लिटो आदिवांग के साथ रीमैच में हर शंका को मिटाना चाहते हैं जेरेमी मिआडो – ‘फाइट कैसी भी हो, मैं उनके लिए तैयार’

Mansur Malachiev Jeremy Miado ONE Fight Night 11 2

फिलीपीनो स्टार जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो को पता है कि जब वो मार्च 2022 में हुए मुकाबले के स्ट्रॉवेट MMA रीमैच में हमवतन स्टार लिटो “थंडर किड” आदिवांग का सामना करेंगे तो वो खुद को एक आक्रामक मैच में पाएंगे।

ये बहुप्रतीक्षित दूसरा मुकाबला इस शनिवार, 4 नवंबर को ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade में होगा, जिसका सीधा प्रसारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से किया जाएगा।

जब दोनों कंटेंडर्स पहली बार मिले थे तो उन्होंने करीब डेढ़ राउंड तक तेज गति से एक-दूसरे पर वार किए। फिर आदिवांग को घुटने में गंभीर चोट लग गई, जिससे फाइट समय से पहले समाप्त हो गई और उन्हें 18 महीने के लिए खेल से बाहर होना पड़ा।

पीछे मुड़कर देखने पर, मिआडो याद करते हैं कि उन्हें अपने सही समय पर किए गए काउंटर्स से काफी सफलता मिली थी, एक ऐसा हथियार जिसे उन्होंने अपनी 4 इंच की रीच एडवांटेज (पहुंच का फायदा) के साथ जोड़कर बार-बार “थंडर किड” को निशाना बनाया था।

उन्होंने onefc.com को बताया कि अगर उन्हें इस मैच में और अवसर मिलेंगे तो वो ऐसे और वार जरूर करेंगे:

“बेशक, मेरे काउंटर और मेरी पहुंच अभी भी मेरे कुछ सबसे अच्छे हथियार हैं, लेकिन जैसे-जैसे फाइट आगे बढ़ेगी हम उसके अनुसार समायोजन भी करेंगे। मैं वास्तव में नहीं जानता कि लिटो का गेम प्लान क्या होगा, लेकिन मैं आपको आश्वासन देता हूं कि लिटो जो भी करना चाहेंगे, मैं उसमें समायोजन करूंगा।

“पहली फाइट में, मैं वास्तव में हर मौके पर अच्छी टाइमिंग से स्ट्राइक कर रहा था। ये एक चीज है जिस पर मैं काम कर रहा हूं, उन मौकों को ढूंढना और अपने शॉट्स को निशाने पर मारना।”

जबकि दोनों एथलीट्स अपनी गतिशील स्ट्राइकिंग के लिए जाने जाते हैं, वो दोनों ही जमीन पर उत्कृष्ट क्षमताओं के साथ काबिल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स भी हैं।

इसलिए मिआडो आश्वस्त हैं कि ये रीमैच कैसा भी हो, वो इसके लिए तैयार हैं।

और भले ही वो ये स्वीकार करते हैं कि आदिवांग जिनके नाम आठ करियर नॉकआउट्स हैं, अपनी दमदार ताकत का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन उनका मानना ​​​​है कि उनकी स्किल्स अधिक खतरनाक हैं:

“ये फाइट कैसी भी हो, मैं उनके लिए तैयार हूं। अगर वो मेरे खिलाफ स्ट्राइक्स करना चाहते हैं तो मैं तैयार हूं। यदि वो इसे ग्राउंड पर ले जाना चाहते हैं तो मेरे पास उसके लिए भी जवाब होंगे।

“जैसा कि मैंने कहा है, इस फाइट में मेरी रेंज (पहुंच) मेरा सबसे बड़ा हथियार होगी और मैं ये कह सकता हूं कि मैं ग्रैपलिंग विभाग में उनसे बेहतर हूं। मेरा मानना ​​है कि ये मेरे लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। मुझ पर उनकी एकमात्र बढ़त उनकी ताकत है, उनके हाथों और किक्स की ताकत।”

जेरेमी मिआडो को उम्मीद है कि आगे उन्हें किसी टॉप 5 कंटेंडर से भिड़ने का मौका मिलेगा

जेरेमी मिआडो के लिए लिटो आदिवांग पर दूसरी जीत न केवल इस प्रतिद्वंद्विता पर विराम लगा देगी बल्कि उन्हें स्ट्रॉवेट MMA रैंकिंग्स में भी ऊपर ले जाएगी।

पिछले साल “थंडर किड” को हराने के बाद 30 वर्षीय एथलीट ने पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर डेनियल विलियम्स को शानदार अंदाज में नॉकआउट किया था, लेकिन फिर मौजूदा #5 रैंक के कंटेंडर मंसूर मलाचिएव से सबमिशन से हार का सामना करना पड़ा।

डिविजन में अपनी स्थिति को देखते हुए मिआडो निश्चित रूप से आदिवांग के साथ इस रीमैच के महत्त्व को भली-भांति समझते हैं:

“मैं वास्तव में टॉप पांच में जाना चाहता हूं। ये मेरे लिए साबित करने का सही मौका है कि मैं कंटेंडर्स में शामिल होने का हकदार हूं।”

ONE में 11 रोमांचक मुकाबलों के बाद T-Rex MMA के प्रतिनिधि खुद को एक वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसकी शुरुआत ONE Fight Night 16 में आदिवांग के खिलाफ किसी भी संदेह को मिटाने से होती है।

मिआडो ने कहा:

“इसके अलावा बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि मैं केवल इसलिए जीता क्योंकि लिटो चोटिल हो गए थे। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है क्योंकि ये उनकी राय है। लेकिन जहां तक ​​मेरी बात है, मैं सिर्फ जीतना चाहता हूं, एक रैंक वाला प्रतिद्वंद्वी हासिल करना चाहता हूं, टॉप पांच में जाना चाहता हूं और वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर बनना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)