कियामरन नबाती ने नोंग-ओ के खिलाफ आई अहम जीत के अलावा अगले प्रतिद्वंदियों पर चर्चा की

Kiamran Nabati Nong O Hama ONE Friday Fights 81 13

27 सितंबर को हुए ONE Friday Fights 81 में अपराजित रूसी स्ट्राइकर कियामरन नबाती ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा, जब उन्होंने पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

तीन तेज-तर्रार राउंड के दौरान नबाती ने शानदार फुटवर्क, जबरदस्त कॉम्बिनेशंस और ताकतवर काउंटर स्ट्राइकिंग के जरिए पूर्व चैंपियन को बैकफुट पर रखा।

इस जीत के साथ उन्होंने अपने ONE रिकॉर्ड को 4-0 किया और खुद को सितारों से भरे बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के लिए एक गंभीर खतरा साबित कर दिया है।

जीत के बाद 29 वर्षीय स्टार ने onefc.com को बताया:

“पूरी फाइट के दौरान मैंने वही रणनीति अपनाई, जो हमने अपने कोचों के साथ बनाई थी।

“मेरा लक्ष्य लगातार मूव करते रहना था ताकि वो मुझे हिट ना कर पाएं। मुझे कुछ शॉट लगे क्योंकि मैं ज्यादा हिल-डुल रहा था, लेकिन उनमें ज्यादा ताकत नहीं थी।”

हालांकि, नबाती अपने अनुभवी विरोधी के हर हमले के लिए तैयार थे।

वो पहले से जानते थे कि ऐसे दिग्गज के खिलाफ जीत उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा सकती है। रूसी स्टार ने बताया कि उन्होंने ONE Friday Fights 81 की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी थी:

“ये बहुत महत्वपूर्ण और गंभीर फाइट थी। मैं 100 फीसदी तैयार था, उनके स्टाइल का अध्ययन किया था और उनके लिए खास तैयारी की थी।

“लेकिन उन्होंने मुझे किक्स से हैरान किया। मैंने उसके लिए तैयारी की थी। मैं जानता था कि उनकी किक्स अच्छी हैं और वो मुझे काफी किक्स लगाएंगे।”

नबाती ने थाई दिग्गज के खिलाफ किए गए कमाल के प्रदर्शन के लिए अपने हेड ट्रेनर को क्रेडिट दिया।

उन्होंने कहा:

“मैं खासतौर पर अपने कोच रुसलान युसुपोव का नाम लेना चाहता हूं। उन्होंने बखूबी नोंग-ओ के स्टाइल की नकल की, जिसने मुझे तैयारी के दौरान बहुत मदद की।

“मैं मानता हूं कि उनके काम और मेरी टीम की वजह से हम जीतने में कामयाब रहे।”

नबाती: ‘मुझे लगता है कि मैं खिताब से सिर्फ दो फाइट दूर हूं’

पिछले महीने तब के #3 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर को हराने के बाद कियामरन नबाती ने ONE की आधिकारिक रैंकिंग्स में उनका स्थान ले लिया है।

इस खेल के सबसे चर्चित नामों में से एक के खिलाफ जीत और नोंग-ओ के खिलाफ अपने प्रदर्शन की वजह से उन्हें लगता है कि वो एक सच्चे दावेदार बन गए हैं:

“ये जीत मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण थी क्योंकि मैंने एक मॉय थाई दिग्गज को हराया है। मैंने रैंकिंग्स में उनका स्थान ले लिया है। अब मैं डिविजन में तीसरे स्थान पर हूं।”

नबाती का ध्यान अब अपने से ऊपर के दो दावेदारों, पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी और उभरते हुए स्कॉटिश स्टार निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो, पर लग गया है।

उन्हें लगता है कि दोनों में से किसी के भी खिलाफ जीत के बाद उन्हें मौजूदा चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ टाइटल मैच मिल जाएगा:

“मैं अपने अगले प्रतिद्वंदी ऐसे चाहता हूं जो कि टॉप 5 में मुझ से ऊपर हों। ये जोनाथन हैगर्टी या निको कैरिलो में से कोई हो।

“मैं एक कंटेंडर से फाइट और फिर बेल्ट के लिए लड़ना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मैं खिताब से सिर्फ दो फाइट दूर हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.