मिआडो ने रीमैच में मियाओ को हराकर अपनी श्रेष्ठता कायम रखी

Miao Li Tao Jeremy Miado 1920X1280 ONE NextGen 12.jpg 768x512

ONE Championship सर्कल में वापसी करते हुए जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो ने अपने एक नए रूप को पेश करने का वादा किया था और शानदार प्रदर्शन से उन्होंने स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन को अपनी ताकत से सतर्क कर दिया।

शुक्रवार, 29 अक्टूबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडिम से प्रसारित हुए ONE: NEXTGEN में फिलीपीनो एथलीट तेज-तर्रार और खतरनाक दिखे। उन्होंने अपने रीमैच में दूसरे राउंड की तकनीकी नॉकआउट (TKO) जीत के साथ मियाओ ली ताओ पर अपनी बादशाहत कायम रखी।

“द जैगुआर” के लिए ये एक और शानदार फाइट रही। गौरतलब है कि दो साल पहले अपने पिछले मुकाबले में उन्होंने मियाओ को एक बेमिसाल फ्लाइंग नी से नॉकआउट कर दिया था।

Jeremy Miado defeats Miao Li Tao by TKO at ONE: NEXTGEN.

28 वर्षीय एथलीट ने शुरुआत में अपनी पहुंच का अच्छा इस्तेमाल किया और चीनी एथलीट के चेहरे पर जैब्स के साथ-साथ बॉडी शॉट्स, लेग किक्स और हुक्स से भी प्रहार किए।

मिआडो को अचानक लगी एक लो ब्लो के कारण मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा, लेकिन इस बात ने उनकी गति पर कोई फर्क नहीं डाला। मैच के दोबारा शुरु होने के साथ उन्होंने एक खूबसूरत जैब-स्ट्रेट कॉम्बो से Sunkin International Fight Club के प्रतिनिधि को चोट पहुंचाई।

फिलीपीनो एथलीट को अब अपने पैरों पर भरोसा होने लगा था, उन्होंने फिर से उसी तरह की जंपिंग नी का प्रयास किया जिसने मियाओ को उनके पहले मुकाबले में फिनिश किया था। चीनी फाइटर इस बार उस आक्रमण के लिए तैयार थे, लेकिन उनके पास अपने प्रतिद्वंदी की निरंतर आक्रामकता का कोई जवाब नहीं था।

राउंड के अंत तक मिआडो अपने जैब्स पर काम करते रहे, मियाओ एक-दो जवाबी लेफ्ट हुक्स मारने में कामयाब तो हुए, लेकिन ब्रेक में फिलीपीनो एथलीट ज्यादा आत्मविश्वास से भरे दिखे।

मिआडो के बिजली की तेज़ी से मारे गए लेफ्ट हुक ने चीनी एथलीट को भौंचक्का कर दिया, उन्होंने आंखों पर प्रहार कहकर इसका विरोध किया, लेकिन रेफरी ने इसे सही पंच करार दिया। इसी के साथ मिआडो ने अपने विरोधी पर धावा बोला।

एक ताकतवर राइट हैंड के बाद बॉडी पर एक खतरनाक हुक ने मियाओ को गहरी चोट पहुंचाई। उन्होंने मिआडो को अपनी पीठ दिखाई, जिन्होंने स्ट्राइक्स की बौछार कर दी और दूसरे राउंड के 50 सेकंड में ही रेफरी को ये मैच रोकना पड़ा।

ये तकनीकी जीत The Home of Martial Arts में मिआडो का चौथा फिनिश है और अब शायद उनकी मनोकामना पूरी होगी, जब उन्हें स्ट्रॉवेट रैंकिंग के टॉप 5 एथलीट्स में से एक का सामना करने का मौका मिलेगा।

Jeremy Miado defeats Miao Li Tao by TKO at ONE: NEXTGEN.

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.