मासूनयाने ने मात्र 37 सेकंड में कैटलन को नॉकआउट किया

Bokang Masunyane Rene Catalan BIG BANG 12

बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने ने ONE: BIG BANG में बड़ा धमाका किया।

खुद को “द न्यू अफ्रीकन किंग” कहने वाले मासूनयाने ने शुक्रवार, 4 दिसंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में #3 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर रेने “द चैलेंजर” कैटलन को 37 सेकंड में हेड किक मारकर नॉकआउट किया।

Bokang Masunyane Rene Catalan BIG BANG 8.jpg

कैटलन ने आक्रामक तरीके से मैच की शुरुआत की, उन्होंने एक तगड़ी लेफ्ट किक के बाद लेफ्ट हुक मारा। मासूनयाने ने हेड किक से इसका जवाब दिया, लेकिन वो टारगेट से दूर रहे।

“द चैलेंजर” ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए टेकडाउन की कोशिश की, मगर साउथ अफ्रीकी स्टार ने खुद को बचाया। कैटलन लगातार टेकडाउन की कोशिश कर रहे थे, “लिटल जायंट” ने शरीर पर घुटने मारा, जिस कारण फिलीपीनो एथलीट पीछे हटने को मजबूर हो गए। 

कैटलन जब उनके पास से हट रह थे, तभी मासूनयाने ने परफेक्ट हेड किक मारी। “द चैलेंजर” तुरंत ही मैट पर गिर पड़े और रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

Bokang Masunyane Rene Catalan BIG BANG 3.jpg

मासूनयाने का 37 सेकंड का नॉकआउट स्ट्रॉवेट डिविजन के इतिहास का दूसरे सबसे तेज नॉकआउट था। सबसे तेज नॉकआउट 2016 में आया था, जहां एड्रियन “पापुआ बैडबॉय” मैथिस ने रुस्तम हतायुलु को 22 सेकंड में नॉकआउट किया था।

कैटलन को हराने के बाद दक्षिण अफ्रीकी स्टार ने अपने रिकॉर्ड को 8-0 कर लिया है और स्ट्रॉवेट डिविजन की रैंकिंग्स के लिए खुद की दावेदारी मजबूत कर दी है।

मैच के बाद मासूनयाने ने मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को चुनौती दे दी है।

Bokang Masunyane Rene Catalan BIG BANG 5.jpg

मासूनयाने ने कहा, “मैं डिविजन का सबसे अच्छा एथलीट हूं। मैं चैंपियन को चुनौती देना चाहता हूं। अगर चैंपियन तैयार नहीं हैं तो मैं नंबर एक या नंबर दो के कंटेंडर से मुकाबला कर सकता हूं। मुझे टाइटल मैच चाहिए।”

ये भी पढ़ें: ONE: BIG BANG – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, ग्रिगोरियन Vs. कोंद्रातेव

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata