इज़ागखमेव, अकीडा, वंडरीएवा ने ONE: HEAVY HITTERS बोनस जीते

James Nakashima Saygid Izagakhmaev HEAVYHITTERS 1920X1280 34.jpg

साल 2022 के पहले ONE Championship इवेंट के बाद तीन ONE: HEAVY HITTERS बोनस दिए गए।

सिंगापुर में हुए शो के बाद ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने दागेस्तानी सनसनी सायिद इज़ागखमेव, जापानी स्टार सेन्जो अकीडा और बेलारूसी मॉय थाई स्ट्राइकर एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा के लिए 50-50 हजार यूएस डॉलर की ईनामी राशि की घोषणा की। ये बोनस उन्हें अपनी-अपनी फाइट में साहस दिखाने और लगातार फिनिश के मौके तलाशने के कारण दिए गए।

Senzo Ikeda flexes before his match

इज़ागखमेव, MMA लैजेंड खबीब नर्मागोमेदोव के शागिर्द, ने प्रोमोशनल डेब्यू करते हुए पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जेम्स नाकाशीमा को दूसरे राउंड में हेड और आर्म ट्रायंगल के जरिए हराया।

अकीडा और एलीपिटुआ “द मैजिशियन” सिरेगर के बीच जोरदार फाइट देखने को मिली, जिसमें उन्होंने इंडोनेशियाई स्ट्रॉवेट को गजब का बॉडी शॉट लगाकर नॉकआउट किया

वंडरीएवा को अपने मैच में सफलता हाथ नहीं लगी।

बेलारूसी स्टार को युवा सनसनी सुपरगर्ल के हाथों विभाजित निर्णय से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने जज्बे और जुझारूपन की मदद से उन्होंने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में मौजूद फैंस का दिल जीत लिया

Ekaterina Vandaryeva kicks Supergirl

ONE: HEAVY HITTERS के रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: ONE: HEAVY HITTERS – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800