ONE 167 में माइकी मुसुमेची को दोबारा हराना चाहते हैं गेब्रियल सूसा – ‘ये धमाकेदार फाइट होगी’

GabrielSousa Grappling 1200X800

गेब्रियल सूसा ONE Championship में अपने करियर को नए आयाम पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

ONE 167 में ब्राजीलियाई स्टार माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची के खिलाफ डेब्यू करेंगे और वो इस मुकाबले में ऐसे दुर्लभ एथलीट के रूप में उतरेंगे, जिन्होंने अमेरिकी सुपरस्टार को सबमिशन से हराया है।

तीन साल पहले आई उस जीत के बावजूद सूसा का मानना है कि शनिवार, 8 जून को होने वाला ये मैच बिल्कुल ही अलग होगा। दोनों का सामना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में होगा।

इस मुकाबले के बारे में बात करते हुए सूसा ने बताया:

“ये बहुत कठिन रहेगा। ये ONE में होगा, जो कि बहुत ही बड़ा और दर्शक भी बहुत देखेंगे।

“मैं इस मौके के लिए खुश हूं और खुश हूं कि माइकी ने अपने भार वर्ग से ऊपर जाकर फाइट के लिए हामी भरी। उन्हें किसी से भी कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। वो 61 किलो में फाइट करते हैं और अब मेरे साथ फाइट के लिए 66 किलो डिविजन में आ रहे हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।

“मैं ONE का आभारी हूं कि उन्होंने ये फाइट करवाई। मैं जानता हूं कि काफी लोगों ने इस फाइट के बारे में पूछा था और आखिरकार ये होने जा रही है। इससे सभी का फायदा होगा।”

सूसा ने 2021 में कई बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन मुसुमेची को सबमिशन से हराकर दुनिया को चौंका दिया था और उसके बाद से उन्होंने कठिन प्रतिद्वंदियों का सामना किया है।

उस हार के बाद से “डार्थ रिगाटोनी” ने लगातार 14 जीत हासिल की हैं और ONE में 6-0 का रिकॉर्ड कायम किया और साथ ही तीन बार ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल का कामयाबी के साथ बचाव भी किया।

सूसा ने अपने विरोधी के बारे में कहा:

“माइकी बहुत ही कमाल के एथलीट हैं। उनके गार्ड गेम का कोई जवाब नहीं है। उनके बैक अटैक, फुटलॉक्स, हील हुक्स और नी बार शानदार हैं। वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स में से एक हैं।

“लेकिन हमारा फाइटिंग स्टाइल बहुत अलग है। मुझे टेकडाउन और गार्ड पास करना पसंद है। वहीं माइकी को गार्ड से खेलकर बैक हासिल करना या फिर फुटलॉक के लिए जाना पसंद है। वो जो करते हैं, उसमें एक्सपर्ट हैं और मैं जो करता हूं, मैं उसमें एक्सपर्ट हूं। ये धमाकेदार फाइट होगी।”

माइकी मुसुमेची के खिलाफ दूसरी सबमिशन जीत हासिल करने का प्रयास करेंगे गेब्रियल सूसा

गेब्रियल सूसा ने 2021 में हुए 15 मिनट के मुकाबले में माइकी मुसुमेची को 11 मिनट में सबमिट कर दिया था, लेकिन उन्हें इस बार “डार्थ रिगाटोनी” को हराने के लिए सिर्फ 10 मिनट का समय मिलेगा।

हालांकि, वो वन नाइट टूर्नामेंट का क्वार्टरफाइनल था और सूसा को दूसरे प्रतिद्वंदियों के लिए भी तैयार रहना था। ऐसे में अब उनकी नजरें अमेरिकी प्रतिद्वंदी पर होंगी और उन्हें लगता है कि वो इस बार जीत अपने नाम कर सकते हैं।

उन्होंने बताया:

“इस बार मेरे पास फाइट पर फोकस करने के लिए ज्यादा समय होगा। पिछली बार मैंने चैंपियनशिप के लिए तैयारी की थी, जो काफी लंबी थी। इस बार मेरा ध्यान सिर्फ उन पर होगा और इस वजह से मैं बेहतर हो जाऊंगा।

“मैं जानता हूं कि उन्होंने बहुत ट्रेनिंग की होगी, मेरी फाइट्स देखी होंगी और मानता हूं कि मैं 2021 से अलग तरह का फाइटर हूं। मेरा मानना है कि मैं अब ज्यादा समर्थ एथलीट हूं।”

सूसा मुकाबले को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं करना चाहते, लेकिन वो जानते हैं कि इस युग के सर्वश्रेष्ठ में से एक के खिलाफ मुकाबला बहुत कठिन होगा।

साल 2021 में मुसुमेची के गार्ड को पास करने और उन्हें नॉर्थ-साउथ चोक से हराने के बाद ब्राजीलियाई स्टार कुछ इसी अंदाज में “डार्थ रिगाटोनी” के विजय रथ को रोकना चाहेंगे।

मैच किस ओर जा सकता है, इस बारे में सूसा ने अपनी राय साझा की:

“ये कई तरीकों से खत्म हो सकता है, लेकिन मेरा मानना है कि माइकी गार्ड पोजिशन में आ जाएंगे। वो मेरे साथ टेकडाउन नहीं करेंगे। वो नीचे से रहकर गार्ड में खेलेंगे और मैं गार्ड पास करने का प्रयास करूंगा। मेरा ध्यान साइड कंट्रोल में आने या फिर उनकी बैक पर कब्जा करने का होगा। और माइकी का ध्यान मेरे पैरों पर अटैक करने या फिर मेरी बैक पर कब्जा करने का होगा।

“अगर मुझे किसी नतीजे का चुनाव करना पड़े तो मैं गार्ड पास करते हुए बैक हासिल कर सबमिशन से जीतना चाहूंगा। लेकिन हम दो हाई लेवल के एथलीट्स हैं। देखते हैं कि मैच कैसा रहता है।”

न्यूज़ में और

Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.