ONE Fight Night 13 में जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करेंगे माइकी मुसुमेची

MikeyMusumeci JarredBrooks 1200X800

ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची अगले महीने वापसी करेंगे, जहां उनका सामना दुनिया के टॉप मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक से होने वाला है।

शनिवार, 5 अगस्त को बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 13: Grigorian vs Allazov में “डार्थ रिगाटोनी” को स्ट्रॉवेट MMA किंग जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

मुसुमेची इतिहास के सबसे बेहतरीन अमेरिकी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) एथलीट हैं। वो एक ब्लैक बेल्ट होल्डर होते हुए 5 बार IBJJF वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं और दुनिया के सबसे महान टेक्निकल पाउंड-फोर-पाउंड BJJ एथलीट के रूप में पहचान बना चुके हैं।

वो ONE Championship में भी इसी तरह की पहचान बनाने में सफल रहे हैं और अप्रैल 2022 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में महान जापानी फाइटर मासाकाजू इमानारी को मात दी थी।

27 वर्षीय अमेरिकी स्टार ने 5 महीनों बाद क्लेबर सूसा को ट्रायलॉजी मैच में सबसे पहला ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा।

उसके बाद मुसुमेची अपने टाइटल को 2 बार डिफेंड कर चुके हैं। पहले उन्होंने सैम्बो स्टार गंतुमूर बायनदुरेन को सर्वसम्मत निर्णय और उसके बाद 2022 IBJJF वर्ल्ड चैंपियन ओसामा अलमारवाई को सबमिशन से हराकर अपने रिकॉर्ड को 61-5 पर पहुंचाया।

अब मुसुमेची तीसरी बार ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने रिंग में उतरेंगे, लेकिन एक टॉप MMA फाइटर की चुनौती उनके लिए आसान नहीं रहेगी।

ब्रूक्स ने अभी तक अपने प्रतिद्वंदियों को खूब क्षति पहुंचाई है और उनका स्किल सेट बहुत शानदार है। उनका कार्डियो अच्छा है और खासतौर पर ग्रैपलिंग स्किल्स में महारत रखते हैं।

“द मंकी गॉड” ने ONE को जॉइन करने के बाद उन स्किल्स से सबको प्रभावित किया है। वो अब तक क्रमशः #2 और #3 रैंक के स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर बोकांग मासूनयाने और हिरोबा मिनोवा के अलावा फिलीपीनो नॉकआउट आर्टिस्ट लिटो आदिवांग को हरा चुके हैं।

पिछले साल दिसंबर में ब्रूक्स ने जोशुआ पैचीओ को हराकर ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीता था।

अब ONE Fight Night 13 में 2012 इंडियाना स्टेट रेसलिंग चैंपियन के पास 2-स्पोर्ट किंग बनने का मौका होगा और साथ ही ब्रूक्स ये भी साबित करना चाहेंगे कि वो ग्रैपलिंग के बेस्ट एथलीट हैं।

ONE Fight Night 13 से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

न्यूज़ में और

Allycia Hellen Rodrigues defends her title for the fifth time against Phetjeeja Lukjaoporongtom
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled