शामिल एर्दोगन ने डेनवर में आंग ला न संग को हराकर अपनी धाक जमाने का लक्ष्य बनाया

Shamil Erdogan 1

अपराजित टर्किश सनसनी शामिल एर्दोगन अपनी लगातार विकसित हो रही स्ट्राइकिंग का प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट कर बोनस हासिल करना चाहते हैं, जब 7 सितंबर को ONE 168: Denver में उनका सामना पूर्व 2-डिविजन ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग से होगा।

बॉल एरीना से लाइव प्रसारित होने वाले इस अहम मिडलवेट MMA फाइट का विजेता डिविजन का अगला वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर बन सकता है।

एक सम्मानित फ्रीस्टाइल रेसलर एर्दोगन 9-0 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड रखते हैं और उन्हें मिडलवेट डिविजन का अगला बड़ा स्टार माना जा रहा है।

वहीं उनके प्रतिद्वंदी “द बर्मीज़ पाइथन” एक पूर्व ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन हैं, जो लगातार तीन मैचों को जीत चुके हैं व खुद को एक टॉप नॉकआउट आर्टिस्ट के रूप में स्थापित किया है।

अपनी स्किल्स की मदद से एर्दोगन को लगता है कि उन्हें रेसलिंग और टेकडाउन में विरोधी पर बढ़त हासिल होगी।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“इस बात की संभावना कम है कि वो मेरे अटैक को डिफेंड कर पाएंगे। मेरी रेसलिंग अलग स्तर पर है तो उन्हें इसके लिए तैयार रहना चाहिए।”

बिल्कुल, टर्किश फाइटर के लिए जीत का रास्ता टेकडाउंस, ग्राउंड-एंड-पाउंड और टॉप कंट्रोल से ही होकर जाता है। मगर एर्दोगन खुद को एक रेसलर से कहीं ज्यादा मानते हैं।

अपराजित मिडलवेट का कहना है कि वो एक ऑलराउंड मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं।

रेसलिंग में बढ़त के बावजूद एर्दोगन डिविजन के सबसे प्रतिभाशाली स्ट्राइकर्स में से एक खिलाफ अपने स्टैंड-अप गेम को दिखाना चाहते हैं:

“मैं उनसे स्टैंड-अप और रेसलिंग दोनों में फाइट करूंगा। वहां सिर्फ रेसलिंग ही नहीं हैं। मैं अपनी स्ट्राइकिंग तकनीक में काफी समय बिता रहा हूं और दिखाना चाहता हूं कि मैंने क्या सीखा है।”

अगर वो आंग ला न संग को स्ट्राइकिंग में हरा पाए तो 34 वर्षीय स्टार ये साबित करने देंगे कि उनकी ग्रैपलिंग के साथ-साथ स्ट्राइकिंग भी बहुत खतरनाक है।

उन्होंने बताया:

“मुझे नहीं लगता है कि फाइट तीन राउंड तक जाएगी। मैं उन्हें दूसरे राउंड में हरा दूंगा। मैं फाइट को स्टैंड-अप में फिनिश करना चाहता हूं क्योंकि मुझे बोनस चाहिए। मैं मिस्टर चाट्री को तैयार रहने की बात कहना चाहता हूं।”

एर्दोगन ने मिडलवेट MMA बेल्ट को अपना लक्ष्य बनाया

शामिल एर्दोगन अच्छी तरह से जानते हैं कि आंग ला न संग के खिलाफ उन्हें बहुत कड़ी चुनौती मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि “द बर्मीज़ पाइथन” ONE मिडलवेट MMA वर्ल्ड टाइटल हासिल करने से एक कदम दूर हैं।

7 सितंबर को मिली जीत उनके परफेक्ट रिकॉर्ड में बढ़ोतरी कर देगी और उनके विपक्षी की जीत की लय को बिगाड़ देगी। उन्हें लगता है कि इस जीत के बाद उन्हें चैंपियनशिप मैच मिल जाएगा:

“उन्हें हराना मेरे लिए कुछ भी नहीं है। ये मेरे रास्ते में आने वाली एक चुनौती है। इस मैच के बाद मैं ONE बेल्ट के लिए फाइट करना चाहूंगा।”

अभी मिडलवेट MMA खिताब तीन डिविजन के चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन के पास है।

एर्दोगन रूसी सुपरस्टार के अच्छे दोस्त हैं, लेकिन वो दोस्ती को एक तरफ रख अपने लक्ष्य को हासिल करने में हिचकिचाएंगे नहीं:

“एनातोली मालिकिन के साथ मेरा अच्छा रिश्ता रहा है और मैं उन्हें तब से जानता हूं, जब वो फ्रीस्टाइल रेसलिंग करते थे। लेकिन अब वो अपने भार वर्ग में चैंपियन हैं और उसी में रहते हैं तो हमारी फाइट जरूर होगी।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)