जेनेट टॉड का अनीसा मेक्सेन को करारा जवाब – “मौका मिला तो जरूर फाइट करूंगी”

Janet Todd Anne Line Hogstad ONE on TNT II 1920X1280 31 768x512

ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट टॉड जानती हैं कि आगे चलकर उन्हें खतरनाक कंटेंडर्स का सामना करना होगा, लेकिन मौजूदा चैंपियन को इससे कोई डर महसूस नहीं हो रहा है।

इनमें से सबसे बड़ा नाम फ्रेंच सुपरस्टार अनीसा मेक्सेन का है, जिन्होंने पिछले साल ONE Championship को जॉइन किया और सितंबर में क्रिस्टीना मोरालेस को नॉकआउट कर रैंकिंग्स में चौथा स्थान हासिल किया था।

मेक्सेन दुनिया की सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक हैं और नवंबर में उन्होंने टॉड को टाइटल के लिए चुनौती दी थी।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था:

“मैं फाइट के लिए तैयार हूं, वो चाहे किकबॉक्सिंग में हो या मॉय थाई।

अगर जेनेट टॉड को अभी भी डर लग रहा है और वो फाइट नहीं करना चाहतीं तो मैं अन्य किसी भी फाइटर से भिड़ने को तैयार हूं।

मेरा जीवन फाइटिंग को समर्पित रहा है और मैं इसी के लिए जन्मी थी।”

इस तरह के बयानों को सुनकर टॉड ने मेक्सेन की बातों में ना आने का फैसला लिया है।

अमेरिकी एथलीट ने कहा कि जुबानी जंग करना उनके स्वभाव में नहीं है और इस तरह एक-दूसरे के ऊपर तंज कसना फाइटिंग स्पीरिट को कम कर देता है।

टॉड ने कहा:

“मुझे नहीं लगता कि मेक्सेन सच्चाई से वाकिफ हैं। वो जो चाहे सोच सकती हैं, लेकिन मैंने हमेशा हर एक चुनौती को स्वीकार किया है। इसके अलावा मुझे कुछ नहीं कहना। मैं इस तरह के ड्रामा से दूर रही हूं और मुझे लगता है कि इस तरह बातें बनाने से फाइटिंग स्पीरिट कम हो जाती है इसलिए मैं इससे दूरी बनाए रखने में विश्वास रखती हूं। मैं जानती हूं कि लोगों को ड्रामा क्यों पसंद है क्योंकि इससे फाइट्स को हाइप किया जाता है, लेकिन मुझे इसमें पड़ना पसंद नहीं है।”

जेनेट टॉड का ध्यान खुद पर है, मेक्सेन पर नहीं

अनीसा मेक्सेन ने जेनेट टॉड को चुनौती दी, लेकिन ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन फ्रेंच स्टार के साथ इस प्रतिद्वंदिता को ज्यादा आगे नहीं ले जाना चाहतीं।

वो मानती हैं कि उनकी कमर से बंधे वर्ल्ड टाइटल पर सभी की नजरें हैं और ONE की कई एथलीट्स टाइटल के लिए उन्हें चैलेंज करना चाहती हैं।

टॉड ने कहा:

“जब आप वर्ल्ड चैंपियन होते हैं तो कई एथलीट्स आपको अपना निशाना बनाए रखते हैं। ऐसे कई फाइटर्स होंगे जो आपको चुनौती देंगे, लेकिन ये सब इस खेल का हिस्सा है। आप भावनाओं में बहकर उस चुनौती को स्वीकार कर सकते हैं या उससे दूर जा सकते हैं। जैसा कि मैंने कहा कि इस तरह की चीज़ें इस खेल के प्रति प्यार को कम कर देती हैं इसलिए मैं अपनी एनर्जी और गेम पर फोकस करने को अधिक तवज्जो देना चाहती हूं।”

2020 में स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर चैंपियन बनने के बाद टॉड को अगर मौका मिला तो वो मेक्सेन का सामना जरूर करेंगी।

वो दुनिया की बेस्ट स्ट्राइकर्स को हराने के लिए बेताब हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि मैचों को सेट करना उनका काम नहीं है।

टॉड ने कहा:

“ONE Championship में दुनिया के बेस्ट फाइटर्स हैं, जिनमें से मेक्सेन भी एक हैं। मैं वर्ल्ड चैंपियन होते हुए दुनिया की बेस्ट फाइटर्स का सामना करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि वो इस डिविजन में अच्छा कर सकती हैं। मैं ये ONE के मैचमेकर्स पर छोड़ती हूं कि मुझे किसके खिलाफ अगली फाइट मिलेगी। मेरा काम केवल फाइट करना है और मैं किसी भी एथलीट के खिलाफ फाइट के कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने के लिए तैयार हूं। अगर मेरी मेक्सेन से फाइट हुई तो वो जरूर धमाकेदार रहेगी।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)