ONE Fight Night 16 में एक महत्त्वपूर्ण स्ट्रॉवेट मुकाबले में मेंग बो और अयाका मियूरा आमने सामने होंगी

Meng Bo Dayane Cardoso ONE Fight Night 9 22

ONE Championship की दो टॉप स्ट्रॉवेट विमेंस प्रतियोगी ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade में एक महत्वपूर्ण मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले के लिए तैयार हैं।

शनिवार, 4 नवंबर को, चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट मेंग बो सामना करेंगी जापानी सबमिशन स्पेशलिस्ट अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा का, ये मैच डिविजन के वर्ल्ड टाइटल की तस्वीर पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है।

दोनों एथलीट्स की नजर मौजूदा क्वीन “द पांडा” जिओंग जिंग नान के ताज पर है, और थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में इस मुकाबले की विजेता खुद को कतार में सबसे आगे पाएंगी।

मेंग ने हाल ही में अपना वो फॉर्म वापस पा लिया है, जो उन्होंने 2019 में पहली बार ग्लोबल स्टेज पर धमाकेदार अंदाज में डेब्यू कर प्रदर्शित किया था। उन्होंने शुरुआत में दो नॉकआउट्स सहित ONE में जीत की तिकड़ी हासिल की थी और फिर दो फाइट्स में हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन जनवरी 2022 में टिफनी टियो से अपनी आखिरी हार के बाद से, 27 वर्षीय स्टार ने जेनेलिन ओलसिम को फिनिश किया है और डयाने कार्डोसो पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत के साथ वापसी की है।

अब एक बार फिर आत्मविश्वास से भरपूर, Sunkin International Fight Club की प्रतिनिधि टॉप-कंटेंडर के स्थान की ओर अपना दबदबा जारी रखना चाहती हैं।

इस बीच, जापानी सनसनी मियूरा पिछले साल की शुरुआत में ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए अपनी असफल चुनौती के पश्चात अपने फॉर्म को खोने के बाद वापसी करने के लिए उत्सुक है।

“ज़ोम्बी” अपने पहले पांच ONE मुकाबलों में 4-1 से आगे रही, और उन्होंने अपने “अयाका लॉक” कहे जाने वाले स्कार्फ होल्ड अमेरिकाना मूव से अपने सभी विरोधियों को हरा दिया था। हालांकि, जिओंग से एकतरफा हार और उसके बाद कार्डोसो से मात ने उन्हें पीछे धकेल दिया।

जूडो ब्लैक बेल्ट वाली एथलीट ने मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रेपलिंग वर्ल्ड चैंपियन डेनियल केली के समक्ष एक सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले में भी भाग लिया था, लेकिन उनका ध्यान MMA पर वापस आ गया है और वो कंटेंडर्स लिस्ट में ऊपर जाना चाहती हैं।

दोनों एथलीट के लिए यहां एक जोरदार जीत एक बड़ी छाप छोड़ेगी क्योंकि जिओंग अपनी बेल्ट को डिफेंड करने के लिए अगले चैलेंजर का इंतजार कर रही हैं।

ये रोमांचक स्ट्राइकर बनाम ग्रैपलर मुकाबला उस मजबूत कार्ड में दिखेगा जहां रिक्त ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी और बेंटमवेट MMA किंग फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे के बीच धमाकेदार फाइट हेडलाइन करेगी।

न्यूज़ में और

Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800