लिटो अदिवांग ने टोक्यो में सेंजो इकेडा के खिलाफ की “गरजदार प्रहारों” की भविष्यवाणी

Team Lakay's Lito Adiwang lands a wushu side kick on Anthony Do at ONE Warrior Series 7

यह राह काफी लंबी और कठिन रही है लेकिन ONE वारियर सीरीज अनुबंध विजेता लिटो अदिवांग “थंडर किड” अगले सप्ताहांत में The Home Of Martial Arts में अपना बहु-प्रत्याशित डेब्यू करेंगे।

रविवार, 13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो के रयगोकु कोकुगिकन में फिलिपिनो ONE: CENTURY PART I में एक स्ट्राॅवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में पैंक्रेज फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन सेन्जो इकेडा के खिलाफ उतरेंगे।

आदिवांग इस पल का तब से सपने देख रहे हैं जब कई साल पहले जब उन्होंने एक पूर्णकालिक मार्शल कलाकार बनने का फैसला किया था। ONE Championship के ऐतिहासिक 100 वें आयोजन में उन्हें अपना पहला प्रचारक मुकाबला करने का मौका मिलना उनके लिए आश्चर्यजनक था।

26 वर्षीय फाइटर कहते हैं कि ” मैं वास्तव में इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था। मुझे लगा कि मुझे नवंबर में एक कार्ड पर मुकाबले के लिए बुलाया जा रहा है। जब मुझे पता चला कि मैं इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने जा रहा हूं तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुझे लगता है कि यह एक महान अवसर है। मैं इस आयोजन में प्रदर्शन करने को लेकर उत्साहित हूं।”

अपनी टीम लाकी के कई साथियों की तरह आदिवांग एक वुशू पेशेवर हैं जिन्होंने अपनी रेजर-शार्प स्ट्राइकिंग शस्त्रागार में खतरनाक ग्रैप्लिंग को भी जोड़ा है। इसने बागुइओ सिटी के मूल निवासी को एक शानदार 9-2 का पेशेवर रिकॉर्ड बनाने में मदद की है। इसमें पांच नॉकआउट और तीन सब्मिशन जीत शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने पांच मुकाबले जीते हैं- इनमें से पिछली तीन जीत ओडब्ल्यूएस बैनर के तहत हासिल की।



26 वर्षीय फाइटर इस प्रतियोगिता में एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं लेकिन वह आश्वस्त हैं। वह खुद को ट्रेडमार्क शैली के साथ वैश्विक प्रशंसकों के सामने पेश करना चाहता है जिसने रिच फ्रैंकलिन में सभी का ध्यान आकर्षित किया था। फिलिपिनो कहते हैं कि “मेरा लक्ष्य इस मैच को प्रभावशाली बनाना है। मैं गारंटी दे सकता हूं कि यह लड़ाई उबाऊ नहीं होगी।”

“मुझे उम्मीद है कि मेरी गरजदार स्टाइकिंग के साथ टकराव होगा। इसके साथ बाकी सभी के लिए भी प्रदर्शन में सब कुछ दिखाने की पूरी कोशिश करूंगा।” आडिवांग एक अच्छी तरह से स्थापित दिग्गज इकेडा के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे, जो मुश्किल होने के साथ एक प्रदर्शन में हर चीज इस्तेमाल करना जानता है।

37 वर्षीय फाइटर जापान में शीर्ष एथलीटों में से एक बनने के लिए गुमनामी के अंधेरे से आकर ऊपर उठे हैं। वह एक ठोस ग्रैप्लिंग पृष्ठभूमि वाले मुक्केबाज हैं। उन्होंने अगस्त 2017 में पैनक्रेज फ्लाइवेट विश्व चैम्पियनशिप का नेतृत्व किया। छह महीने बाद शानदार नॉकआउट से वापसी करते हुए युया वकामत्सु “लिटिल पिरान्हा” के खिलाफ गोल्ड बरकरार रखा।

Lito Adiwang defeats Anthony Do by decision at ONE WARRIOR SERIES 7

उनकी उपलब्धियों और प्रतिभा आदिवांग पर कमजोर नहीं पड़ेंगी। वो टीम लाकी के हेड कोच मार्क संगियाओ की निगरानी में लगन से प्रशिक्षण ले रहे हैं। आदिवांग ने बताया कि “मुझे पता है कि उनके पास एक मजबूत मुक्केबाजी का खेल है। इसके साथ ही हमला करने का एक अनूठा तरीका है। वह इसे अपने कौशल के साथ शामिल कर अपनी पहुंच को बढ़ा लेते हैं। यह उनके फायदेमंद है।”

