सबसे पहला ONE सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बनकर माइकी मुसुमेची ने इतिहास रचा

Mikey Musumeci Cleber Sousa ONE on Prime Video 2 1920X1280 2 768x512

माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची ने इतिहास रच दिया है।

ONE Fight Night 2 के को-मेन इवेंट में BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर ONE के इतिहास के सबसे पहले फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

मुसुमेची ने अपने पुराने प्रतिद्वंदी क्लेबर सूसा पर निरंतर अटैक करने जारी रखे और अधिकांश समय आक्रामक रुख अपनाए रखते हुए कई सबमिशन मूव्स लगाने की कोशिश की और अंत में जजों के निर्णय से जीत हासिल की।

Mikey Musumeci Cleber Sousa ONE on Prime Video 2 1920X1280 3

दूसरी ओर, सूसा ने किसी भी समय मैच की रफ्तार में कमी नहीं पड़ने दी। ब्राजीलियाई एथलीट ने कई बार गार्ड पास करने का प्रयास किया और इस बीच नॉर्थ-साउथ पोजिशन प्राप्त करते हुए बढ़त बनाई।

“डार्थ रिगाटोनी” के गार्ड को भेदते हुए आगे बढ़ना इतना भी आसान नहीं था क्योंकि वो निरंतर सूसा के पैर और हाथों को जकड़ने की फिराक में थे।

इस दौरान मुसुमेची लेग लॉक्स और आर्म अटैक्स कर रहे थे।

कई बार लेग लॉक फिनिश करने के करीब आने के बावजूद सूसा अंत तक मैच में डटे रहे, लेकिन अंत में अमेरिकी स्टार ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

Mikey Musumeci Fights Cleber Sousa

5 बार के IBJJF वर्ल्ड चैंपियन का ONE रिकॉर्ड अब 2-0 का हो गया है और सबमिशन ग्रैपलिंग के खेल में कई सालों तक टॉप पर बने रहने की काबिलियत रखते हैं।

मैच के बाद भावुक अंदाज में मुसुमेची ने अपने संघर्षपूर्ण सफर को बयां किया।

26 वर्षीय स्टार ने कहा, “मैंने इस टाइटल को जीतने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मुझे 22 साल का इंतज़ार करना पड़ा। ये मेरे जीवन की सबसे अहम चैंपियनशिप जीत है।”

नए ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन ने अपने अगले प्रतिद्वंदी और महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा:

“मैं उनके साथ मैट साझा करना चाहता हूं और हम इतिहास रच सकते हैं। उनके साथ रिंग में उतरना ही बड़े सम्मान की बात होगी।”

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21