जोशुआ पैचीओ को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनने का दावा कर रहे हैं जैरेड ब्रूक्स – ‘ये मेरे करियर की सबसे बड़ी जीत होगी’

Bokang Masunyane Jarred Brooks ONE156 1920X1280 54 768x512

जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स ये साबित करना चाहते हैं कि ONE Championship के स्ट्रॉवेट डिविजन में कोई उनके लेवल पर नहीं है।

ब्रूक्स शनिवार, 3 दिसंबर को ONE 164 में ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को चैलेंज करेंगे। वो पैचीओ की स्किल्स का सम्मान करते हैं, लेकिन खुद को उनसे बेहतर मानते हैं।

पैचीओ 2019 से ही डिविजन के चैंपियन बने हुए हैं और मानते हैं कि फिलीपीनो स्टार ने अपने टाइटल रन के दौरान उन्हें खूब प्रभावित किया है।

मगर ब्रूक्स मानते हैं कि इन स्किल्स की मदद से पैचीओ मॉल ऑफ एशिया एरीना में उन्हें नहीं हरा पाएंगे।

अमेरिकी स्टार ने कहा:

“पैचीओ बहुत चालाक, समझदार हैं और जानते हैं कि चैंपियन कैसे बना जाता है। उन्होंने चैंपियनशिप राउंड्स में फाइट की है, लेकिन मैं नहीं मानता कि उनका सामना मेरे जैसे खतरनाक एथलीट से हुआ है।

“मैंने पैचीओ के गेम को परखा है और जानता हूं कि उन्होंने भी मुझे परखा होगा। मैंने उनपर करीब से नज़र बनाई हुई है और खुद को अच्छे से तैयार किया है। मैं मानता हूं कि उनकी स्किल्स अच्छी हैं और वो खुद को एक मार्शल आर्टिस्ट समझते हैं, लेकिन मैं उन्हें अहसास करवाने वाला हूं कि उन्हें अपने MMA गेम में काफी सुधार की जरूरत है।”

पैचीओ ने ONE में आने के बाद अपनी स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग को भी बेहतर बनाया है इसलिए उनके नाम कई नॉकआउट और सबमिशन जीत हैं।

मगर ब्रूक्स मानते हैं कि उनका स्टाइल और खतरनाक रेसलिंग इस मैच में बड़ा अंतर पैदा करेगी और उन्हें जीत दिलाएगी।

उन्होंने बताया:

“मैं शुरुआत से अपने विरोधी को थकाने की कोशिश करता हूं, उनपर दबाव बढ़ाते हुए हराना चाहता हूं। मुझे गलत मत समझिएगा, जोशुआ आसानी से थकते नहीं हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने मेरे जैसे खतरनाक फाइटर का सामना नहीं किया है।

“मैं अगर आक्रामक तरीके से अटैक करने के बाद थका हुआ नज़र आया तो समझ लीजिएगा मेरे सामने वाला रेसलर मुझसे अधिक थका हुआ दिखाई देगा।”

स्ट्रॉवेट डिविजन पर अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं जैरेड ब्रूक्स

जैरेड ब्रूक्स ने नवंबर 2021 में अपने डेब्यू में जोशुआ पैचीओ के टीम मेंबर लिटो आदिवांग को सबमिशन से हराकर डिविजन पर अपनी छाप छोड़ी थी।

“द मंकी गॉड” उसके बाद हिरोबा मिनोवा और बोकांग मासूनयाने पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए डिविजन की रैंकिंग्स में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

अब वो अपनी शानदार लय को जारी रखते हुए लंबे समय तक ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बने रहना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं ऐसा नहीं दिखाना चाहता कि मैं अहंकारी हूं, लेकिन मैं लंबे समय से इस खेल से जुड़ा हुआ हूं। मैंने एक मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर कठिन चुनौतियों का सामना किया है और मुझे नहीं लगता कि स्ट्रॉवेट डिविजन का कोई एथलीट मेरी बराबरी कर पाएगा।

“मैं इस गेम में शानदार हूं और मैं नहीं मानता कि डिविजन का कोई भी एथलीट मुझे हरा सकता है। हां, कुछ लोग कुछ क्षेत्रों में मुझसे बेहतर हो सकते हैं, लेकिन एक MMA एथलीट के तौर पर मैं बेहतर हूं।”

ब्रूक्स ने दुनिया के कई बड़े प्रोमोशंस में फाइट करते हुए दुनिया के बेस्ट एथलीट्स को मात दी है, लेकिन वो पैचीओ के साथ फाइट को अपने करियर के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देख रहे हैं।

वो अगर “द पैशन” उनके होमक्राउड के सामने उन्हें हरा पाए तो ये उनके मार्शल आर्ट्स करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

29 वर्षीय स्टार ने कहा:

“ये मेरे करियर की सबसे बड़ी जीत होगी, मैं ONE वर्ल्ड चैंपियन बन जाऊंगा। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मैं किससे फाइट कर रहा हूं, मुझे फर्क पड़ता है कि मैं किस प्रोमोशन के लिए फाइट कर रहा हूं। मैं अगर ONE Championship में वर्ल्ड चैंपियन बन पाया तो ये जरूर मेरी सबसे बड़ी और अहम जीत होगी।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.