जेनेट टॉड अपनी टीममेट के लिए बोलीं – “वर्ल्ड टाइटल मुकाबले से पहले जैकी बुंटान हर तरह से बेहतर हो रही हैं”

Janet Todd Anne Line Hogstad ONE on TNT II 1920X1280 5 768x512

जेनेट टॉड को पता है कि ग्लोबल स्टेज पर शिखर तक पहुंचने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है और उन्हें लगता है कि शुक्रवार, 22 अप्रैल को पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले से पूर्व जैकी बुंटान हर कदम बिल्कुल सही तरीके से उठा रही हैं।

टॉड वर्तमान में एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन बनी हुई हैं। उन्होंने अपनी टीममेट की बॉक्सिंग की तैयारी को काफी करीब से देखा है। ऐसे में वो ये देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहती हैं कि ONE 156: Eersel vs. Sadikovic के को-मेने इवेंट में उनकी मेहनत क्या रंग लाती है।

ONE Championship में तीन धमाकेदार जीत के साथ बुंटान पहले ही अपना प्रभाव जमा चुकी हैं। ऐसे में “JT” को उम्मीद है कि सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में 24 साल की एथलीट एक और अलग ही स्तर का शानदार प्रदर्शन करने वाली हैं।

टॉड ने कहा:

“मुझे लगता है कि जैकी की ट्रेनिंग अच्छी चल रही है। हम सामान्य चीजों की ट्रेनिंग एकसाथ ही कर रहे हैं, जिनकी हम आमतौर पर ट्रेनिंग करते रहते हैं। इसमें अच्छा डिफेंस, अच्छा विज़न, टाइमिंग और बाकी चीजें शामिल हैं। साथ ही मैंने वो चीजें भी देखी हैं, जिनका अभ्यास हमने साथ-साथ किया है। इस वजह से मैं उत्साहित हूं। वो इस हफ्ते क्या करने वाली हैं, इसे लेकर मैं सच में उत्साहित हूं।

“वो हर मुकाबले के साथ अपने में काफी सुधार ला रही हैं और इसे लेकर मैं जैकी से काफी प्रभावित हूं। ऐसा लगता है कि वो लगातार ताकतवर होती जा रही हैं, उनका विज़न पहले से बेहतर हो गया है और टाइमिंग में भी सुधार हुआ है। मुझे लगता है कि वो हर संभव तरीके में बेहतर होती जा रही हैं, जो कि उनकी फाइट में दिखाई दिया है।”

हालांकि, ये बुंटान की पहली वर्ल्ड टाइटल फाइट है। ऐसे में टॉड को भरोसा है कि अपने करियर में अब तक के सबसे बड़े मुकाबले के लिए उभरती हुई एथलीट के पास सही मानसिकता मौजूद है।

दोनों ही महिला एथलीट्स ने कैलिफोर्निया स्थित अपने जिम में एकसाथ काफी करीब रहकर ट्रेनिंग की है। 36 साल की दिग्गज एथलीट ने कहा कि हम दोनों के साझा अनुभवों ने इस युवा फाइटर को गोल्ड के लिए पूरी तरह से तैयार कर दिया है।

“JT” ने बताया:

“उनकी वर्ल्ड टाइटल फाइट की तैयारी के लिए हमने उन्हें जो कुछ भी दिया है, उसके हिसाब से स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ मेरे पहले मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में वो मेरे कॉर्नर पर थीं। उस दौरान उन्हें ये देखने को मिला था कि पर्दे के पीछे कैसी तैयारियां चलती हैं, खासकर जब कोई मुकाबले के लिए जाता है तब। इस वजह से मुझे लगता है कि इस हफ्ते होने वाले वर्ल्ड टाइटल मुकाबले के लिए वो पूरी तरह से तैयार हैं।

“ये तो ज़ाहिर सी बात है कि मैं चाहती हूं कि जैकी ये टाइटल फाइट जीत जाएं और जैसा कि मैं बता चुकी हूं कि जैकी अपनी ताकत और टाइमिंग में काफी सुधार कर चुकी हैं। ऐसे में उनके पास इन दोनों का फायदा है, जिससे वो मुकाबला जीत सकती हैं या फिनिश कर सकती हैं।”

ONE 156 में अनीसा मेक्सेन को देखने के लिए भी उत्साहित हैं जेनेट टॉड

जैकी बुंटान के पहले वर्ल्ड टाइटल मुकाबले के लिए जेनेट टॉड भी सिंगापुर में उनके साथ होंगी। इस दौरान ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन की नजरें अपनी संभावित विरोधियों पर जमी रहेंगी।

कई मौकों पर टॉड को चुनौती दे चुकीं पाउंड फोर पाउंड स्ट्राइकिंग दिग्गज अनीसा मेक्सेन का सामना उभरती एथलीट मैरी रूमेट से ONE 156 के उसी कार्ड पर होने जा रहा है। ऐसे में इस मुकाबले की विजेता “JT” के खिताब को चुनौती देने वाली कतार में शामिल हो सकती हैं।

भले ही फ्रेंच-अल्जीरियाई सुपरस्टार मेक्सेन कुछ ज्यादा ही जाना-पहचाना नाम हों, लेकिन टॉड को पता है कि युवा एस्टोनियाई एथलीट भी कुछ कम नहीं हैं।

उन्होंने कहा:

“लिटल टाइगर के साथ मैंने मैरी का मुकाबला देखा था। ऐसे में कहना होगा कि वो बहुत अच्छा मुकाबला करती हैं। उनके हाथों से एल्बो का वार बहुत शानदार था। उनकी अन्य फाइटों को ऑनलाइन देखने के बाद मैंने पाया कि उन्होंने बहुत अच्छा सुधार किया है। ऐसे में अगर लिटल टाइगर के बाद से उन्होंने काफी सुधार किया है तो इसकी मैं सिर्फ कल्पना ही कर सकती हूं कि अनीसा के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने किस तरह का सुधार किया होगा।

“वहीं अनीसा को उनके मूवमेंट और गति का फायदा मिलने वाला है इसलिए मैं इस मुकाबले के नतीजे पर नहीं जाना चाहती हूं, लेकिन मैं वहीं मौजूद रहूंगी, ताकि दोनों पर करीब से नजर रख सकूं।”

हालांकि, अगर मेक्सेन को वर्ल्ड टाइटल के मौके से नवाजा जाता है तो टॉड को अच्छा लगेगा क्योंकि उनकी नजरें ONE की ऑल स्ट्राइकिंग डिविजन की दूसरी बेल्ट पर लगी हैं।

किकबॉक्सिंग की बेल्ट पर कब्जा जमाने और मॉय थाई में एक के बाद एक जीत हासिल करके अब अमेरिकी एथलीट का लक्ष्य “द आर्ट ऑफ 8 लिम्ब्स” का ताज बना हुआ है।

उन्होंने कहा:

“पिछले साल अनीसा ने अच्छा किकबॉक्सिंग मुकाबले किया था और पिछले संगठन में भी उन्होंने खुद को टॉप फाइटर साबित किया था। इस वजह से मुझे लगता है कि मेरे और उनके बीच एक किकबॉक्सिंग टाइटल मुकाबला बहुत दिलचस्प रहने वाला है।

“मेरा अगला विरोधी कौन होगा? उम्मीद है कि वो जल्द ही सामने आएगा। मैं अपना स्तर सुधार कर मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मुकाबले तक उसे ले जाना चाहती हूं। इस वजह से उम्मीद करती हूं कि जल्दी ही एक अन्य मॉय थाई मुकाबले के लिए रिंग में वापस लौटूंगी।”

किकबॉक्सिंग में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova