ONE X में अमेरिकी स्टार अलीस एंडरसन से होगा भारतीय MMA फाइटर आशा रोका का सामना

Alyse Anderson Asha Roka 1200X800 768x512

26 मार्च को होने वाले एक्शन से भरपूर ONE X इवेंट में एक और धमाकेदार एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच को जगह दी गई है, जिसमें भारतीय स्ट्राइकर आशा रोका का सामना अमेरिकी स्टार अलीस एंडरसन से होगा।

एंडरसन ने अमेरिकी MMA सर्किट में एक उभरती हुई स्टार के रूप में खुद को स्थापित किया।

इस मार्शल आर्ट्स स्टार ने एमेच्योर सर्किट पर कामयाबी हासिल करते हुए उसे प्रोफेशनल करियर में भी जारी रखा और 5-1 का बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया, जिसमें से तीन जीत स्टॉपेज के जरिए आईं।

पिछले साल सितंबर में एंडरसन ने ONE Championship के ऐतिहासिक ऑल-फीमेल इवेंट ONE: EMPOWER में डेब्यू किया था, जहां उन्हें जापानी सनसनी इत्सुकी हिराटा के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

अब वो “गैंगस्टा मोड” में आ गई हैं और ONE X में जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा देना चाहती हैं।

फाइट कैंप मोड एक्टिवेट हो गया है 🔋 जल्द ही अगली फाइट से जुड़ी जानकारी साझा करूंगी! 🤘🏽

अलीस एंडरसन ने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए आने वाले फाइट के बारे में जानकारी दी थी

उनके सामने दीवार बनकर खड़ी होंगी रोका, जो कि एक बेहतरीन बॉक्सर हैं। उन्होंने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया था।

भारतीय सनसनी ने अपनी बॉक्सिंग का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में शानदार तरीके से इस्तेमाल किया और अपनी स्किल्स में सबमिशन गेम को भी शामिल करते हुए शुरुआती चार प्रोफेशनल फाइट्स को पहले ही राउंड में अपने नाम किया था।

हालांकि, उन्हें अगली दो बाउट्स में स्टैम्प फेयरटेक्स और जीना इनियोंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

https://www.instagram.com/p/CaeDrElJQqT/

जब 26 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में उनकी टक्कर एंडरसन के साथ होगी तो उनकी नजरें अपनी पहली ONE Championship जीत हासिल करने पर होंगी। प्रोमोशन की 10वीं सालगिरह के मौके पर होने वाले इस ऐतिहासिक इवेंट में जीत हासिल करना उनके लिए सोने पर सुहागा होगा।

रोका ने हाल ही में ONE Championship को बताया:

“ONE X बहुत बड़ा इवेंट है। मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि मेरा नाम इतने बड़े इवेंट में शामिल है। दो फाइट हारने और इतने टाइम के बाद सर्कल में वापस आना बड़ी बात है। मुझे ये फाइट जीतनी है तो इस वजह से काफी प्रेशर है। इस फाइट में जीत हासिल करने के लिए जी-जान से मेहनत कर रही हूं।”

https://www.instagram.com/p/CaOY4zDpsXp/

अलीस एंडरसन Vs. आशा रोका समेत ONE X में होंगी 5 एटमवेट फाइट्स

ONE X में होने वाले अलीस एंडरसन Vs. आशा रोका मुकाबले के अलावा चार और एटमवेट बाउट्स इस ऐतिहासिक शो का हिस्सा होंगी।

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली मेन इवेंट में अपनी बेल्ट को थाई मेगास्टार स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ डिफेंड करेंगी।

वहीं डेनिस ज़ाम्बोआंगा का सामना रीमैच में पुरानी प्रतिद्वंदी हैम सिओ ही से होगा और अपराजित जापानी सनसनी इत्सुकी हिराटा का मुकाबला मलेशियाई स्टार जिहिन राडज़ुआन से तय हुआ है।

इन MMA फाइट्स के अलावा हाल ही में प्रोमोशन को जॉइन करने वाली डेनियल केली की टक्कर एटमवेट ग्रैपलिंग मैच में दिग्गज मार्शल आर्टिस्ट मेई यामागुची से होगी, जिस मैच का हाल ही में ONE Championship द्वारा ऐलान किया गया था।

ONE X में शामिल एंडरसन, रोका और अन्य मार्शल आर्ट्स स्टार्स से जुड़ी जानकारी पाने के लिए onefc.com को फॉलो करते रहिए।

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)