2023 की सर्वश्रेष्ठ MMA फाइटर: इस साल तीन खेलों की वर्ल्ड चैंपियन बनीं स्टैम्प फेयरटेक्स

Stamp Fairtex Ham Seo Hee ONE Fight Night 14 105 scaled

थाई मेगास्टार स्टैम्प फेयरटेक्स ने 2023 में ऐसी उपलब्धि हासिल की, जिसकी कल्पना करना ही अपने आप में काफी कठिन काम है।

26 वर्षीय स्टार ने तीन खेलों की वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा। उन्होंने इस साल तीन मुकाबलों, किकबॉक्सिंग में एक और MMA में दो बार, में हिस्सा लिया और खुद को दुनिया की सबसे बेहतरीन फाइटर्स के रूप में स्थापित किया।

इस शानदार प्रदर्शनों के दम पर वो अनडिस्प्यूटेड ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बनीं, अपने फैंस की संख्या में इजाफा किया और साल की सबसे बेहतरीन MMA फाइटर का भी तमगा हासिल किया।

पूर्व ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने साल की अपनी पहली जीत 2023 के सबसे तेज-तर्रार और यादगार मुकाबले में हासिल की।

जनवरी में हुए ONE Fight Night 6: Superbon vs. Allazov में उन्होंने एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक पर निर्णय से जीत हासिल की। इस गजब के मुकाबले की वजह से दोनों ही फाइटर्स को 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस दिया गया।

चार महीने बाद स्टैम्प ने अमेरिकी धरती पर हुए ONE के पहले इवेंट ONE Fight Night 10 में अलीस एंडरसन का सामना एटमवेट MMA मैच में किया।

स्थानीय स्टार के देश में हो रहे इवेंट के बावजूद थाई सुपरस्टार का अमेरिकी दर्शकों ने बहुत ही अच्छा स्वागत किया।

इस मैच में स्टैम्प ने अपने लगातार विकसित होते MMA खेल को दर्शाया और दूसरे राउंड में बॉडी किक लगाकर जीत हासिल की। स्टॉपेज से आई जीत के दम पर वो एटमवेट डिविजन की नई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर बनीं और इसे 2023 का सर्वश्रेष्ठ नॉकआउट भी चुना गया।

तत्कालीन एटमवेट MMA चैंपियन एंजेला ली अपनी छोटी बहन विक्टोरिया ली के निधन के बाद से मुकाबलों में नहीं उतरी थीं। इस कारण सितंबर में हुए ONE Fight Night 14 के मेन इवेंट में स्टैम्प का सामना दक्षिण कोरियाई दिग्गज हैम सिओ ही के साथ अंतरिम वर्ल्ड टाइटल के लिए मुकाबला तय किया गया।

सिंगापुर में फाइट शुरु होने से पहले ली ने रिंग में आकर घोषणा की कि उन्होंने स्टैम्प और हैम को अपनी रिटायरमेंट के बारे में बता दिया है और वो बेल्ट छोड़ रही हैं।

इसके चलते फाइट की विजेता अब अनडिस्प्यूटेड ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बनेगी।

अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्टैम्प ने खतरनाक ग्राउंड और लाजवाब स्टैंड-अप गेम पेश करते हुए तीसरे राउंड में स्ट्राइक्स के दम पर जीत हासिल की।

इस यादगार जीत के चलते उन्हें 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट जीती और ONE किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल, ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप की लिस्ट में एक और बेल्ट को शामिल किया।

स्टैम्प अब कॉम्बैट खेलों के शिखर पर हैं और वो 2024 में अपनी इस उड़ान को जारी रखना चाहेंगी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4