अनीसा मेक्सेन के खिलाफ खिताबी मैच में अंडरडॉग बनकर भी खुश हैं फेटजीजा – ‘मुझे उनसे कोई डर नहीं है’

Lara Fernandez Phetjeeja ONE Fight Night 12 43

जब से “द क्वीन” फेटजीजा ONE Championship में आई हैं, तभी से उनकी नजरें वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट पर टिकी हुई हैं।

अपने पहले चार मुकाबलों में चार धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद थाई सनसनी के पास ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon में स्ट्राइकिंग लैजेंड अनीसा “C18” मेक्सेन को हराकर ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका है।

ये अहम खिताबी मुकाबला 22 दिसंबर को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होगा, जिसमें दो अन्य टाइटल मैच भी होंगे।

“द क्वीन” इतने बड़े शो में शामिल होने को लेकर बहुत उत्साहित हैं और वो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में अपने घरेलू दर्शकों के सामने वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में उतरने का इंतजार नहीं कर पा रही हैं।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“जब मुझे पता चला कि मैं वर्ल्ड टाइटल मैच में अनीसा से भिड़ने जा रही हूं तो बहुत खुश और उत्साहित थी। ये मेरे लिए सुनहरा मौका है क्योंकि इस कार्ड में टॉप स्टार्स शामिल हैं। यहां काफी सारे थाई फाइटर्स हैं। मैं उनके साथ इस कार्ड का हिस्सा बनकर उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रही हूं।

“इस इवेंट में हर कोई शामिल होना चाहेगा। मैं चाहती हूं कि 22 दिसंबर को आकर फैंस मेरे और बाकी थाई फाइटर्स के लिए चीयर करें। हम नए चैंपियंस के साथ मिलकर जश्न मनाएंगे।”

भले ही फेटजीजा को घरेलू दर्शकों का साथ मिल रहा होगा, लेकिन उनके लिए मुकाबला किसी भी तरह आसान नहीं होगा।

21 वर्षीय मॉय थाई स्टार का सामना इतिहास की सबसे महान महिला स्ट्राइकर से हो रहा होगा और मैच के नियम-कायदे भी उन्हें के पक्ष में होंगे।

भले ही “द क्वीन” पहली बार किकबॉक्सिंग में उतर रही हों, लेकिन अपनी वर्ल्ड क्लास स्किल्स और अनुभव व 206-6 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड को साथ लिए वो इस चुनौती के लिए तैयार हैं।

फेटजीजा ने नए खेल में उतरने को लेकर कहा: 

“मैं अनीसा से फाइट करना चाहती हूं क्योंकि वो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स में से एक हैं। लेकिन मेरा मानना है कि वो मैं उन्हें हरा सकती हूं। मुझे उनसे कोई डर नहीं है क्योंकि मुझे अपनी ट्रेनिंग पर पूरा भरोसा है।

“मैं मानता हूं कि अनीसा के साथ इस मुकाबले के लिए अंडरडॉग हूं, शारीरिक और किकबॉक्सिंग में अनुभव के तौर पर क्योंकि ये मेरी पहली किकबॉक्सिंग फाइट है जबकि वो अपने डिविजन की नंबर 1 फाइटर हैं। लेकिन मेरे पास चिंता करने की कोई बात नहीं है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी।

“मैं ये नहीं कह सकती कि ये कठिन या आसान होगा। लेकिन मुझे कोई समस्या नजर नहीं आ रही है। जब मैंने किकबॉक्सिंग की प्रैक्टिस की तो सब कुछ अच्छे से हुआ। ये परफेक्ट है।”

फेटजीजा ने अनीसा मेक्सेन के खिलाफ शानदार मैच का वादा किया

फेटजीजा इस बात से वाकिफ हैं कि अनीसा मेक्सेन दुनिया की सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक हैं।

35 वर्षीय फ्रेंच-अल्जीरियाई दिग्गज के नाम सात किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल हैं, इसके साथ ही उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 103-5 का है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए “द क्वीन” अपना होमवर्क कर खिताबी मैच में उतरेंगी:

“मैंने उन्हें देख और अध्ययन कर पाया है कि वो सभी चीजों में अच्छी हैं। वो आगे बढ़कर और पीछे जाकर अटैक कर सकती हैं। वो पंचों और किक्स के साथ बेहतरीन हैं। उनके पास अच्छे हुक्स और कॉम्बिनेशन हैं। वो बहुत ताकतवर हैं। उनका फुटवर्क भी अच्छा है।

“मुझे उनके पंचों और किक्स से बचकर रहना होगा। उनकी लो किक्स बहुत तेज होती है। लेकिन उनके मुक्कों जितनी तेज नहीं।”

ONE में कई सारी प्रतिद्वंदियों को ढेर कर चुकीं फेटजीजा का मानना है कि मेक्सेन भी इस मैच में उनके खिलाफ सावधानी बरतेंगी।

क्योंकि WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के पंचों में जबरदस्त ताकत है, जिन्हें झेलना उनकी विरोधियों के लिए कतई आसान नहीं होता।

फेटजीजा मैच की पहली घंटी बजने से साथ ही मेक्सेन पर ताबड़तोड़ अटैक करेंगी:

“मेक्सेन बहुत तेज हो सकती हैं, एक ऐसी फाइटर जिनसे भिड़ना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन हम उनसे निपटने के रास्ते पर काम कर रहे हैं। मेरी ट्रेनिंग मेरी स्पीड बढ़ाने को लेकर हो रही है। मैं एक बॉक्सर हुआ करती थी इस वजह से मुझे नहीं लगता कि स्पीड के मामले में मैं उनसे धीमी हूं।

“मेरा प्लान है कि पीछे नहीं हटना है। मैं उनके पास जाकर लो किक्स के साथ पंच और हाई किक्स लगाऊंगी।

“मुझे अपने फाइट करने के जज्बे और ट्रेनिंग पर भरोसा है। अगर वो मजबूत हैं तो मुझे उनसे मजबूत होने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। और मैं उन्हें बुरी तरह से हराना चाहती हूं।

“अभी मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती। इन सबका पता तो रिंग में ही चलेगा, लेकिन ये एक शानदार फाइट होने वाली है।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)