“डील-डौल उसके लिए एक प्रमुख हथियार होगा। उसने मुझे देखा है इसलिए वह जानता है कि उसे इसका उपयोग कैसे करना है। वह पहले-पहल अपने प्रतिद्वंद्वी को हमलों में कांटे की टक्कर देता है। अंततः अपने आकार का लाभ उठाते हुए मैच को ग्राउंड पर ले जाएगा। मैं खुद को इसके लिए तैयार कर रहा हूं ताकि उसके इस दाव का मुकाबला कर सकूं।”

इसके अलावा “थंडर किड” के पास अपने प्रशिक्षण शिविर में एक गुप्त हथियार है। वह अपनी टीम लाकी के साथी डैनी किंगड “द किंग” के साथ मिलकर अभ्यास कर रहे हैं। वो उसी शाम ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैम्पियनशिप फाइनल में पाउंड-फॉर-पाउंड किंग डिमिट्रियस जॉनसन “माइटी माउस” का सामना करेंगे।

किंगड मार्च में ONE: A NEW ERA के एक टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रयगोकु कोकुगिकन में इकेदा के साथ टकराये थे। इसे अब तक के सबसे अच्छे मैचों में से एक माना गया। यह जोड़ी आकर्षक मुकाबले के तीन राउंड में आगे-पीछे रही, लेकिन “द किंग” अधिक सक्रिय रहे और सर्वसम्मत निर्णय के साथ जीत हासिल की।

Lito Adiwang defeats Anthony Do (blue) by decision at ONE WARRIOR SERIES 7

अगले सप्ताहांत में अपने भव्य प्रीमियर से पहले आदिवांग ने अपने टीम के साथी के दिमाग की कुछ उपयोगी सलाह हासिल की। वह बताते हैं कि “उसने मुझसे कहा कि मुझे अपने प्रतिद्वंदी के ऊपर हावी होने की जरूरत है। उसे लड़ाई का दबाव महसूस कराना होगा। यह मेरे लिए बड़ा मंच है और थोड़ी सी चूक से नुकसान हो सकता है। हम मैच के लिए अपना ध्यान केंद्रित करने पर काम कर रहे हैं ताकि मैं अपने गेम प्लान का पालन कर सकू।”

ध्यान केंद्रित करना आदिवांग के लिए महत्वपूर्ण होगा, जो इतिहास में ONE के सबसे बड़े आयोजन में अपने प्रमोशनल डेब्यू करने और अपने गृहनगर प्रशंसकों के सामने एक महान फ्लाइवेट से ऊपर आने के लिए भारी दबाव से निपट रहे हैं। यह ONE में उनकी पहली उपस्थिति के लिए एक कठिन चुनौती है, लेकिन टीम लाकी प्रतिनिधि टोक्यो में अपने सबसे कठिन मुकाबले में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से चमक बिखेरने का प्रयास करेंगे।

वह मानते हैं कि ” मुझे लगता है कि कुछ दबाव है जिसे मुझे दूर करने की आवश्यकता है। दर्शक निश्चित रूप से उसके पीछे होंगे, जो उसके लिए फायदेमंद होगा। क्योंकि मुझे लगता है कि भीड़ का समर्थन वास्तव में एक फाइटर की ताकत को बढ़ाकर उसे जीतने में मदद करता है। मुझे पता है कि वह अपने पिछले प्रदर्शन की तरह रिबाउंड से जीत हासिल करना चाहता है।

ये भी पढ़ें: सेन्जो इकेडा कैसे बने एक युद्घ-कठोर ऑल-एक्शन योद्धा

century_tokyo_logo.png

टोक्यो | CENTURY | ONE Championship का 100वां लाइव इवेंट| टिकट खरीदने के लिएः यहां क्लिक करें

  • यूएसए में PART I 12 अक्टूबर को 8 ईएसटी पर और PART II 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजे ईएसटी पर देखें
  • भारत में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे IST और PART II 1:30 बजे IST पर देखें
  • जापान में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे JST और PART II को शाम 5 बजे JST में देखें
  • इंडोनेशिया में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 7 बजे WIB और PART II 3pm WIB पर देखें
  • सिंगापुर में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे एसजीटी और PART II 4 बजे एसजीटी पर देखें
  • फिलीपिंस में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे पीएचटी और PART II 4 बजे पीएचटी पर देखें

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शर करेंग। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप के आयोजनों को बढ़ावा नहीं दिया।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रयोगोकु कोकुगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच के साथ-साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन तलाश करेगा। 

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4