो चुके थे।

Nieky Holzken Elliot Compton ONE BIG BANG II 1920X1280 16.jpg

कॉम्पटन नीचे जा गिरे और रेफरी के काउंट का भी जवाब नहीं दे पाए। इस कारण पहले राउंड में 1 मिनट 36 सेकंड बीत जाने के साथ रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा की।

इस जीत के साथ होल्ज़कन का रिकॉर्ड 93-16 (1 नो कॉन्टेस्ट) का हो गया है और लाइटवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में अपनी #1 रैंक को भी सुरक्षित रखा। इसके अलावा उन्होंने ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल के खिलाफ चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने की ओर एक कदम मजबूती से आगे बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें: ONE: BIG BANG II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, हैगर्टी vs नाइटो

किकबॉक्सिंग में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage