ONE 157 में बड़ी जीत की उम्मीद कर रही हैं अलीस एंडरसन

Itsuki Hirata Alyse Anderson 1920X1280 EMPOWER 20 768x512

ONE Championship में कठिन शुरुआत के बाद अलीस एंडरसन पहली गलती को किसी हालत में नहीं दोहराना चाहेंगी।

अपने प्रोमोशनल डेब्यू में अमेरिकी एथलीट को जापानी स्टार इत्सुकी हिराटा के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार मिली थी और अब शुक्रवार, 20 मई को ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot में उन्हें आशा रोका के खिलाफ बड़ी जीत की उम्मीद है।

सर्कल में पहली बार कदम रखने का दबाव ज्यादा होता है, लेकिन अब एंडरसन पर ऐसा कोई दबाव नहीं होगा इसलिए इस बार वो पहले से शानदार प्रदर्शन कर लोगों को प्रभावित करना चाहेंगी।

उन्होंने ONE Championship से कहा:

“मैं (हिराटा के खिलाफ) फाइट से पूर्व घबराई हुई थी। पहले 2 राउंड्स में मेरे अंदर बहुत झिझक थी। एक मौके पर मैं ग्रैपलिंग करने पर मजबूर थी, लेकिन मैं जानती हूं कि मुझे अपनी स्ट्राइकिंग पर अधिक भरोसा जताना चाहिए था।

“तीसरे राउंड में मैंने स्ट्राइकिंग करनी शुरू की, जिसकी मदद से मैं नॉकडाउन स्कोर कर पाई। पहली फाइट के अनुभव को साथ लिए मैं इस मैच में अच्छा करना चाहूंगी इसलिए मैं इस बार पहले की तुलना में खुले मन से फाइटिंग कर पाऊंगी।”

एंडरसन ने अगली फाइट के लिए एक अलग रणनीति भी अपनाई है।

27 वर्षीय एथलीट सामाजिक चिंता के बारे में पहले भी बता चुकी हैं इसलिए उनके लिए आलोचकों से पार पाना काफी मुश्किल रह सकता है।

मगर उन्होंने अपनी मानसिकता में बदलाव किया है, जिसे उन्होंने “गैंगस्टा मोड” नाम दिया है, जिसका मतलब वो फाइट कैम्प से बाहरी दुनिया से खुद को दूर रखने पर जोर दे रही हैं।

“लिल सैवेज” ने कहा:

“मैं सच कहूं तो मुझे दूसरों की बातों पर ध्यान देने से ज्यादा अपनी बॉडी के बारे में सोचना चाहिए और उन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए जिनकी मुझे जरूरत है।

“इस तरह की मानसिकता से मुझे बहुत फायदा हुआ है क्योंकि मैं अपने लक्ष्य पर ध्यान लगा पा रही हूं। मैं आलोचनाओं और एक खराब ट्रेनिंग सेशन से आने वाले मानसिक तनाव से खुद को दूर रख पा रही हूं।”

आशा रोका को ग्राउंड पर फिनिश करना चाहती हैं अलीस एंडरसन

American Top Team में आने और मानसिकता में बदलाव को साथ लिए एंडरसन दूसरी बार ONE सर्कल में उतरने के लिए तैयार हैं और आशा रोका का सामना करने को बेताब हैं।

“लिल सैवेज” ने अपनी भारतीय-नेपाली प्रतिद्वंदी की कमजोरियों का फायदा उठाने का दावा किया है।

उन्होंने कहा:

“मैं जानती हूं कि वो बॉक्सिंग बैकग्राउंड से आती हैं। उन्होंने काफी समय से फाइट नहीं की है इसलिए मेरे लिए कह पाना मुश्किल है कि उन्होंने खुद में कितना सुधार किया है। मैं अभी के लिए इतना कह सकती हूं कि ग्राउंड गेम उनकी बड़ी कमजोरी है, जिसका मैं फायदा उठा सकती हूं।

“मैंने उनकी फाइट्स को देखा है और वो बहुत आक्रामक अंदाज में अटैक के लिए आगे आती हैं। American Top Team में ट्रेनिंग करने की सबसे अच्छी बात ये है कि यहां मेरे पास कई फीमेल ट्रेनिंग पार्टनर्स हैं। इसलिए एक हाई-लेवल के जिम में ट्रेनिंग करने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ रहा है और अपनी विरोधी के बारे में सोचकर अब कम घबराहट हो रही है।”

रोका के खिलाफ मैच में एंडरसन को लंबी रीच (पहुंच) का फायदा मिल सकता है, लेकिन उन्होंने क्लोज़-रेंज अटैक्स में बढ़त बनाने की उम्मीद जताई है।

इत्सुकी हिराटा के खिलाफ हार के बाद अमेरिकी स्टार जीत प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और वो अगले मैच को स्टॉपेज से जीतना चाहती हैं।

उन्होंने कहा:

“हार के दौर से उबर पाना बहुत मुश्किल है और यही चीज़ मुझे अच्छा करने के लिए प्रेरित कर रही है क्योंकि मैं ONE में 0-2 के रिकॉर्ड पर किसी हालत में नहीं जाना चाहती।

“मेरी नजर में मैं इस फाइट को ग्राउंड पर फिनिश करूंगी। मैं राउंड के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकती, लेकिन इस फाइट का परिणाम तकनीकी नॉकआउट या सबमिशन से आएगा।”

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34