एंजेला ली ने डेनियल केली को दिया जवाब – ‘मैं किसी भी रेंज में मुकाबला करने से नहीं डरती’

Angela Lee Stamp Fairtex ONE X 1920X1280 53 768x512

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली भले ही अपनी वेट क्लास में सबसे प्रभावशाली MMA फाइटर हैं, लेकिन वो सबमिशन ग्रैपलिंग सहित अन्य कॉम्बैट स्पोर्ट्स खासकर सबमिशन ग्रैपलिंग में अपनी स्किल्स को आजमाने के लिए तैयार हैं।

https://www.instagram.com/p/Cbn1PqtPKIJ/

26 वर्षीय ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट होल्डर और पूर्व हवाई स्टेट रेसलिंग चैंपियन ने अपनी पैनी नजरें ONE Championship के तेजी से बढ़ते ग्रैपलिंग रोस्टर पर जमाए रखी हैं और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है।

वहीं इस खेल में सबसे तेजी से उभरती हुई स्टार डेनियल केली ने हाल ही में एक क्रॉसओवर बाउट के लिए एटमवेट MMA क्वीन का सामना करने की इच्छा जताई थी और ये भी दावा किया था कि वो ली को 5 मिनट के अंदर सबमिट कर देंगी।

उनके इस कमेंट के बारे में पूछे जाने पर “अनस्टॉपेबल” ने ये साफ कर दिया कि वो इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने कहा:

“मुझे ग्रैपलिंग पसंद है और मैं इसकी बहुत बड़ी फैन हूं। जाहिर सी बात है कि इसे आप मेरी फाइट्स में भी देख सकते हैं कि मैं ग्रैपलिंग पर काफी हद तक आधारित हूं। इस वजह से मुझे केली से मुकाबला करके अच्छा लगेगा। मुझे लगता है कि ये एक बेहतरीन फाइट साबित होगी और काफी सारे लोग इसे देखना भी चाहेंगे।”

https://www.instagram.com/p/CcJrWavjx3_/

निश्चित रूप से ग्रैपलिंग ली की MMA में सफलता का अहम हिस्सा रही है।

सिंगापुर-अमेरिकी एथलीट को 11 में से 8 जीत किसी ना किसी तरह के सबमिशन के माध्यम से ही हासिल हुई हैं, जिसमें रीयर-नेकेड चोक, आर्मबार और यहां तक कि ट्विस्टर भी शामिल है।

लेकिन इन सबसे बढ़कर वो ये जानती हैं कि हर तरह के स्पोर्ट में सफलता कई तरह की विधा में सबसे अच्छे एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग करने से ही मिलती है और इससे उन्हें किसी भी तरह के मार्शल आर्टिस्ट से मुकाबला करने का आत्मविश्वास मिलता है, यहां तक कि अपनी मजबूत पकड़ वाली फील्ड में भी।

ली ने ONE Championship को बताया:

“मैं किसी भी रेंज में मुकाबला करने से नहीं डरती हूं। मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं। MMA दुनिया का सबसे कठिन काम है क्योंकि आपको हरेक क्षेत्र में सबसे अच्छा बनना पड़ता है और यही वो जगह है, जहां मुझे लगता है कि मैं, मेरा भाई और मेरा परिवार जाना जाता है।

“हम बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनने का प्रयास करते हैं। वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाजों से बॉक्सिंग करते हैं और वर्ल्ड चैंपियन ग्रैपलर्स से ग्रैपलिंग करते हैं इसलिए मुझे कोई परेशानी नहीं है।”

एंजेला ली का अनुमान है कि वो डेनियल केली को ग्रैपलिंग मैच में फिनिश कर देंगी

मई 2015 में अपने प्रोफेशनल MMA डेब्यू के बाद से एंजेला ली हमेशा अपने विरोधियों को जल्द से जल्द फिनिश करने के इरादे के साथ मुकाबले में उतरती हैं।

इस वजह से ऐसा मालूम चलता है कि उनकी ये मानसिकता और स्टाइल दूसरे कॉम्बैट स्पोर्ट्स में भी जा सकती है, जिसमें BJJ सुपरस्टार डेनियल केली के साथ सबमिशन ग्रैपलिंग का मुकाबला भी शामिल है।

केली ने हाल ही में कहा था कि वो ली को 5 मिनट के अंदर लेग लॉक या चोक के माध्यम से टैप आउट करने के लिए मजबूर कर देंगी, लेकिन एटमवेट MMA क्वीन इस पर अलग नजरिया रखती हैं।

“अनस्टॉपेबल” ने आगे कहा:

“इस मुकाबले में मैं उन्हें सबमिट करते हुए देखती हूं।

“अगर मैं अपनी बात करूं तो मैं काफी समय से मुकाबला करती आ रही हूं और जाहिर है कि आप सबसे अच्छी स्थिति की उम्मीद करते हैं। हालांकि, जो चीज मायने रखती है, वो ये कि मैं खुद पर भरोसा करती हूं और इससे हमेशा मेरा काम पूरा हो जाता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इसमें कितना समय लगता है, लेकिन राउंड पूरा होने से पहले ऐसा जरूर होता है।”

https://www.instagram.com/p/CdXTZYHDefr/

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38