मीशा टेट और जॉनी नुनेज के घर आया नन्हा मेहमान

Miesha Tate 40BooneStudios 0249 2 768x512

ONE Championship की वाइस प्रेसिडेंट मीशा “कपकेक” टेट और लाइटवेट प्रतियोगी जॉनी “जॉनी बॉय” नुनेज ने हाल ही में अपने परिवार में नए सदस्य का स्वागत किया।

कई बार की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन रहीं टेट ने रविवार 14 जून को डैक्सटन वाइल्डर नुनेज को जन्म दिया। उस समय इस नवजात का वजन 8 पाउंड्स और 7 औंस (करीब 3.827 किलोग्राम) था।

शुरुआत में इस जोड़े ने हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म देने का प्लान किया था लेकिन अंतिम समय में उन्होंने इसकी बजाय घर में ही बच्चे को जन्म दिलाने का फैसला किया।

ये उनका दूसरा बच्चा है। इससे पहले, 3 जून 2018 में वो बेटी अमाइया नेवेहा नुनेज का इस दुनिया में स्वागत कर चुके हैं।

Miesha Tate's newborn son, Daxton Wylder Nunez

टेट द्वारा बेटे को जन्म देने के कुछ देर बाद ONEFC.com से बात करते हुए “जॉनी बॉय” ने अपने बेबी बॉय को लेकर काफी खुशी जताई।

Evolve के प्रतिनिधि ने कहा, “पिता बनकर काफी अच्छा लग रहा है। अपने बेटे को इस दुनिया में लाना गजब का अहसास है।”

“अमाया की डिलीवरी लंबी चली थी लेकिन ये जल्दी हो गई। मुझे उस वक्त तुरंत सोचना पड़ा। मैंने एम्बुलेंस को नहीं बुलाने का निर्णय लिया क्योंकि तब तक डिलीवरी शुरू होने वाली थी और हमने वहीं उसके लिए तैयार होने का निर्णय लिया।”

टेट और नुनेज दोनों तो खुश हैं ही लेकिन उनकी बेबी गर्ल भी काफी उत्साहित है।

खुशी से लबरेज़ पिता ने बताया, “अमाइया सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। वो अपने छोटे भाई को पहले ही गोद में लेना चाहती थी।”

ONE Championship की ओर से हम सब टेट और नुनेज को डैक्सटन के जन्म पर बधाई देना चाहते हैं!

ये भी पढ़ें: कैसे COVID-19 महामारी के समय माता-पिता अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25