मेई यामागुची के पास विश्व खिताब का लक्ष्य पाने के लिए है आक्रामक गेम प्लान

Mei Yamaguchi DC 9840 768x512

मेई यामागुची “वी.वी.” एक बार फिर घरेलू प्रशंसकों के सामने ONE: CENTURY PART II में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलने से बहुत खुश हैं। 13 अक्टूबर को डीईईपी ज्वेल्स फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन इतिहास में सबसे बड़ी मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में अपने हमवतन के साथ और विश्व चैंपियंस के जमावड़े के बीच प्रतिस्पर्धा करेंगी।

जापानी एथलीट टोक्यो के रयोगोकु कोकुगिकन में वूमन एटमवेट में चीन की जेनी हुआंग “लेडी गो गो” का सामना करेंगी। यामागुची बताती हैं कि “यह मेरे लिए आश्चर्यजनक है क्योंकि मुझे पता था कि बहुत सारे जापानी फाइटर इस आयोजन में लड़ना चाहते हैं। मैं यह मान रही थी कि शायद मुझे इस बार लड़ने का मौका नहीं मिलेगा। क्योंकि जापान में बहुत से अच्छे फाइटर हैं।”

“उस कार्ड पर बहुत सारे सुपरस्टार भी हैं लेकिन जब मैंने सुना कि मेरी लड़ाई उस आयोजन में हो रही है तो मैं उत्साहित थी। मुझे खुशी है कि मैं जापानी प्रशंसकों के सामने फिर से लड़ सकती हूं।” यह हुआंग के साथ जून 2017 में ONE: LIGHT OF A NATION में हुए मुकाबले का रीमैच है।

उस रात यामागुची ने एक प्रभावी प्रदर्शन किया। क्योंकि उन्होंने ताइवान निवासी को दूसरे राउंड में रियर-नेक्ड चोक के साथ हराया। उन्हें अपने प्रदर्शन पर गर्व भी हुआ। वह कहती हैं कि “मेरी रणनीति उसे नीचे गिराकर पीछे की तरफ लेकर चोक करने की थी। मैं उस रिंग में सब कुछ करने के लिए सक्षम थी। यह मेरा अच्छा प्रदर्शन था।”

दो साल से अधिक समय के बाद वो एक ऐसे मैच में फिर से भिड़ेंगी जिसमें हुआंग अपनी हार का बदला चाहेगी। हालांकि “वी.वी.” चुनौती को स्वीकार कर लगातार चौथी जीत हासिल करना चाहती है। साथ ही वह एक और विश्व खिताब पर हासिल करने प्रयास कर रही है।



वह कहती हैं कि “मुझे लगता है कि ONE Championship मुझसे कह रहा है कि मुझे यह जीतने की जरूरत है। मुझे यह दिखाना होगा कि मैं कितना मजबूत हूं। अब के लिए यही मेरा मिशन है।” क्योंकि वे पहले एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। यामागुची मानती हैं कि इस बार उनकी प्रतिद्वंद्वी को पता होगा कि अगर वह फिर से उसे लड़ाई के लिए ग्रांउड में ले जाने की कोशिश करेगी तो उसे क्या करना है।

यही कारण है कि 36 वर्षीय ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक गेम प्लान तैयार किया है कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी को किस तरह से चौंका सकती है। यामागुची ने कहा कि “हम एक बार लड़े हैं। मुझे पता है कि जेनी हुआंग को मेरी शैली पता है। वह जानती है कि मैं अपनी स्ट्राइकिंग पर काम कर रही हूं। मुझे लगता है कि वह पैरों पर लड़ना नहीं चाहेगी। मुझे लगता है कि वह मुझे आक्रामक तरीके से बहुत नीचे ले जाने की कोशिश करेगी।

इससे पहले कि वह मुझे नीचे ले जाने की कोशिश करे मैं अपनी तरफ से प्रयास कर इसे व्यवस्थित करना चाहूंगी। “वी.वी.” और हुआंग के बीच मुकाबले से पहले ONE: CENTURY PART I में ONE वूमन एटमवेट विश्व खिताब के लिए उनकी पूर्व प्रतिद्वंद्वी एंजेला ली “अनस्टॉपेबल” और ONE वूमन स्ट्रॉवेट विश्व चैंपियन जिओंग जिंग नान “द पांडा” के खिलाफ बेल्ट का बचाव करने उतरेंगी।

यामागुची की यह देखने में दिलचस्पी होगी कि क्या सिंगापुर निवासी गोल्ड पर कब्जा करती है या फिर चीनी प्रतिद्वंद्वी अपना दूसरा विश्व खिताब जीतती है क्योंकि इनमें से जो भी विजेता होगा वह उसका अगला प्रतिद्वंदी होगा। हालांकि उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कौन होगा।

वह कहती है कि “अगर मैं जिओंग जिंग नान से लड़ती हूं तो यह बहुत दिलचस्प होगा। इसके लिए मुझे नई रणनीतियों के बारे में सोचना होगा। अगर मैं तीसरी बार एंजेला ली से लड़ती हूं तो मेरे पास सारी जानकारी पहले से है। मुझे पता है कि पहले और आखिरी में क्या हुआ था। बहुत से लोग इसे दोबारा देखना चाहते हैं।”

इससे पहले कि वह ONE एटमवेट विश्व चैम्पियनशिप के लिए जूझने के विचारों में खो जाए। वह जानती हैं कि सिर्फ एक जीत नंबर एक दावेदार बनने के लिए काफी नहीं होगी। उसे अभिव्यक्ति और अपने लक्ष्य को सुरक्षित करने के लिए हुआंग को हराना है। वह कहती हैं कि “यह जीत सामान्य नहीं हो सकती। इसके लिए बहुत आक्रामक होना होगा। मैं विश्व खिताब के लिए चुनौती देने वाली हूं।

century_tokyo_logo.png

टोक्याे | CENTURY | ONE Championship का 100वां लाइव इवेंट | टिकट: Purchase here

  • Watch PART I in USA on 12 October at 8pm EST and PART II on 13 October at 4am EST
  • Watch PART I in India on 13 October at 5:30am IST and PART II at 1:30pm IST
  • Watch PART I in Indonesia on 13 October at 7am WIB and PART II at 3pm WIB
  • Watch PART I in Singapore on 13 October at 8am SGT and PART II at 4pm SGT
  • Watch PART I in the Philippines on 13 October at 8am PHT and PART II at 4pm PHT
  • Watch PART I in Japan on 13 October at 9am JST and PART II at 5pm JST

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शर करेंग। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप के आयोजनों को बढ़ावा नहीं दिया।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रयोगोकु कोकुगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच के साथ-साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन तलाश करेगा। 

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.