नोंग-ओ बेंटमवेट डिविजन में हमवतन साथी रोडटंग से सुपर फाइट चाहते हैं – ‘मैं आपका इंतजार कर रहा हूं’

Nong O Gaiyanghadao Alaverdi Ramazanov ONE Friday Fights 1 1920X1280 65

नोंग-ओ हामा खुशी-खुशी हमवतन साथी रोडटंग जित्मुआंगनोन से फाइट करना चाहेंगे, जिसका मतलब कि ये मॉय थाई इतिहास की सबसे बड़ी बाउट होगी।

हालांकि, इससे पहले उन्हें 22 अप्रैल को ONE Fight Night 9 में अपने अगले चैलेंजर जोनाथन हैगर्टी को हराना होगा। खास बात है कि लंबे समय से ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन साथी थाई सुपरस्टार के कमेंट्स से हैरान थे।

https://www.instagram.com/p/CpMs1AZukXp/

मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग ने भार वर्ग में ऊपर जाने और दूसरे डिविजन में खिताब के लिए चुनौती देने की मंशा जाहिर की थी।

अपने हमवतन साथी के करीबी होने के बावजूद नोंग-ओ भविष्य में किसी भी वक्त “द आयरन मैन” से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

36 साल के बेंटमवेट किंग ने कहाः

“मैंने सुना है कि रोडटंग अपना वज़न बढ़ाना चाहते हैं और एक डिविजन ऊपर आना चाहते हैं। मुझे उनसे मुकाबला करने में कोई समस्या नहीं।

“रोडटंग अब भी मेरे सबसे अच्छे मित्र रहेंगे, लेकिन रिंग में हम अपना कर्तव्य निभाते और सबसे अच्छी फाइट करते हैं।”

दोनों ही फाइटर्स ने ONE Championship में 2 स्ट्राइकिंग नियमों के तहत एक भी मैच नहीं गंवाया है।

संगठन में नोंग-ओ ने अपनी सभी 10 बाउट जीती हैं। इनमें से 8 ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल की जीत शामिल हैं। वहीं रोडटंग मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में 13-0 से अपराजित हैं, जिनमें 5 ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत हैं।

दोनों फाइटर्स ने लगातार दिग्गज प्रतिद्वंदियों को पराजित किया, लेकिन बेंटमवेट किंग हमवतन साथी के फिर से अपने डिविजन में सक्रिय होने से परेशान नहीं। वो युवा एथलीट का अपनी दुनिया में स्वागत करते हैं।

नोंग-ओ ने कहाः

“मेरे पास अब भी खिताब है। अगर आप बेंटमवेट में आना चाहते हैं तो मैं आपका इंतजार कर रहा हूं।”

इतिहास रचने के लिए बेंटमवेट में ही बने रहेंगे नोंग-ओ

जिस तरह से किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड रूल्स बाउट में रोडटंग ने हाथ आज़माया, उससे साफ है कि ONE Championship समय-समय पर एथलीट्स को कई अलग-अलग मौके देता है।

डिविजन के पुराने फाइटर्स में से एक के रूप में नोंग-ओ बेंटमवेट में बने रहने और आगे भी अपनी विरासत को बनाए रखने के लिए तैयार हैं। वो डिविज़न और स्पोर्ट्स के बीच बदलाव को युवा एथलीट्स के खेल के रूप में देखते हैं। वो 25 साल के रोडटंग के विपरीत प्रोमोशंस के इकलौते बेंटमवेट मॉय थाई किंग के रूप में अपना ऐतिहासिक सफर जारी रखना चाहते हैं।

नोंग-ओ ने बतायाः

“एक वर्ल्ड चैंपियन के रूप में मैंने नई पीढ़ी के युवा बॉक्सर्स को देखा है। इनमें से हरेक का स्टाइल अलग है। ये चीज़ मुझे रोमांचित करती है क्योंकि इससे मैं कई स्टाइल वाले फाइटर्स से मुकाबला कर सकता हूं, जो मुझे खुद को और बेहतर बनाने के लिए मजबूर करते हैं।

“अब मैं 36 साल का हो गया हूं। ये उम्र बॉक्सिंग के लिहाज़ से ज्यादा मानी जाती है। अगर मैं दूसरे नियमों के अंतर्गत बाउट करना शुरू करता हूं तो मुझे फिर से शुरुआत करनी होगी। अगर मैं ऊपर के डिविजन में फाइट करने के लिए वजन बढ़ाता हूं तो मैं बाकियों से कमतर एथलीट बन जाऊंगा।

“मैं आगे भी बेंटमवेट में ही बना रहूंगा। मैं जब तक इतिहास बना सकता हूं, तब तक अपने वर्ल्ड चैंपियनशिप का बचाव करता रहूंगा!”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.