रोडटंग ने ONE 172 की सुपर-फाइट से पहले अपनी डाइट और ट्रेनिंग पर चर्चा की – ‘शरीर को बहुत अच्छे से तैयार किया है’

Rodtang Jitmuangnon Jacob Smith ONE 169 11 scaled

रविवार, 23 मार्च को ONE 172 के मेन इवेंट के लिए थाई मेगास्टार रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन अपनी फिटनेस को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनका सामना पांच राउंड की फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग सुपर-फाइट में टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा से होगा।

इस बहुप्रतीक्षित फाइट को पे-पर-व्यू के जरिए लाइव देखा जा सकता है और रोडटंग ने इससे पहले अपनी डाइट, न्यूट्रिशन और ट्रेनिंग पर चर्चा की।

पिछले साल नवंबर में हुए ONE 169 के दौरान 27 वर्षीय मेगास्टार हाइड्रेटेड रहते हुए तय वजन बनाए नहीं रख पाए और उन्हें अपने ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल से हाथ धोना पड़ा।

“द आयरन मैन” ने उस फाइट में जैकब स्मिथ को हराने में सफलता पाई, मगर ये काफी नहीं था।

अब पीछे मुड़कर देखने पर रोडटंग ने onefc.com को बताया कि उन्हें इस तरह वर्ल्ड टाइटल हारने का बहुत दुख था और वो पिछली बार की निराशा को नई ऊर्जा की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं:

“मैंने तय वजन पाने की पूरी कोशिश की, खासकर कि वो एक वर्ल्ड टाइटल फाइट थी। कोई भी हारना नहीं चाहता, लेकिन जब आप हारते हैं तो आपको स्वीकारना पड़ता है।

“बिल्कुल, मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि वो बेल्ट मेरे पास लंबे समय से थी। मैंने उसे कई बार डिफेंड किया था, लेकिन स्केल (तराजू) पर हार गया ना कि अपने विरोधी से। मैं टूट गया था, लेकिन ये मेरे लिए प्रेरणा थी।”

रोडटंग ने दोबारा वही गलती ना दोहराने के लिए एक न्यूट्रिशनिस्ट के साथ काम शुरु किया, जो उनकी डाइट प्लान कर रहे हैं।

उन्होंने अपनी डाइट में काफी बदलाव किया है और उन्हें इसका असर साफ नजर आ रहा है:

“मैंने इस फाइट के लिए अपने शरीर को बहुत अच्छे से तैयार किया है। मेरे न्यूट्रिशनिस्ट पीटर ने मेरी डाइट का पूरा ख्याल रखा है।

“इसके लिए मैं अपने परिवार और पत्नी के परिवार का धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे तला हुआ और मीठा खाने से रोका। इसके अलावा मैं हर दिन सुबह और शाम में ट्रेनिंग कर रहा हूं। मेरा वजन धीरे-धीरे कम हो रहा है और मैंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।”

रोडटंग किकबॉक्सिंग इतिहास की सबसे बड़ी फाइट्स में से एक के पहले काफी अच्छे नजर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अनुशासन में रहना आसान नहीं रहा है। लेकिन समय के साथ उन्होंने नई और हेल्दी डाइट के साथ तालमेल बैठाया है और उन्हें इसका फायदा साफ नजर आ रहा है:

“मैंने खुद पर अच्छा खाने के लिए दबाव बनाया। मैं अपने न्यूट्रिशनिस्ट के बताए हुए ही दिन में तीन बार खाना खाता हूं। समय बीतने के साथ अब मुझे भूख नहीं लगती। अब मैं अपनी ट्रेनिंग करते हुए भूखा महसूस नहीं करता और अच्छे से सो सकता हूं।”

रोडटंग ने फाइट के लिए पास किया वेट और हाइड्रेशन टेस्ट

रोडटंग जित्मुआंगनोन ONE 172 में होने वाली फाइट के लिए ट्रेनिंग कैम्प में जमकर पसीना बहा रहे हैं और उन्होंने ताकत और कंडीशनिंग पर काफी ध्यान दिया है। उन्होंने थोड़े समय पहले ही बहुप्रतीक्षित फाइट के लिए वेट और हाइड्रेशन टेस्ट दोनों पास कर लिए हैं।

वो टकेरु सेगावा की ताकत और लचीलेपन से वाफिक हैं और थाई स्टार का मानना है कि वो 15 मिनट तक फाइट करने के लिए कुछ भी करेंगे:

“मैं मसल्स बनाने, फिटनेस और स्ट्रेंथ पर काम कर रहा हूं ताकि जब मेरे प्रतिद्वंदी मुझे हिट करें तो मैं पांच राउंड तक उसे सह पाऊं।

“मैं रोजाना शाम को प्रैक्टिस कर रहा हूं, जिसमें पैड पर किक्स लगाना, नई तकनीक सीखना और पेट की मसल्स को मजबूत करना शामिल है। मैं रविवार को भी नहीं रुकता और उठकर दौड़ लगाने जाता हूं।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)